Pages

Showing posts with label Battery Tips. Show all posts
Showing posts with label Battery Tips. Show all posts

Sunday, January 8, 2017

स्मार्टफोन की बैटरी चार्जर बिना, कही भी चार्ज करे ये स्टीकर से


- सोशल मीडिया होने के चलते हर किसी को अपना फोन हर समय यूज करने की आदत होती है। बैटरी खत्म होने पर यूजर्स को टेंशन हो जाती है। अब कैसे चार्ज करे। कई बार चार्जिंग पॉइंट नहीं होता या कई बार काम करते समय चार्जिंग पॉइंट दूर होता है। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एक नई टेक्नॉलजी आ चुकी है।

- इस वायरलेस चार्जर को फ्रांस के स्टार्ट-अप ने विकसित किया है। इसका नाम एनर्जीस्क्वेयर है। कंपनी ने इसे लास वेगस में सीईएस व्यापार शो के दौरान भी दिखाया था। एनर्जीस्क्वेयर में एक चार्जिग पैड और एक स्टीकर है, जिसे एक गैजेट के पीछे लगाया जाता है। 

Sote Samay Charge per lagate ho phone, to ye jaruri bate jan lijiye aap

- स्टीकर माइक्रो-यूएसबी, यूएसबी-सी या लाइटिंनिंग के साथ दो इलेक्ट्रोड को सपोर्ट है, जिससे गैजेट चार्जिग पोर्ट से जुड़ा होता है। एक बार गैजेट के पैड पर रखे जाने के बाद चार्जिग शुरू हो जाती है।

- एक बार उपकरण के पैड पर रखे जाने के बाद चार्जिंग शुरू हो जाती है। लेकिन इस दौरान स्टीकर उपकरण के सामान्य चार्जिंग पोर्ट को अवरुद्ध कर देता है। यदि कोई उपकरण को सामान्य तरीके से चार्ज करना चाहे तो उसको स्टीकर को हटाने की जरूरत पड़ेगी।

- स्टीकर की एक रुकावट यह है कि यह उपकरण की चार्जिग पोर्ट को रोक देता हैं और यदि आप उपकरण को सामान्य तरीके से चार्ज करना चाहते हैं तो स्टीकर को हटाने की जरूरत होती है। कंपनी ने इस दोष को स्वीकार किया है और वादा किया कि एडवांस्ड एडिशन में इसके पीछे तरफ एक पोर्ट शामिल होगा।

- एनर्जीस्क्वेयर की कीमत 89 $ यानि लगभग 6000 ₹ हे। इसमें एक चार्जिंग पैड और पांच स्टीकर शामिल है।

Monday, December 26, 2016

अगर आपको भी आपके फोन को करना फास्ट चार्ज, तो अपनाये ये टॉप टिप्स


- एंडरॉयड फोन में बड़ी स्क्रीन और ज्यादा मैमोरी के साथ पहले की अपेक्षा बैटरी भी ताकतवर हो गए हैं। क्योंकि बैटरी यदि बड़ी नहीं होगी तो ताकतवर ग्राफिक्स और भारी भरकम एप्लिकेशन का फोन में उपयोग करना मुश्किल हो जाएगा। पहले फोन में 800-900 एमएएच की बैटरी का उपयोग किया जाता था। यदि आज इन्हीं बैटरी का उपयोग हो तो कुछ घंटों में ही फोन की स्थिति खराब हो जाएगी।

- यहा हमने फोन को फास्ट चार्जिंग के ऐसे ही 8 तरीकों की जानकारी दी है।

1. मोबाइल को फ्लाइट मोड पर डाल दें

- ये एक बहुत साधारण सा नुस्ख़ा है जिससे आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा बिना उसके सभी फंक्शन को बंद किए हुए, जैसा कि फ़ोन को पूरी तरह बंद कर देने पर होता है.
जब आप फ़ोन को फ्लाइट मोड पर डाल देते हैं तो इसके कॉल करने, इंटरनेट ब्राउज़िंग या जीपीएस जैसी फ़ीचर काम करना बंद कर देते हैं.
लेकिन इसके कुछ फ़ायदा भी हैं कि आपका फ़ोन तेज़ी से चार्ज होता रहेगा और फ़ोन का अलार्म चालू रहेगा जो बहुत काम की चीज़ होती है अगर आप फ़ोन रात के वक़्त चार्ज कर रहे हैं.
इस तरीके से की गई चार्जिंग को अगर शानदार न भी कहा जाए तो भी ये असाधारण तरीके से कम समय में होती है.

