Pages

Showing posts with label Facebook Tip. Show all posts
Showing posts with label Facebook Tip. Show all posts

Sunday, December 11, 2016

फेसबुक को आपने भी दिया हे मोबाइल न. तो यह खबर जरुर पढ़े


सोशल नेटवर्किंग पर आजकल हर कोई अपडेट रहता है।

सोशल नेटवर्किंग में सबसे पॉपलुर फेसबुक है जहां लोग अपने दोस्तों से बात करते ही हैं इसके साथ अंजान लोगों से भी, यहां तक की लोगों की जोड़िया भी बन जाती हैं। किसी को लड़का पसंद आ जाता है तो किसी को लड़की। कई बार लड़कों को लड़की इतनी पसंद आ जाती है कि उसके नंबर के लिए जुगाड़ लगाते हैं।

फेसबुक पर मोबाइल नंबर कैसे प्राप्त करें?

अगर आपके फेसबुक फ्रेंड ने फेसबुक पर अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर किया है तो आप उनका मोबाइल नंबर जान सकते हैं। आपके किसी दोस्त ने अपना फोन नंबर पब्लिक किया हुआ है तो आप उसकी फेसबुक टाइमलाइन पर जाकर उसका नंबर जान सकते हैं। लेकिन कभी-कभी कुछ लोग अपने फोन नंबर को हाइड कर देते हैं।

डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक सॉल्ट.एजेंसी के टेक्निकल डायरेक्टर रेजा मोउनुदीन ने एक कोडिंग स्क्रिप्ट के जरिये ब्रिटेन, यूएस और कनाडा का हर संभव नंबर कॉम्बिनेशन तैयार किया। उसके बाद उन्होंने लाखों नंबरों को फेसबुक के ऐप-बिल्डिंग प्रोग्राम (API) पर भेजा। बदले में, उन्हें लाखों पर्सनल प्रोफाइल्स मिल गए।


मोइनुदीन ने डेली मेल से कहा, 'इतने बड़े सिक्यॉरिटी लूपहोल के साथ, सही जानकारी वाला कोई भी व्यक्ति फोन नंबर को फेसबुक पर डालने वाले यूजर्स की निजी जानकारी इकट्ठी कर उसका गलत इस्तेमाल कर सकता है। वह यूजर्स की डीटेल्स बेच भी सकता है।'

फेसबुक को इस बारे में अप्रैल में ही सूचित किया जा चुका है और API को प्री-एन्क्रिप्ट करने के लिए भी कहा गया है, लेकिन यह लूपहोल जस-का-तस है। इससे साइट के करीब 14 लाख यूजर्स के अकाउंट हैकर्स के लिए उपबल्ध हैं।

-Facebook se pata kare Aapke Aaspaas ka Free Public Wi-Fi

RAND कॉर्पोरेशन के नैशनल सिक्यॉरिटी डिविजन की पिछले साल की रिपोर्ट के मुताबिक तस्वीरें, नाम, फोन नंबर्स, पढ़ाई की जानकारी और लोकेशन अवैध ट्रेडिंग साइट्स के नेटवर्क पर बेचे जा सकते हैं।

इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि ट्विटर और फेसबुक अकाउंट्स में अब अब चोरी किये हुए क्रेडिट कार्ड्स से भी ज्यादा फायदा मिलता है।

ऐसे दोस्तों का नंबर जानने के लिए आप इस ट्रिक की मदद ले सकते हैं। आपको बता दें कि यह ट्रिक मोबाइल पर काम नहीं करेगी, आपको कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल करना होगा।


1. सबसे पहले कंप्यूटर में क्रोम ब्राउजर ओपन करें।


2. अब आपको Toolkit for facebook एक्सटेंशन टूल इंस्टॉल करना है।


3. अब इस एक्सटेंशन को ओपन करें। यहां आपको कुछ ऑप्शन दिए गए होंगे।


4. इनमें से आपको Extraction Tools पर क्लिक करना है। यहां आपको extract public phone number of friends पर क्लिक करना है।


5. यह फ्री टूल नहीं है। आपको इसका सब्सक्रिप्शन लेना होगा। इसका शुल्क 9 डॉलर यानि करीब 630 रुपए है।


6. जैसे ही आप सब्सक्रिप्शन लेंगे आप अपने दोस्तों के फोन की लिस्ट देख पाएंगे।

Saturday, December 10, 2016

फेसबुक लाया आपके लिये ये शानदार फीचर "Year In Review"


