Pages

Showing posts with label Internet Tips. Show all posts
Showing posts with label Internet Tips. Show all posts

Thursday, February 9, 2017

जियो के बाद दुनिया की ये बड़ी कंपनी देने जा रही हे आपको फ्री इन्टरनेट


- भारत में आज कल फ्री इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ गई है और इसी तरह भारत में जियो के बाद दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत में फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की है। यह कंपनी चीन की तो सबसे बड़ी कंपनी है साथ ही थी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है।

- भारत में यह ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा पहले से ही अपने सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट यूसी ब्राउज़र के साथ मौजूद है और हाल ही में भारत में ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी दूसरी बड़ी प्रोडक्ट यानी यू सी न्यूज की भी शुरुआत की है। इसी के तहत कंपनी को भारत के बाजार की अच्छी पकड़ हो गई है।

-आप इंटरनेट यूज़र हे तो ये 9 बड़ी बातें जानना जरुरी हे आपको

- ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा मोबाइल बिजनेस के ओवरसीज प्रेसिडेंट जैक हुआंग ने एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कंपनी की कोशिश है कि यूजर को कम से कम कीमत में बेहत्तर डाटा कनेक्टिविटी मिले और इसी के तहत देश की टेलीकॉम कंपनियों और वाईफाई प्रोवाइडर्स के साथ भारत में भी इंटरनेट देने के लिए बातचीत कर कर रही है।

- आपको ध्यान हो तो इसी तरह कुछ दिनों पहले facebook ने भी भारत में इंटरनेट ओआरजी और फ्री बेसिक प्रोजेक्ट के जरिए कुछ ऐसा ही करना चाहा था परंतु भारत में facebook को यह योजना बंद करना पड़ा था।

- कंपनी के ऐलान के बावजूद इंटरनेट की शुरुआत भारत में कब से की जाएगी वह अभी तय नहीं है। क्योंकि अगर facebook के फ्री बेसिक इंटरनेट पर सवाल उठ सकते हैं तो इस पर भी सवाल उठेंगे ही अब देखना होगा भारत में अलीबाबा की फ्री इंटरनेट की सुविधा के एलान के बाद कब से शुरू होती है।

Monday, December 12, 2016

आप इंटरनेट यूज़र हे तो ये 9 बड़ी बातें जानना जरुरी हे आपको


आज की दुनिया आपस में कहीं अधिक जुड़ी हुई है।
दुनिया के अधिकतर लोग इंटरनेट से जुड़े हुए हैं जो अपने बारे में जमकर जानकारियां ऑनलाइन करते हैं। सोशल नेटवर्किंग साइट्स, ऑनलाइन मीडिया पोर्टल्स और क्लाउड स्टोरेज प्लैटफॉर्म्स ऐसे कई स्थान हैं जहां आपकी जानकारी पहुंच जाती है। यह जानकारी गलत हाथों में पहुंच सकती है।

अपनी किसी भी जानकारी को ऑनलाइन से पहले इंटरनेट की ऐसे काले सच जानें जो आपको पता नहीं।

1. हैकर्स आसानी से आपके वेबकैम की रिमोट एक्सेस पा सकते हैं
इसे कैमफेक्टिंग कहा जाता है। हैकर्स आपको तब देख सकते हैं जब आप कम्प्यूटर के सामने बैठे हैं। आपकी इन तस्वीरों को ऑनलाइन भी कर सकते हैं। आपको सलाह है कि वीडियो कॉल के दौरान अपनी तस्वीरें शेयर न करें।

2. आईफोन आपकी लोकेशन का डिटेल रिकॉर्ड रखता है।
आप जहां भी आईफोन के साथ गए हैं यह इसमें रिकॉर्ड हो गया है। यह जानकारी आपके मोबाइल के कम्प्यूटर से जुड़ने पर इसमें चली जाती है।

3. आपका सुरक्षित 'क्लाउड स्टोरेज' हैक हो सकता है।
आपकी तस्वीरें पब्लिक हो सकती हैं। ऐसे कई केस हो चुके हैं जब हैकर्स ने प्राइवेट आईक्लाउड अकाउंट से सेलेब्रिटीज़ की तस्वीरे हैक कर लीक कर दी हैं।

4. हैकर्स दूर से आपके वायरलेस कीबोर्ड के कीस्ट्रोक्स पर नजर रख सकते हैं।
वे अपने कीस्ट्रोक्स इनमें मिला सकते हैं, जब आप थोड़ी देर के लिए इसे इस्तेमाल नहीं कर रहे।