2. यूएसबी पोर्ट से चार्ज ना करें

- मोबाइल फ़ोन यूएसबी पोर्ट की बजाय बिजली से ज़्यादा जल्दी चार्ज होता.
उदाहरण के लिए ऐपल फ़ोन के लिए कंपनी का सुझाव होता है कि मोबाइल को फ़ोन एडेप्टर के साथ मिले यूएसबी केबल के ज़रिये दीवार पर लगे बिजली के पॉइन्ट से चार्ज करें.

3. उचित तापमान में रखें

- ज़्यादा तापमान बैटरी के चार्ज रखने की क्षमता को कम करती है.
उदाहरण के लिए, ऐपल आश्वस्त करता है कि गर्मी की वजह से बैटरी के प्रदर्शन में सबसे ज़्यादी कमी आती है और फ़ोन को सूरज से दूर रहने की सिफ़ारिश करता है.
इसलिए जिन घरों या फ़ोन कवर से गर्मी बढ़ जाती है उससे भी चार्ज करने का समय बढ़ जाता है.


4. सेल्स पैक के साथ दिए गए चार्जर का करें उपयोग

- सभी चार्जर एक जैसे नहीं होते, भले ही ऐसे लगते हों.
सबसे अच्छा ये होता है कि हमेशा आधिकारिक चार्जर फोन का ही इस्तेमाल करें, जो सुरक्षित तरीके से सबसे अच्छे परिणाम देता है.
वास्तव में अनधिकृत चार्जर के इस्तेमाल से समस्याएं खड़ी हो सकती हैं.
यहां तक कि फ़ोन अच्छी तरह से चार्ज होना बंद हो सकता है या देर से चार्ज होगा. अगर आप असली चार्जर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो कम से कम अच्छी क्वॉलिटी का चार्जर आज़माएं.

5. ओनली चार्जर

- यदि आपने फोन को यूएसबी से चार्ज में लगाया है और उस वक्त डाटा ट्रांस्फर नहीं करना है तो आप फोन को चार्जर ओनली पर कर दें। इससे फोन कम समय में चार्ज हो जाएगा। जब आप फोन को कंप्यूटर या लैपटॉप के चार्जर से कनेक्ट करते हैं तो यूएसबी कनेक्टेड का विकल्प
दिखाएगा। उसे क्लिक करते ही मीडिया एमटीपी, फाइल कॉपी और ओनली चार्जर का आॅप्शन दिखाई देता है। इसे ही आॅन कर देना है। इससे आपका फोन बेहद तेजी से तो नहीं लेकिन पहले की अपेक्षा तेजी से चार्ज होगा।

6. यूएसबी पोर्ट 3.0

- फोन को यदि यूएसबी से चार्ज कर रहे हैं तो कोशिश करें​ कि नए लैपटॉप या कंप्यूटर में लगाएं। क्योंकि पुराने यूएसबी में यूएसबी पोर्ट 2.0 होता था जो 2.5 वॉट वाल्ट स्पलाइ करते थे। नया डिवाइस में यूएसबी पोर्ट 3.0 का उपयोग किया जाता है और यह 4.5 वॉट बिजली सप्लाई करता है जो फोन को तेजी से चार्ज करने में सक्षम है।

7. बैकग्रा​उंड एप्लिकेशन को करें बंद

- जब आपने फोन को चार्ज में लगाते हैं तो कोशिश करें कि बैकग्राउंड में चल रहे सभी एप्किलेशन को टास्क मैनेजर से जाकर बंद कर दें। इससे भी फोन थोड़ा तेज चार्ज होगा। वहीं तेजी से चार्ज करने के दौरान यह भी कोशिश करें कि जल्दी-जल्दी फोन को चार्जिंग से निकाले नहीं।