सबसे ज्यादा लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने Year in Review
फीचर जारी किया है। इस फीचर के तहत आप पर्सनलाइज्ड विडियो में आपकी साल 2016 की फेवरेट मेमोरीज को देख सकते हैं। इस फीचर को फेसबुक पर लॉगइन करने के बाद न्यूज फीड के टॉप में दिया गया है जहां आपको एक पर्सनलाइज्ड विडियो नजर आएगा। इसमें आपकी प्रोफाइल से कुछ फेवरेट मेमोरीज को शामिल किया हुआ होता है।



Year in Review फीचर ऐसे करें यूज आपकी फेवरेट मेमोरी वाले फोटोज के पर्सनलाइज्ड विडियो को आप खुद देखने समेत अपनी टाइमलाइन पर भी शेयर कर सकते हैं। फेसबुक फिलहाल इस फीचर को धीरे-धीरे जारी कर रहा है। यदि अभी यह फीचर आपको नहीं दिख रहा है तो जल्द ही आपको भी दिख जाएगा।


मिलेगा नोटिफिकेशन फेसबुक जब आपका विडियो तैयार कर देगा तब आपके फेसबुक की तरफ से नोटिफिकेशन मिलेगा जिस पर टैप करने पर आप सीधे ही विडियो पर चले जाएंगे। इसे आप अपनी टाइमलाइन पर शेयर करने से पहले एडिट भी कर सकते हैं कि किस तस्वीर को आप इसमें दिखाना चाहते हैं और किस को नहीं।


आप इस विडियो को देख सकते हैं और अपनी टाइमलाइन पर भी शेयर कर सकते हैं। फेसबुक इस फीचर को धीरे-धीरे जारी कर रहा है। अगर आप इस फीचर को नहीं देख पा रहे हैं तो हो अपने आप बाद में आपको यह दिख जाएगा।
जब आपका विडियो तैयार होगा, आपको फेसबुक की तरफ से नोटिफिकेशन मिलेगी, जिसपर टैप करने पर आप सीधे विडियो पर जाएंगे। आप इसे अपनी टाइमलाइन पर शेयर करने से पहले एडिट भी कर सकते हैं कि कौन सी तस्वीर को इसमें दिखाना है, किसको नहीं।


सर्च भी कर सकते हैं यदि इसके बाद आपको Year in Review फीचर नहीं मिले तो आप इसे फेसबुक सर्च बार में year in review लिख कर सर्च भी कर सकते हैं, जिससे आपको Year in Review पेज का लिंक दिखेगा। इस पर टैप करने पर विडियो नजर आएगा और अन्य कुछ जानकारियां भी। इन्हें आप वीडियो के रूप में देखने समेत शेयर भी कर सकते हैं।

Monday, December 5, 2016

फेसबुक पर आपके किसी भी दोस्त ने आपको ब्लॉक किया हे, एसे पता करे


- फेसबुक एक पब्लिक प्लेटफॉर्म है जिसमें कोई भी किसी से भी जुड़ सकता है। ऐसे में कई बार लोग आपस में दोस्त बनते हैं और सोच-विचार न मिलने पर अलग हो जाते हैं। बहुत बार कई लोग तंग करने लगते हैं या वो अब उनसे बातचीत करना पसंद नहीं करते हैं तो अनफ्रैंड करने की बजाय सीधे ब्लॉक ही कर देते हैं ताकि वो फिल्टर मैसेज भी न कर पाएं और न ही उनके पब्लिक अपडेट को पढ़ पाएं।

- आपको कभी ऐसा लगता है कि आपको किसी फ्रैंड ने ब्लॉक कर दिया है तो आपको जानने की उत्सुकता भी होगी कि किया है या ये सिर्फ आपका भ्रम है। तो हम आपको बताते हैं कि आप किस प्रकार जान सकते हैं कि एफबी पर आपको उस फ्रैंड ने ब्लॉक किया है या नहीं। जानिए इन सरल ट्रिक से

- अगर आपको आपके फ्रैंड ने एफबी पर ब्लॉक कर दिया होगा तो आप उससे मैसेंजर पर चैट नहीं कर पाएंगे। ये सबसे सरल तरीका है जिसकी मदद से आप जान सकते हैं कि आपको किसने ब्लॉक किया है।


