Pages

Friday, January 6, 2017

वोडाफोन अपने नये प्लान मे दे रहा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री 4G डेटा


- टेलीकॉम कंपनियां हर दूसरे दिन अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए नए ऑफर पेश कर रही हैं। जंग की शुरुआत रिलायंस जियो ने की तो जवाबी कार्रवाई एयरेटल और वोडाफोन जैसे कंपनियों की तरफ से हुई। पहले जंग प्रीपेड के मैदान में छिड़ी, अब तलवारें पोस्टपेड मैदान में भी निकल आई हैं।

- जियो के फ्री सर्विस और एयरटेल के इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान्स को टक्कर देने वोडाफोन भी मैदान में उतर आया है. इसके लिए वोडाफोन ने अपने दो पुराने रेड पोस्टपेड प्लान्स में परिवर्तन किया है.

1. नया पहला प्लान।


- वोडाफोन रेड पोस्टपेड के अंतर्गत ग्राहकों को दिया गया है जिसके तहत किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग के साथ डेटा दिया जा रहा है। वोडाफोन रेड का यह प्लान 499 रुपए मासिक शुल्क वाला तथा केवल पोस्टपेड कनेक्शन वाले ग्राहकों के लिए है। जो पहले 1,699 रुपये में मौजूद थे.


# इस प्लान में आपको यह सब मिलेगा।
- अनलिमिटेड कॉलिंग 
- 3 जीबी 3G/4G डाटा  
- 100 एसएमएस फ्री 

2. नया दूसरा प्लान

- वोडाफोन का दूसरा प्लान 699 रुपए के मासिक शुल्क वाला है।

# इस प्लान में आपको यह सब मिलेगा।
- अनलिमिटेड कॉल्स 
- 5 जीबी 3G/4G डेटा 
- 100 एसएमएस फ्री 

32000 का IPHONE फ्लिपकार्ट सिर्फ 9990 मे दे रहा हे, ऐसे पा सकते हो


- आईफोन लेने की चाहत रखने वालों के लिए यह शानदार मौका है। इस समय इस स्मार्टफोन पर जबरदस्त​ डिस्काउंट मिल रहा है जिसके तहत इस प्रीमियम स्मार्टफोन को बहुत ही कम कीमत में खरीदा जा सकता है। आॅनलाइन शॉपिंग वेबसाइट फ्लिपकार्ट Apple के iPhone 6 के स्पेस ग्रे वैरियंट पर 5000 रुपए की फ्लैट छूट दे रही है।

- साथ ही इस पर एक्सचेंज डिस्काउंट भी दिया जा रहा है जिसके तहत इसे महज 9,990 रुपए की कीमत में खरीदा जा सकता है। ऐसे में इस साल की शुरूआत में ही शानदार आॅफर के साथ आईफोन 6 लेना फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

- 2016 ke Top Search Kiye hua Top 5 Smartphones Click Here



- iPhone 6 स्पेस ग्रे पर मिल रहे एक्सचेंज डिस्काउंट के अलावा आप एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट इस्तेमाल करके 5 फीसदी का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। जैसा कि हमने बताया कि फ्लिपकार्ट पर आईफोन 6 का स्पेस ग्रे 16 जीबी वेरिएंट 5,000 रुपये की छूट के साथ 31,990 रुपये में बिक रहा है।

- एक्सचेंज में सर्वाधिक छूट 22,000 रुपये की है। हमने पाया कि आईफोन 6एस एक्सचेंज करने पर आप सर्वाधिक छूट पा सकते हैं। कंपनी दावा कर रही है कि एक्सचेंज ऑफर में वह अतिरिक्त 2,000 रुपये की छूट दे रही है।

- वही, अगर बात की जाए iPhone 7 और iPhone 7 प्लस की, तो इन फोन्स पर भी एक्सचेंज के तहत 20,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिल सकता है। 