5. हैकर्स कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर लाखों पासवर्ड एक बार में चुरा सकते हैं।
हाल ही में हैकर्स ने याहू के सर्वर में सेंध लगाकर 500 मिलियन लोगों के अकाउंट जानकारी चुरा ली थी।

6. सोशल मीडिया पर जानकारी का रिकॉर्ड रखना।
आप अपने सोशल मीडिया पर जो कुछ भी पोस्ट कर रहे हैं उसका रिकॉर्ड बन रहा है। यहां भी आपकी जानकारी कंपनी के पास है। हैकर्स कंपनी के पास से यह जानकारी चुरा सकते हैं।

7. कुछ एंड्राइड फोंस में एक बैक डोर होता है।
यहां से यूजर के कॉल लॉग, टेक्स्ट मैसेज, लोकेशन उनकी बिना जानकारी के शेयर हो रहे हैं। इसके लिए मोबाइल में पहले से एक डिवाइस आता है। यूएस में इसकी जांच हो रही है।

8. फेसबुक आपके द्वारा पोस्ट की गई हर तस्वीर के बारे में विस्तृत जानकारी रखती है।
यह जानकारी गलत हाथों में पड़ने पर मुश्किल हो सकती है।

9. अगर आप पब्लिक वाइफाइ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपका पासवर्ड अब प्राइवेट नहीं रहा।
अगर इस फ्री वाइफाइ को हैकर्स ऑपरेट कर रहे हैं तो वे आपकी उंगलियों के इस्तेमाल से आपके पासवर्ड का पता लगा सकते हैं।

Friday, December 9, 2016

गूगल क्रोम मे अब फाइल्स या वीडियो ओफ़लाइन भी सेव करे


अगर आपके पास एंड्रायॅड मोबाइल फोन है और आप बिना इंटरनेट के वेब फाइल्स या वीडियो देखना चाहते हैं
तो आपके लिए एक नया फीचर क्रोम ब्राउजर ने लांच किया है। लेटेस्ट क्रोम में आप बाद में देखने के लिए वेब पेज और वीडियोज को ऑफलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। इससे आपका इंटरनेट डाटा का खर्च कई गुना कम होगा।


एसे करें ऑफलाइन डाउनलोड
क्रोम ब्राउजर पर हाल ही में नया अपडेट आया है। नए ब्राउजर में ऑफलाइन डाउनलोड का ऑप्शन दिया गया है। यह ऑप्शन आपको वेब पेज के दांयी तरफ उपर दिखाई देगा। इसे क्लिक करने पर डाउनलोड का बटन दिखाई देगा। इसे क्लिक करने के साथ ही उस पेज पर उपलब्ध फोटो, वीडियो और टैक्स्ट ऑफलाइन डाउनलोड हो जाएगा। इसे आप बाद में देख सकते हैं।


हालांकि क्रोम के इस फीचर से आप वीडियो स्ट्रीमिंग साइट्स के वीडियो डाउनलोड नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा जो साइट वीडियो अपलोड करती है और उसने डाउनलोडिंग को अलाउ कर रखा है, उसे आप आसानी से ऑफलाइन सेव कर सकते हैं। खास बात ये है कि ऐसे वीडियोज को ब्ल्यूटूथ, ईमेल और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग एप्स पर शेयर भी कर सकते हैं।


ऑफलाइन डाउनलोड के साथ ही गूगल ने एक और क्रोम फीचर पेश किया है। अब अगर आप कोई वीडियो, म्यूजिक या फोटो डाउनलोड कर रहे हैं और किसी कारण से आपका नेटवर्क डाउन हो जाता है तो जितना डाउनलोड हो चुका है वह सेव हो जाएगा। जब भी नेटवर्क वापस काम करना शुरू करेगा, आपका डाउनलोड वहीं से फिर से शुरू हो जाएगा। 


इसका फायदा ये होगा कि आपने जितना डाटा पहले डाउनलोड के लिए यूज किया था वह बच जाएगा।

Monday, December 5, 2016

भारत के इस राज्य मे सरकार दे रही हे हर महिने फ्री नेट ओर टॉकटाइम

आज से गोवा में युवाओं के लिए बिल्कुल फ्री इंटरनेट की सुविधा जारी की जा रही है।
भारत में गोवा पहला ऐसा राज्य बन रहा है जहां युवाओं के लिए इंटरनेट बिल्कुल फ्री उपलब्ध कराया जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि उनको विशेष टॉक टाइम भी दिया जा रहा है।