8. कवर से निकालकर किसी ठंडी जगह पर फोन को रखें

- आप अगर फोन को चार्ज करते समय उसके कवर या केस को नहीं निकालते हैं, तो अब से ऐसा करिएगा. इससे काफी फायदा मिलेगा. स्मार्टफोन की बैट्री में लिथियम-इयोन का इस्तेमाल किया जाता है, जो कि एक साधारण से उद्देश्य को स्वीकार करता है. वह है 'a cooler battery is a better battery'. मतलब ठंडी बैट्री ही सुरक्षित बैट्री होती है. ऐसे में फोन के केस और कवर को हटाने से आपको बैट्री को कमरे के तापमान के बराबर रखने में मदद मिलेगी. वहीं अगर आपके कमरे का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस है, तो आपको ऐसी किसी चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Friday, December 16, 2016

फोन की बैटरी नहीं हो रही है सही से चार्ज तो जानें समाधान

- फोन की बैटरी चार्ज होने पर समस्या हो रही है तो उसके लिए भी समाधान उपलब्ध हैं जिसके लिए पहले बैटरी चार्ज न होने के कारण को जानना को जरूरी है।

- स्मार्टफोन लेने के बाद अक्सर लोगों को सबसे पहली समस्या उसकी बैटरी में ही आती है। स्मार्टफोन की धीमी चार्जिंग तो आम समस्या है ही किंतु फोन की बैटरी चार्ज ही नहीं ले रही तो यह बड़ी समस्या है। आगे हमने स्मार्टफोन की बैटरी चार्ज न होने के कारण और इसके साथ ही उसके उपाय की जानकारी दी है।

1. खराब यूएसबी

- यदि आपका स्मार्टफोन काफी देर से चार्ज पर लगा हुआ है और बैटरी प्रतिशत बढ़ ही नहीं रहे तो इसका मतलब है कि वह चार्ज नहीं हो रहा। ऐसे में हो सकता है कि फोन के यूएसबी में समस्या हो।
- उपाय: यूएसबी की समस्या का पता लगाने के लिए अपने फोन को किसी अन्य यूएसबी से कनेक्ट करें और देखें कि वह चार्ज हो रहा है या नहीं। यदि चार्ज ठीक से हो रहा है तो आपको फोन के यूएबसी को बदलने की जरूरत है जिसके बाद आप चा​र्ज न होने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

2. एडॉप्टर समस्या

- कई बार फोन का चार्जर पुराने होने पर बैटरी चार्ज करने में सक्षम नहीं रहता। ऐसे में आपको यही लगता है कि शायद आपका फोन खराब हो गया है। जबकि पुराने चार्जर के कारण फोन चार्ज नहीं होता।
- उपाय: इसके लिए साधारण सा उपाय है कि यदि आपके फोन का चार्जर पुराना हो गया है तो उसे बदल दें। ताकि बैटरी चार्जिंग की समस्या से बच सकें।

3. पानी जाना

- अक्सर फोन का उपयोग करते समय उसे गीले हाथों से अधिक पसीने में उपयोग कर लेने से उसके अंदर अनजाने में ही पानी चला जाता है। जिसके कारण घंटो चार्ज पर लगा रहने के बावजूद फोन चार्ज नहीं हो पाता।


Agar Aapko bhi aapke phone ko karna he Fast Charge, to apnaye ye tarike
- उपाय: इसके लिए सबसे पहले फोन को ओपेन करें और उसकी बैटरी को बाहर निकालें हो सके तो उसे ड्रायर से सुखा लें। यदि फोन में इनबिल्ट बैटरी दी गई है तो इसके लिए आपको उसे सर्विस सेंटर या किसी रिपे​यरिंग की दुकान पर देना होगा।

4. चार्जिंग पोर्ट में डस्ट

- आप बेशक फोन की कितना ही रख-रखाव क्यों न करते हों किंतु उसके पोर्ट में धूल-मिट्टी की तरफ शायद ही आपका ध्यान जाता हो। कई बार यहां धूल जमा हो जाती है जिसके कारण फोन चार्ज हो नहीं पाता और आपको उसे रिपेयर करवाने के लिए देना पड़ता है।
- उपाय: फोन चार्ज नहीं हो रहा तो उसे सर्विस सेंटर में देने में पहले एक बार उसके चार्जिंग पोर्ट को चेक कर लें कि कहीं उसमें धूल जमा तो हो रही। यदि ऐसा है तो पहले उसकी डस्ट साफ करें और फिर फोन को चार्ज करें। हो सकता है इसके बाद फोन चार्ज होना शुरू हो जाए।