Thursday, January 5, 2017

सैमसंग ने लॉन्च किये एकसाथ एक से बढ़कर एक शानदार तीन स्मार्टफोन


- सैमसंग अपनी मोस्ट अवेटेड स्मार्टफोन गैलेक्सी A सीरीज से पर्दा उठा दिया है। कंपनी इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन्स लेकर आई जिनमें A3 (2017) A5 (2017) और A7 (2017) शामिल है।

- गैलेक्सी ए सीरीज़ के इन तीनों ही स्मार्टफोन में पहली बार वाटर व डस्ट रेसिस्टेंस के लिए आईपी68 सर्टिफिकेट दिया गया है। गैलेक्सी ए3 (2017), ए5 (2017) और ए7 (2017) स्मार्टफोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। गैलेक्सी ए सीरीज़ 2017 के इन स्मार्टफोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गयाय है।

#Samsung Galaxy A3 (2017)

Display 4.70-inch
Processor 1.6GHz octa-core
Front Camera 8-megapixel
Resolution 720x1280 pixels
RAM 2GB
OS Android 6.0
Storage 16GB
Rear Camera 13-megapixel
Battery Capacity 2350mAh


-ये हे 2016 के टॉप सर्च किये हुए टॉप 5 बेस्ट मोबाइल



#Samsung Galaxy A5 (2017)

Display 5.20-inch
Processor 1.9GHz octa-core
Front Camera 16-megapixel
Resolution 1080x1920 pixels
RAM 3GB
OS Android 6.0
Storage 32GB
Rear Camera 16-megapixel
Battery Capacity 3000mAh


#Samsung Galaxy A7 (2017)

Display 5.70-inch
Processor 1.9GHz octa-core
Front Camera 16-megapixel
Resolution 1080x1920 pixels
RAM 3GB
OS Android 6.0
Storage 32GB
Rear Camera 16-megapixel
Battery Capacity 3600mAh

Tuesday, January 3, 2017

अब एयरटेल देगा दिसम्बर 2017 तक फ्री 4G इन्टरनेट, ऐसे पाएं


- देश की सबसे बड़ी कंपनी भारती एयरटेल ने रिलायंस जिओ को टक्कर देने के लिए एक स्पेशल ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत यूजर्स को 12 महीनों यानि 31 दिसंबर 2017 तक फ्री 4जी डाटा दिया जाएगा।

- यह प्लान सिर्फ उन यूजर्स के लिए है, जो किसी दूसरे नेटवर्क से एयरटेल 4जी में पोर्ट करते हैं। इसके लिए उनके पास 4जी हैंडसेट होना चाहिए। साथ ही उन एयरटेल यूजर्स के लिए भी है, जो नए 4जी हैंडसेट्स पर अपग्रेड होते हैं। यह ऑफर 4 जनवरी से लेकर 28 फरवरी 2017 तक उपलब्ध होगा।

- इस प्लान के तहत आपको 31 दिसंबर 2017 तक कुल मिलाकर करीब 9000 रुपए का मुफ्त डेटा दिया जाएगा। यह ऑफर उन ग्राहकों को मिलेगा जो अपना नंबर 28 फरवरी तक एयरटेल 4जी में स्विच करते हैं। कंपनी के इस ऑफर के तहत प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों को 31 दिसंबर तक हर महीने 3 जीबी 4जी डेटा मुफ्त में मिलेगा।


-जियो कि सभी फ्री सर्विस 31 मार्च के बाद भी चल सकती हे 
                                   यहा क्लिक करे