हालांकि इस सर्विस का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को एक शर्त भी पूरी करनी होगी। शर्त ये है कि इस सर्विस का लाभ उठाने वालों के लिए चेतावनी जारी की गई है कि यदि कोई इसका दुरुपयोग करता पकड़ा गया तो उसके लिए ये सेवा बंद कर दी जाएगी। गोवा सरकार अपनी यह योजना केंद्र सरकार के डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के तहत लेकर आई है।

इस उम्र के युवाओं को मिलेगी सर्विसगोवा सरकार की ओर से राज्य में 16 से 30 साल की उम्र के युवाओं को मोबाइल फोन पर बिल्कुल फ्री इंटरनेट समेत टाक टाइम उपलब्ध कराने जा रही है। राज्य के मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर ने कहा है कि 5 दिसंबर को गोवा युवा संचार योजना लांच कर रही है। इस योजना के तहत युवाओं को 1 सिम कार्ड के साथ प्रत्येक माह 100 मिनट टॉक टाइम और 3 जीबी इंटरनेट डेटा बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। पारसेकर ने कहा कि कैबिनेट से इस योजना को 25 नवंबर को ही मंजूरी मिल गई थी। इस योजना को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना डिजिटल इंडिया के तहत शुरू किया जा रहा है।

1.25 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह सर्विस मुहैया कराने के लिए निजी कंपनी के साथ करार किया है। फ्री इंटरनेट और टॉक टाइम की सुविधा का लाभ 16 से 30 वर्ष के आयु वर्ग के 1.25 लाख युवकों को मिलेगा। पारसेकर ने कहा कि सरकार ने इस सेवा के लिए एक शर्त ये भी रखी है कि यदि कोई लाभार्थी इसका गलत यूज करता हुआ पकडा गया तो उसकी सिम में ये सेवा बंद कर दी जाएगी।




Sunday, December 4, 2016

एंड्रायड के लेटेस्ट वर्जन 7.0 नगेट के बारे में जाने ये हे खास


- एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो के बाद अब लेटेस्ट वर्जन 7.0 नगेट जल्द ही स्मार्टडिवाइस में आने वाला है। इस लेटेस्ट ओएस वर्जन को लेकर कई यूजर्स खास उत्साहित हैं और इसे जल्दी से जल्दी इस्तेमाल कर लेना चाहते हैं।

- हालांकि, इसके जारी किए गए पिछले बीटा वर्जन में कोई खासा परिवर्तन नहीं किसा गया है, इस नए ओएस वर्जन में कई सारी ट्रिक्स आई हैं जिनसे आपकी लाइफ आसान हो सकती है या आप यूँ कह सकते हैं कि इससे आपको स्मार्टडिवाइस को हैंडल करना आसान हो जाएगा और आप एक ही समय पर कई सारे कामों को एक साथ कर पाएंगे।

- नगेट अपडेट में, यूजर्स आसानी से क्विक सेटिंग में सेटिंग टाइल्स की उपलब्धता को कस्टमाइज़ कर सकते हैं। क्विक सेटिंग को कस्टमाइज करने के लिए, यूजर्स को अपनी उंगली को टॉप पर रखना होगा और नोटिफिकेशन पैन को देखने के लिए स्लाइड डाउन करें और फिर से सेटिंग टॉग्ल्लस को देखने के लिए फिर से स्लाइड डाउन करे, अब क्विक सेटिंग टाइल्स को देखने के लिए एडिट बटन को क्लिक करे, कॉन्फीगर करें, ड्रैग और ड्रॉप करें, अगर आप इसकी उपलब्धता को सेेट करना चाहते हैं।

- एंड्रायड नगेट पर तेजी से मल्टीटास्किंग हुआ जा सकता है। लेकिन आप इसे कैसे कर सकते हैं... ये आसान है। आपको रिसेंट बटन (स्क्वायर) पर डबल टैप करना होगा जो कि नेविगेशन बार पर दिया जाता है और एंड्रायड , हाल ही में इस्तेमाल की गई अन्य एप पर स्वीच कर जाएगा।