5. सॉफ्टवेयर में समस्या

- अधिकतर उपभोक्ता फोन में आने वाले सॉफ्टवेयर अपडेट को अनदेखा कर देते हैं। जिनमें कई बार फोन की बैटरी से जुड़े अपडेट भी होते हैं। ऐसे में पुराना सॉफ्टवेयर होने पर भी फोन चार्ज नहीं होता।
- उपाय: इसके लिए जरूरी है कि आप फोन में आने वाले अपडेट पर ध्यान दें और समय-समय पर नए सॉफ्टवेयर को अपडेट कर सकें। ताकि भविष्य में आपको इसकी वजह से फोन की बैटरी चार्जिंग में कोई समस्या न हो।

6. पीसीबी बोर्ड में समस्य

- यदि उपर दी गई समस्याओं और समाधानों के उपयोग के बावजूद आपका फोन चार्ज नहीं हो रहा तो हो सकता है कि फोन की पीसीबी बोर्ड में ही कोई समस्या है।
- उपाय: पीसीबी बोर्ड में समस्या होने पर आपके पास सर्विस सेंटर जाने के अलावा कोई और उपाय नहीं हैं। ऐसे में फोन के साथ कोई छेड़छाड़ न करें।
साभार:

Tuesday, November 15, 2016

टॉप 5 ट्रिक्स बैटरी चार्ज करने के!


अगर आपके फोन की बैट्री डाउन हो गई है और आपके पास चार्जर नहीं है तो ये अनोखे तरीके अपनाएं जा सकते हैं।


स्मार्टफोन कितनी भी हाई बैट्री कैपेसिटी का हो, लेकिन उसकी बैट्री खत्म हो ही जाती है। कई बार तो बैट्री में इतनी भी दम नहीं रह जाती है कि जरूरत पड़ने पर आप एक कॉल भी कर सकें।

अगर किसी दिन आप ऐसी मुश्किल में पड़ जाएं और आपके पास चार्जर भी न हो, तो आप कुछ स्पेशल तरीकों से अपने फोन को काम भर का चार्ज कर सकते हैं।

ये तरीके आपको सुनने में अटपटे और सनक भरे लग सकते हैं लेकिन ये कारगर होते हैं। आपका काम बन जाएगा, आप जरूरत भर की बात भी कर पाएंगे। चलिए जानते हैं कि आप बिना चार्जर के किस प्रकार अपना फोन चार्ज कर सकते हैं:

फोन चार्ज करने के लिए चिल्‍लाएं
हैं न अजीब सी बात, लेकिन ये काफी हद तक सच भी है। चिल्लाने से दो लचीली इलेक्ट्रोड्स के बीच में जिंक ऑक्साइड केबल्स के द्वारा कम्पन होता है जिससे ऊर्जा बनती है और इससे फोन की बैट्री बूस्ट हो जाती है। तो जनाब, फोन चार्ज करना हो, तो जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दें।

क्रैंक केस से करें अपना फोन चार्ज
जी हां, क्रैंक केस से आप अपने फोन की बैट्री को चार्ज कर सकते हैं। यह डिवाइस, एलईडी चार्ज इंडीकेटर्स युक्त होती है जो बैट्री लाइफ को इंगित करती है। इससे आप इतनी बैट्री तो चार्ज कर ही सकते हैं कि किसी को कॉल करके दो-चार मिनट बात कर लें या से मैसेज कर लें।

पवन ऊर्जा करें फोन को चार्ज
हर कोई जानता है कि पवन ऊर्जा बहुत शक्तिशाली होती है। आप इसके माध्यम से फोन की बैट्री को भी चार्ज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन को आईफैन के सामने रखना होगा या बाइक अथवा साइकिल राइट पर कम से कम छ: घंटे के लिए रखना होगा, इससे आपका फोन पूरी तरह से चार्ज हो जाएगा।

बॉडी की गर्मी से करें फोन को रिचार्ज
आपके शरीर में इतनी हीट होती है कि आप फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। पॉकेट पॉवर का उपयोग करते हुए आप फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं।इसके लिए आपको फोन को डेनिम के अंदर 8 घंटे के लिए रखना होगा। इससे आपका फोन फुल चार्ज हो जाएगा या इतना चार्ज हो जाएगा कि आप 24 मिनट लगातार बात कर लें।

फलों और सब्जियों से करें चार्ज
आपके फोन को फलों और सब्जियों से भी चार्ज किया जा सकता है। इनके बीच में फोन को रखने से इनमें सर्किट में 20 एमएएच का इलेक्ट्रिक करंट उत्पन्न होगा और इससे फोन काम भर का चार्ज हो जाएगा।

