Pages

Tuesday, December 27, 2016

सलमान ने दिया फैन को तोहफ़ा, अपने जन्मदिन पर लॉन्च कि ये एप


- सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को अपने 51वें जन्मदिन पर नया मोबाइल एप लॉन्च किया है। सलमान ने मोबाइल एप को बीइंग इन टच (Being In Touch App ) नाम से जारी किया है। इस एप के जरिए सलमान के फैन्स उनके निजी और पेशेवर जीवन के बारे में जानकारियां हासिल कर सकते हैं।

- सलमान ने इस संबंध में ट्विटर पर 18 सेकंड का एक वीडियो भी साझा किया।

- सलमान ने इसमें कहा, "स्वागत मत करो आप हमारा.. हम आपका स्वागत करते हैं। 'बीइंग इन टच' में स्वागत है आपका। अभी डाउनलोड कीजिए। लाइव।"

- बॉलीवुड के 51 वर्षीय अभिनेता ने वीडियो क्लिप साझा करते हुए शीर्षक लिखा है- "बीइंग इन टच' एप अब गूगल प्ले स्टोर पर। डाउनलोड कीजिए।"


- इस एप से प्रशंसक सलमान के बारे में कई जानकारियां हासिल कर सकते हैं। इसके जरये वे सलमान के कई अनदेखे फोटो और वीडियो से भी रू-ब-रू हो सकते हैं।

- सलमान ऐसे अकेले अभिनेता नहीं है जिन्होंने अपना निजी एप लॉन्च किया है। बल्कि इससे पहले अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इसी साल सोनम कपूर नाम से अपना निजी एप लॉन्च किया। इस एप में सोनम कपूर के बारे में सब कुछ जाना जा सकता है। जिसमें फैशन से लेकर फिटनेस, न्यूट्रिशन, ब्यूटी सीक्रेट और उनकी फिल्मों की जानकारी शामिल है। 

- सलमान खान और सोनम कपूर दोनों एप गूगल प्ले स्टोर और आईट्यून एप स्टोर पर उपलब्ध है। इसके अलावा और भी कई सेलिब्रिटी अपना पर्सनल एप लॉन्च कर चुके हैं जिनमें जस्टिन बाइबर, टायलर स्विफ्टि और किम आदि शामिल है।

- वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी नरेंद्र मोदी नाम से अपना निजी एप लॉन्च कर चुके हैं। जो कि 2015 में लॉन्च किया गया था। जिसका उद्देश्य अधिक से लोगो से जुड़ना है। इस एप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण और कार्यो के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

No comments:

Post a Comment