- एंड्रायड 7.0 नगेट में यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि वो एक ही समय पर दो एप रनिंग को एक-एक ओर इस्तेमाल कर सकते हैं। ये हॉरीजेन्टल या वर्टिकल किया जा सकता है यानि यूजर्स अपनी सुविधा के हिसाब से फोन को आड़ा या बेड़ा कर सकता है।

- स्क्रीन को स्पील्ट करने के लिए, ओवरव्यू बटन पर क्लिक करना होगा ताकि मल्टीटास्किंग स्क्रीन को देखा जा सकें, इसके बाद एक विंडो टाइटल बार को साइड में फिक्स करने के लिए ड्रेग कर दें या डिस्प्ले के टॉप पर फिक्स पर ले जाने के लिए ड्रेग करें। आप, इसके साथ ही अन्य विंडो का भी चयन कर सकते हैं।

इसके बाद, जरूरत के अनुसार, विंडो को रिसाइज़ करने के लिए सेन्ट्रल ब्लैक बार को समायोजित कर लें।


-Aap Internet User he to, ye bate janna jaruri he aapke liye

- नगेट में यह बहुत ही खास सुविधा है। मान लीजिए आप व्हाट्सएप पर किसी से बहुत जरूरी बात कर रहे हैं और आपको किसी ने हैंगआउट पर पिंग किया तो आपको व्हाट्सएप बंद करके हैंगआउट को ओपन करने के बाद रिप्लाई देने की जरूरत नहीं रह गई है। जब आप बात कर रहे होंगे तो आपके फोन में ऊपर एक नोटिफिकेशन आएगा, आप उसी से तुंरत रिप्लाई दे सकते हैं और आपको अपने करंट एप से क्विट करने की जरूरत भी नहीं रह जाएगी।

- अगर यूजर्स आने वाले नोटिफिकेशन बार को बढ़ाना चाहें तो इसकी सुविधा भी नगेट में दी गई है। नगेट में यूजर्स, सिस्टम यूआई ट्यूनर के साथ अधिक कस्टमाइजेशन को भी कर सकते हैं। यह अपडेट, कई व्यापक सेटिंग्स के साथ आया है जिसे आपको फाइन ट्यून डिजाइन और कई सारे एक्सपेरीमेंटल फीचर्स भी दिए गए हैं। इस शक्तिशाली और जोखिम भरी वृद्धि को सक्षम करने के लिए, स्क्रीन से नीचे की ओर स्वाइप करें, इससे क्विक सेटिंग ओपन हो जाएगा, फिर आप सिर्फ टैप् करें और सेटिंग आईकॉन को होल्ड रखें, जब तक यह शुरू नहीं हो जाता है। आपको एक कन्फर्मेशन मिल जाएगा कि आपका फीचर एक्टिव हो गया है।

- इस वर्जन में यूजर्स, अपनी जरूरतों के आधार पर वॉल्यूम सेटिंग कर सकते हैं और ऑटोमेटिक रूल्स को सेट कर सकते हैं। नए वर्जन में यूजर, प्रीसेट टाइम्स को सेट कर सकेंगे जब उनका फोन डू-नॉट डिस्टर्ब मोड पर होगा। ये मोड आप वीकेंड पर लगा सकते हैं। इसके लिए आपको Settings>Sound>Do Not Disturb for more robust controls को फाॅलो करना होगा।

- प्रीसेट ऑप्शन में से किसी एक पर टैप करें, या नए को बनाएं। साथ ही आप जिस दिन स्मार्टफोन से दूर रहना और डिस्टर्ब होना नहीं चाहते हैं वो भी सेट कर सकते हैं।

- नगेट यूजर्स, टेक्स्ट के साइज को एडजस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, स्क्रीन के साइज को भी एडजस्ट किया जा सकता है। इसके लिए आपको, Settings app>select Display>tap Font size पर क्लिक करना होगा और अपने हिसाब से सेट कर लेना होगा।

- वहीं अगर आप डिस्प्ले को सेट करना चाहते हैं तो Settings app>click Display>tap Display size को फॉलो करना होगा और इस प्रकार आप इसे भी सेट कर सकते हैं। पर इतना ध्यान रहें कि आप सेटिंग ऐसी करें जिससे आपकी आंखों पर ज्यादा जोर न पड़ें।

Thursday, December 1, 2016

आपका डाटा हैकिंग से बचाना है, तो अपनाये ये सिंपल 11 तरीके

- अगर आप सोशल मीडिया यूजर हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज कल लगभग हर तबके के लोग चाहें वो कोई भी हो फेसबुक और ट्विटर यूजर है.