Thursday, November 3, 2016

सोते समय चार्ज पर लगाते हैं फ़ोन तो जाने ये बाते


- सोते समय अपना फोन चार्ज में लगाते हैं, या फिर सोते समय सोचते हैं कि रात को फोन चार्ज लगा देते हैं और फोन सुबह पूरा चार्ज मिलेगा। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप बहुत गलत कर रहे हैं, क्योंकि इससे आप अपने फोन का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। 

- ऐसा करने से ना सिर्फ आपके फोन की बैटरी खराब होती है, बल्कि इससे ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा देर तक फोन को चार्ज में लगाए रखने से आपके फोन की उम्र भी कम हो जाती है और अगर आपको इससे फर्क नहीं पड़ता है तो आप इसे पूरी रात चार्ज में लगा सकते हैं।

    #आप ये तरीके अपना सकते हे!

      - इसलिए हो सके तो फोन को लंबे समय तक चार्ज ना करें और उसे ओवरहीट ना होने दें। इससे फोन की बैटरी भी खराब होगी और बैटरी के विस्फोट होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। साथ ही यह कोशिश करें कि अपने फोन को कम पावरफुल चार्जर से चार्ज करें।

      - ज्यादातर विशेषज्ञ लिथियम-आयन बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज होने के पहले चार्ज करने की सलाह देते हैं. इस तरह की बैटरी में लीथियम पॉलीमर के 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज या आवेशित होने की एक निश्चित गिनती होती है. 

      - अगर फोन की बैटरी के जीरो से फुल चार्ज होने की प्रक्रिया को एक चक्कर माना जाय तो बैटरी के साथ ऐसे कुछ सीमित चक्कर ही दोहराए जा सकते हैं. यह बैटरी की उम्र कही जा सकती है.


      - लीथियम-आयन बैटरी के साथ रातभर चार्जिंग अपेक्षाकृत सुरक्षित होने के बावजूद हर रात फोन चार्ज करने पर यह प्रक्रिया रोज-रोज होगी और फोन को जल्दी ही नई बैटरी की जरूरत पड़ जाएगी.

      - वायरलेस चार्जिंग कंपनी ओशिया के सीईओ और वैज्ञानिक हाटम जीन का कहना है कि टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादातर फोन चार्जिंग की मात्रा को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं. 

      - आजकल ज्यादातर एंड्रॉइड और आईफोन्स को सुरक्षित रखने के लिए उनमें एक विशेष चिप भी लगाई जाती है. इस चिप का काम एक बार फोन के पूरी तरह से चार्ज होने के बाद, जरूरत से ज्यादा करंट एब्जॉर्बिंग को रोकना होता है. 

      - लेकिन यह प्रक्रिया भी लीथियम-आयन (और लीथियम पॉलीमर) को ज्यादा तेजी से खर्च या खराब करता है. ज्यादा चार्जिंग से फोन गर्म हो जाता है. एप्पल की वेबसाइट के अनुसार 95 डिग्री फ़ॉरेनहाइट या 35 डिग्री सेल्सियस डिग्री का तापमान बैटरी की क्षमता को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए काफी है.

      - अगर आप अपने फोन की बैटरी को बचाना चाहते हैं तो फोन को गर्म होने से भी बचाना चाहिए. चार्जिंग के समय बैटरी के गर्म होने से लीथियम-आयन तेजी से एक्साइट होते हैं और तेजी से उनकी ऊर्जा भी खत्म होती है. 

      - इसीलिए ऐसा होने पर फोन जितनी जल्दी चार्ज होता है उतनी ही जल्दी डाउन भी हो जाता है. कुछ जानकारों के अनुसार फोन को एक ऐसी सतह पर रखकर, जहां उसके गर्म होने की स्थिति में उसकी सारी ऊष्मा बाहर निकल सकती हो, रातभर चार्ज किया जा सकता है. 

      - लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि फोन को रातभर चार्ज करना अगर खतरनाक नहीं भी है तो भी सही नहीं है. बैटरी सालों साल चले इसके लिए फोन को उसके असली या किसी ब्रांडेड चार्जर से 50 और 80 प्रतिशत के बीच चार्ज करके रखा जाना चाहिए.