-फेसबुक को आपने भी दिया हे मोबाइल न. तो यह खबर जरुर पढ़े 
- आप सिर्फ अपने मैसेंजर को ओपन करें और उससे उस दोस्त को मैसेज करें, अगर मैसेज फेल जाएं तो समझ लें कि आप उनके एकाउंट से ब्लॉक हो चुके हैं।

- अगर आपको अपने दोस्त की प्रोफाइल पिक्चर दिखाई नहीं देती है तो समझ लें कि आप उनके एफबी पर ब्लॉक हैं।

- अगर आपके फ्रैंड के साथ आपने पहले चैट की होगी तो आप उस चैट को ओपन करें। उस चैट में दोस्त के नाम पर क्लिक करें, अगर उसकी प्रोफाइल ओपन नहीं होती है तो आप समझ लें कि आप ब्लॉक हो चुके हैं।

- आप अपने दोस्त का नाम एफबी के सर्च इंजन में डालते हैं और उसका नाम सजेशन लिस्ट में नहीं आता है तो समझ लें कि उसने आपको ब्लॉक कर दिया है।
अपने किसी अन्य म्यूचुअल फ्रैंड को उस फ्रैंड की प्रोफाइल ओपन करने को कहें। अगर उसके में वो आईडी खुल रही हो, तो समझ लें कि आप उनके एकाउंट में ब्लॉक हैं।

- आपको पक्का करना है तो आप अपनी सेटिंग में जाएं और ब्लॉक स्क्रीन में दिए गए स्थान पर उस दोस्त का नाम टाइप करें, अगर वो नाम आ जाता है तो समझ जाएं कि आप ब्लॉक हैं।

Friday, November 25, 2016

फेसबुक से पता करे आपके आसपास का फ्री पब्लिक वाई-फाई


- आजकल कई जगहों पर फ्री पब्लिक वाई-फाई इंटरनेट की सुविधा होती है, लेकिन पता नहीं होने के कारण कई लोग इसका फायदा नहीं उठा पाते।

- ऐसे में अब फेसबुक अब एक ऐसा नया फीचर लेकर आ रही है जो इसके बारे में बता देगा।
फेसबुक अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है। इस फेसबुक फीचर के जरिए आप अपने नजदीकी वायरलेस हॉट स्पॉट के बारे में तुरंत जान जाएंगे। फेसबुक एप के जरिए आप यह पता लगा सकेंगे की आपके आस-पास फ्री या पब्लिक वाई फाई हॉट स्पॉट है या नहीं।

- बताएगा ओपन वाई—फाई के बारे में फेसबुक ने खुद इस टेस्टिंग की पुष्टि भी की है। हालांकि ये फीचर फिलहाल सिर्फ चुनिंदा देशों में ही दिया जा रहा है। वेंचर बीट को फेसबुक के प्रवक्ता की ओर से कहा गया है लोगों को उनके दोस्तों और रिश्तेदारों से जुड़े रहने में मदद करने के मकसद से हम एक नए फीचर की शुरुआत करने जा रहे हैं।

-Facebook per aapke kisi bhi Friend ne aapko Block kiya he, Ese Pata kare

- यह फीचर यूजर्स को उसके आस पास के ओपन वाईफाई के बारे में बताएगा। इसके स्क्रीशॉट भी जारी किए हैं जिसे iOS के फेसबुक एप से लिया गया है। इसमें फेसबुक के मेन्यू में Enable Find Wi-Fi ऑप्शन दिखाई देता है। यूजर यहां पर इसे ऑन या ऑफ कर सकते हैं।

- लोकेशन की जानकारी हालांकि फ्री पब्लिक वाई-फाई जोन की जानकारी लेने के लिए फेसबुक यूजर्स को एप पर अपनी लोकेशन की सटीक जानकारी देंगे। इसका मतलब ये है कि आपको लोकेशन की परमिशन को एनेबल करना होगा। कंपनी का दावा है कि ऐसा करके आपके डिवाइस की लोकेशन के आधार पर वो ओपन वाईफाई के बारे में पता लगा सकेंगे।

- पता चल जाएगी लोकेशनहालांकि फिलहाल यह साफ नहीं है कि यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए कब जारी किया जाएगा। क्योंकि अभी इसे आईफोन में ही दिया जा रहा है। इसमें एक बात ये भी है कि कई यूजर्स जिन्हें अपनी निजता में कोई समझौता नहीं चाहिए उन्हें इससे प्रोब्लम हो सकती है। क्योंकि पब्लिक वाईफाई के लिए आपको अपनी सटीक लोकेशन देनी होगी।