- इतनी तेजी से बढ़ते य़ूजर्स को देखते हुए हैकर्स की नजर भी हमेशा इन पर रहती है. अगर आप लगातार एक्टिव रहते हैं तो आपको सतर्क हो जाने की जरूरत है.

- क्योंकि आपको पता भी नहीं चलेगा और कोई आसानी से आपके फेसबुक अकाउंट को हैक कर लेगा. फिर आपकी जानकारी के बगैर आपके प्रोफाइल से लोगों को गलत मैसेज भी भेजे जा सकते है।


# इन बातों का हमेशा ख्याल रखें

    1. सबसे पहले ख्याल रखें कि हर जगह अपना सोशल मीडिया हैंडल लॉग इन ना करें.अगर लॉगइन किया है तो सेफ एक्सेस चुने.

    2. ऐसे ईमेल को अनदेखा करें जो आपको नए टैब में फेसबुक अकाउंट ओपेन करने को कहे.

    3. कभी भी स्पेमी लिंक को ओपेन न करें बेशक वो आपके किसी दोस्त द्वारा ही क्यों न भेजा गया हो.

    -Smartphone ki Internet Speed ye 5 Simple steps se Do-Guni kare

    4. हमेशा क्रोम ब्राउजर का ही उपयोग करें क्योंकि क्रोम ब्राउजर फिशिंग पेज को पहचानता है.

    5. अपने कंप्यूटर में एंटीवायरस का इस्तेमाल करें.

    6. समय-समय पर अपना पासवर्ड बदलते रहें. पासवर्ड का सिक्वेंस कभी आसान ना रखें, हमेशा कुछ ऐसे पासवर्ड का चुनाव करें जो लोगों की सोच से परे है.

    7. पासवर्ड रिकवर करने के लिए फेसबुक और टंविटर ने 'फॉरगेट पासवर्ड' का ऑप्शन यूजर के लिए दे रखा है.

    8. जिस पर क्लिक करने पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर एक आउथेंटिकेशन कोड भेजता है.

    9. कोड इंटर करने के बाद आप नया पासवर्ड बना सकते हैं.

    10. फेसबुक अकाउंट ओपेन करने पर चेक कर लें कि आप फेसबुक डॉट कॉम पर ही हैं, न कि किसी और पेज से अकाउंट ओपेन किया हो.

    11. आपने देखा होगा कि लॉगइन करते समय ब्राउजर से सेव पासवर्ड का ऑप्शन आता है और आपके क्लिक करते ही आपका यूजर नेम और पासवर्ड ब्राउजर में सेव हो जात है. फिर कोई भी आपका अकाउंट एक्सेस कर सकता है. जब भी लॉगइन करें तो सेव पासवर्ड बॉक्स को अनचेक कर दें.ताकि आपका अकाउंट से जुड़ी जानकारियों का कोई इस्तेमाल ना कर पाए.




    Sunday, November 27, 2016

    गूगल से पाये आपका खोया हुआ फ़ोन सिर्फ़ 4 स्टेप मे

    गूगल पर जाकर एंड्रायड फोन यूज़र्स लिखें फाइंड माय फोन, गूगल देगा शि जवाब! ऐसे आप ढूंढ पाएंगे अपना खोया हुआ फोन।


    स्मार्टफोन के खो जाने से जुड़े आपने कई किस्से सुने होंगे। जिनमें से काफी कम ही बार ऐसा होता है कि आपको आपका खोया हुआ फोन मिल जाए। हालांकि आज के समय में ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को ढूंढ सकते हैं, जो कि काफी आसान भी हैं।




    यदि कोई अपने आईफोन को खो देता है तो उनके लिए फोन ढूंढना काफी आसान होता है, इसके लिए वो फाइंड माय आईफोन एप की मदद ले सकते हैं। जो कि बेहद काम की एप है। ऐसे ही यदि कोई अपने एंड्रायड फोन को खो दे तो वह गूगल प्ले स्टोर से बिना किसी थर्ड पार्टी फोन ट्रैकर एप को इंस्टॉल किए बिना ढूंढ सकते हैं।

    अक्सर लोग अपने नए या पुराने एंड्रायड फोन में कई ट्रैकर एप्स डाउनलोड करके रखते हैं। जिससे जरूरत के समय हम फोन को ट्रैक कर पाएं। लेकिन इससे आपके फोन में कई स्पेस और डाटा खर्च होता हे.

    एंड्रायड यूज़र्स अब बिना कोई एप डाउनलोड करे, अपने फोन के खो जाने पर उसे ढूंढ सकते हैं।


    • फोन में इनेबल होनी चाहिए ये एप्स
    अपने खो चुके एंड्रायड स्मार्टफोन को ढूंढने के लिए यूज़र को अपने फोन में कुछ गूगल सेटिंग्स इनेबल करनी होंगी, जिसमें नाउ कार्ड्स, वेब और एप एक्टिविटी ऑप्शन शामिल हैं। इसके साथ ही यूज़र्स को ध्यान रखना है कि लोकेशन रिपोर्टिंग ऑप्शन हाई एक्यूरेसी पर सेट हो न की लो, इससे फोन आसानी से ट्रैक हो पाएगा।

    • ऐसे ट्रैक करें अपना फोन

    अपने खोए फोन को ट्रैक करने के लिए आप नीचे दी 4 सिम्पल स्टेप्स फॉलो करें।

    #1 सबसे पहले आप अपने डेस्कटॉप या लैपटॉप पर वेब ब्राउज़र को ओपन करें

    #2 वेब ब्राउज़र ओपन करने के बाद आपको गूगल अकाउंट में लॉग इन करना होगा, जो कि आप अपने खोए हुए एंड्रायड फोन में इसतमल करते हैं।

    #3 अब आपको गूगल पर टाइप करना है 'फाइंड माय फोन' और आपका काम हो गया। ऐसा करते है आपको डिवाइस की लोकेशन पिनपॉइंट हो जाएगी।

    #4 यदि आप इससे बेहतर रिजल्ट चाहते हैं, तो आप मैप पर दिखाई दे रहे 'रिंग बटन' के विकल्प पर क्लिक कर सकते हैं। इससे आपका फोन जोर से रिंग करेगा। यदि आपके आस-पास हो तो आपको काफी मदद मिलेगी।




    Friday, November 18, 2016

    इस प्रोसेसर से चार्जिंग करे 5 मिनिट चलेगी 5 घंटे


    • अब स्मार्टफोन में बैटरी बैकअप की समस्या खत्म होने वाली है। क्योंकि अब मोबाइल प्रोसेसर बनाने वाली कंपनी क्वॉल्कॉम नेक्स्ट जेनेरेशन मोबाइल चिपसेट Snapdragon 835 लेकर आ रही है। कंपनी ने इसका ऐलान कर कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने दुनिया को यह भी बताया कि अब सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके स्मार्टफोन को 5 घंटों तक चलाया जा सकता है।


    • पेश किया पावरफुल प्रोसेसर क्वॉल्कॉम ने 4th जेनेरेशन सुपर फास्ट चार्जिंग टेक्नॉलोजी Quick Charge 4 भी पेश किया है जिसे 2017 के पहली छमाही से स्मार्टफोन में दिया जाने लगेगा। इसका मतलब अगले साल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और क्विक चार्ज 4 दिया जाएगा। क्वॉल्कॉम के प्रोडक्ट मैनेजमेंट के सीनियर डायरेक्टर एवरेट रोच ने कहा है कि इस तकनीक के जरिए स्मार्टफोन की बैटरी सिर्फ 5 मिनट चार्ज करके 5 घंटे तक चलाया जा सकता है।


    • प्रोसेसर के अंदर होगी ऐसी तकनीकआपको बता दें कि क्विक चार्ज तकनीक स्नैपड्रैगन प्रोसेसर के अंदर ही होगी, इसलिए जाहिर है इसे आप अलग से खरीद नहीं सकते। फिलहाल आपको ऐसे फीचर्स के लिए अगले साल का इंतजार करना होगा। क्योंकि कंपनियां अपने स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर देना अब शुरू करेंगी।




    • इसलिए जरूरी है फास्ट चार्जिंग क्वॉल्कॉम की एक रिसर्च में पाया गया है कि 61 फीसदी स्मार्टफोन खरीदारों के लिए फास्ट चार्जिंग पहली प्राथमिकता होती है। वर्तमान में ज्यादातर स्मार्टफोन्स में फास्ट चार्जिंग तकनीक नहीं होती जिस वजह से उन्हें चार्च करने में काफी वक्त लगता है।




    • बैटरी ओवरहीट से भी छुटकारा कंपनी का कहना है कि इस प्रोसेसर को बनाने में सेफ्टी का काफी ज्यादा ध्यान रखा गया है। क्विक चार्ज 4 में क्वॉल्कॉम ने कई तरह के प्रोटेक्शन दिए हैं जो ओवर चार्जिंग और ओवर हीटींग से स्मार्टफोन को बचाएगा। स्नैपड्रैगन 835 वाले स्मार्टफोन में ओवर हीटींग से बचने के लिए चार लेवल का प्रोटेक्शन दिया गया है और साथ ही तीन लेवल का करेंट वोल्टेज प्रोटेक्शन है। इसमें खास बात ये है कि इस प्रोसेसर के जरिए बैटरी की लाइफ और बैकअप भी बढ़ाई जा सकती है।



    • बैटरी को 4 डिग्री तक रखेगा ठंडा कंपनी का दावा है कि पिछले प्रोसेसर के मुकाबले Snapdragon 835 वाला स्मार्टफोन 5 डिग्री तक ठंडा रहेगा। इसके अलावा पिछले प्रोसेसर से यह 20 फीसदी तेजी से बैटरी चार्ज करेगा और 30 फीसदी ज्यादा बैटरी इफिशिएंसी भी मिलेगी। क्वॉल्कॉम के मुताबिक इसे इस प्रोसेसर को सैमसंग के 10nm FinFET प्रोसेसर पर बनाया गया है और यह पिछले प्रोसेसर के मुकाबले 27 फीसदी तेज होगा और 40 फीसदी कम बैटरी की खपत करेगी।




    • ऐसे बदलेगी स्मार्टफोन की दुनिया इस प्रोसेसर के आने के बाद कम से कम हाई एंड स्मार्टफोन की दुनिया बदलने वाली है। चाहे बात स्पीड की हो या फास्ट चार्जिंग की, यह प्रोसेसर इन सब में सक्षम होगा। फिलहाल 5 घंटे तक स्मार्टफोन चलाने के लिए आपको आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक चार्ज करना होता है। लेकिन यह प्रोसेसर यह काम महज 5 मिनट में कर देगा।



      Wednesday, November 9, 2016

      एंड्रायड फोन की इंटरनेट स्पीड ये 5 सिम्पल स्टेप करके दोगुनी करे

      इंटरनेट, इन दिनों हर किसी की जरूरत बन गया है। कोई भी बिना इंटरनेट के एक दिन क्या बल्कि एक घंटा नहीं बीता सकता है। आपके स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप तक में इंटरनेट रन करता है। ऐसे में अगर आपके पास एंड्रायड डिवाइस है और उसकी इंटरनेट स्पीड, स्लो हो गई जबकि आपके पास अच्छा नेटवर्क कनेक्शन है तो क्या करेंगे।

                             
      कई बार ऐसा होता है कि एंड्रायड फ़ोन में इंटरनेट की स्पीड, स्लो हो जाती है और यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए-

      कैची को क्‍लीयर कर दें
      आप भले ही अपने फोन से कई चीजों को डिलीट कर दें लेकिन कैच मेमोरी को डिलीट करना भूल ही जाते हैं। आप इसे भी डिलीट करें।
      इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर एप मैनेजर में जाना होगा और हर एप की कैच फाइल्स को डिलीट कर देना होगा। इससे फोन में इंटरनेट की स्पीड बूस्ट हो जाएगी।

      बेकार की एप हटा दें
      आप बेकार की एप को हटा दें, खासकर उन्हें जिनका इस्तेमाल आपके द्वारा कभी नहीं किया जाता हो।
      अगर आप अपने फोन में फालतू की एप रखेंगे तो वो सिर्फ फोन की मेमोरी को कन्ज्यूम करेंगे और डेटा ही खर्च होगा। ऐसे में आपके इंटरनेट की स्पीड भी स्लो हो जाएगी

      इंटरनेट की स्‍पीड को बढ़ाने के लिए एंड्रायड एप
      अगर आप अपनी एंड्रायड डिवाइस की स्पीड को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको एंड्रायड एप; जैसे- इंटरनेट बूस्टर, ऑप्टिमाइजर, फास्टर इंटरनेट 2एक्स और अन्य का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्पीड पर काफी अच्छा फर्क पड़ता है।

      अधिकतम लोडिंग डेटा ऑप्‍शन का एक्टिव करें
      एंड्रायड फोन में इंटरनेट की स्पीड को बढ़ाने के लिए, यूजर्स को अधिकतम लोडिंग डेटा ऑप्शन को एक्टिव कर देना चाहिए। इसके लिए सेटिंग में नेटवर्क सेटिंग में जाकर डेटा में जाना होगा।

      इंटरनेट कनेक्‍शन को स्‍वीच ऑन या ऑफ करना
      सबसे आसान तरीका है कि आप अपने फोन के इंटरनेट को बंद कर दें या फोन को स्वीचऑफ करके ऑन करें। नेट की स्पीड अपने आप बूस्ट हो जाएगी।


      Thursday, November 3, 2016

      सुपरफास्ट इंटरनेट चलाना हे! तो अपनाएं ये तरीके!


      - ऑफिस का इंटरनेट तो बहुत कमाल चलता है, लेकिन जब भी घर आकर अपने घर का इंटरनेट यूज करते हैं तो वह रो-रोकर चलता है। अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता है तो समझने की जरूरत है कि क्यों होता है। 

      - इंटरनेट की स्पीड सिर्फ बेहतर प्लान पर ही नहीं और भी कई चीजों पर निर्भर करती है। 

      - आज हम आपको स्लो इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के टिप्स दे रहे हैं:

      1.Internet explorer की जगहMozilla FireFox, Opera, Google Chrome का यूज करें

      2. स्क्रीन सेवर, ब्राउजर एक्सटेंशन और वेब टूलबार को बंद कर दें।

      3. तेज स्पीड पाने के लिए हमेशा ऐसी फायरवॉल को सेलेक्ट करें, जो malware से भी फाइट कर सकती हो।

      4. सॉफ्टवेयर के ऑटोमेटिक अपडेट हमेशा बंद रखें और कोई भी अपडेट प्राप्त होने पर आपसे पूछा जाएं ये सेटिंग करें।

      5. रियल विंडोज का प्रयोग करें और उसके सभी अपडेट्स टाइम टू टाइम लेते रहें।

      6. वाइ-फाइ को यूज करने के समय इसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट करें।


      7. ब्राउजर डाउनलोडिंग की जगह बेहतर डाउनलोड मैनेजर का प्रयोग करें, ये ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से इस्तेमाल करते हैं।

      8. पॉवर के अप और डाउन से भी स्पीड में फर्क आता है, इसलिए मॉडम के एडाप्टर के लिए बढ़िया क्वालिटी के यूपीएस का इस्तेमाल करें।

      9. पुराना मॉडम, ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर जैसे-XP और पुराना कंप्यूटर भी इंटरनेट की स्पीड को प्रभावित करते हैं।

      10. डीएनएस सर्वर चेंज करें- आपने अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड लिया है,लेकिन फिर भी स्पीड स्लो है। आखिर क्यों? दरअसल तेज इंटरनेट स्पीड के लिए सिर्फ अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड ही जरूरी नहीं है इसके लिए आपको अपने पीसी का डीएनएस सर्वर चेंज करना होगा। पीसी के लोकल एरिया कनेक्शन में प्राइमरी डीएनएस सर्वर 8.8.8.8 और वैकल्पिक डीएनएस सर्वर 8.8.4.4 होना चाहिए। वैसे यह सर्विस गूगल फ्री में उपलब्ध कराता है।

      11. डीएनएस कैशे रिमूव करें- आप जितनी भी साइट्स को कंप्यूटर पर खोलते हैं। भविष्य में वह जल्दी खुल जाएं इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम उनके डीएनएएस कैशे को एकत्रित करता रहता है, लेकिन इन्हें रिमूव करना बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसा करने के लिए अपने कीबोर्ड की विंडो की के साथ R
      प्रैस करें, अब एक बॉक्स ओपन हो जाएगा। इसमें CMD टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने एक कमांड ओपन हो जाएगी। इसमें ipconfig/flushdns टाइप करके एंटर पर क्लिक करें। फिर Exit लिखकर एंटर प्रैस करके लॉग आउट हो जाए।

      12. मॉडम चेक करें- स्लो स्पीड की परेशानी आपके मॉडम से भी हो सकती है। उसकी सेटिंग को चेक करें अगर फिर भी कुछ बदलाव न दिखें तो मॉडम चेंज कर दें।