# प्रीपेड ग्राहक ऐसे पा सकते हे


- एयरटेल ने बताया है कि 345 रुपये रीचार्ज पर ग्राहकों को 3 जीबी मुफ्त डेटा मिलेगा। इस प्लान के तहत आप भारत में कहीं भी अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकते हैं। और आपको हर महीने 1 जीबी डेटा भी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि अब ग्राहक इस पैक में 4 जीबी डेटा इस्तेमाल कर सकेंगे। ग्राहक अतिरिक्त 3 जीबी डेटा को मायएयरटेल ऐप के ज़रिए हासिल कर सकते हैं। एयरटेल ने बताया है कि इन प्लान की वैधता 28 दिनों की है। और 31 दिसंबर 2017 तक 13 रीचार्ज में इनका फायदा उठाया जा सकेगा।

# पोस्टपेड ग्राहक ऐसे पा सकते हे

- पोस्टपेड ग्राहकों को मुफ्त 3 जीबी डेटा पाने के लिए मायप्लान इंफिनिटी प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। पोस्टपेड ग्राहक भी अतिरिक्त डेटा को मायएयरटेल ऐप के ज़रिए हासिल कर सकते हैं।

- आप 31 दिसंबर 2017 तक अधिक से अधिक 13 बार रिचार्ज कराकर 3 जीबी मुफ्त डेटा की मांग कर सकते हैं। हर रिचार्ज की वैधता 28 दिन की होगी।

व्हाट्सएप्प पर ये वायरस चुरा रहे हे आपका बैंकिंग और पर्सनल डेटा


- आप अपने Whatsapp पर चैट करते हैं तो हो जरा सावधान होने की जरूरत है। क्योंकि Whatsapp दो नए और खतरनाक वायरस की चपेट में आ चुका है।


- इस बारे में देश के रक्षा एवं सुरक्षा प्रतिष्ठानों को 30 दिसंबर को एक एडवायजरी जारी की गई थी। कहा गया था कि दो वायरस फाइल व्हाट्सऐप पर लगातार फैल रहे हैं। 


- इन वायरस में गलत तरीके से एनडीए और एनआईए जैसे संगठनों का नाम लिया गया है, जो निजी जानकारी चुराने के साथ ही बैंकिंग इंफॉर्मेशन भी चुरा सकते हैं। ये वाइरस बेहद आसान तरीके से आपकी निजी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

- ये यूजर की निजी जानकारियां चुराने में सक्षम हैं, खासतौर पर जवानों की। वायरस वाली फाइल प्रमुखरूप से 'एमएस एक्सेल' फॉर्मेट में बनाई जाती है। मगर, अधिकारियों ने एक उपयोगकर्ता के फोन और डाटा पर हमला करने के लिए 'एमएस वर्ड' या 'पीडीएफ' स्वरूपों में इनके फर्जी नाम रखने की आशंकाओं से इन्कार नहीं किया है। 


- एडवायजरी में कहा गया है कि करप्ट वायरस फाइल को इस तरह से प्रोग्राम किया गया है कि यह गैरकानूनी तरीके से यूजर की निजी जानकारी, उनके लॉगिन की जानकारी और बैंकिंग डिटेल्स जैसे पासवर्ड या पिन नंबर को चुरा सकता है।

Monday, January 2, 2017

गैजेट्स ख़रीदते समय इन जरुरी बातों का हमेशा ध्यान रखें


- सुविधा और पैसे का अनोखा कनेक्शन है। गैजेट्स के साथ भी ऐसा ही है, जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे उतना बेहतर फोन पाएंगे। लेकिन अहम सवाल यह है कि आपका बजट क्या है? आधिकारिक तौर पर कोई प्राइस सेगमेंट तो तय नहीं है, पर हमने आपके लिए इसको आसान बनाने की कोशिश की है।

- अगर आप भी कुछ नया सामान खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी है। हम कई छोटी बातों का ध्यान रखकर इन परेशानियों से बच सकते हैं। आइए इस मौके पर नए सामानों की खरीद के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताते हैं।

#1. अगर कोई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट खरीदना है तो त्योहारों का समय सबसे ज्यादा अच्छा माना जाता है। इस समय कंपनियां कई तरह की छूट देती हैं। कई बार तो कीमतों में भी भारी कटौती कर दी जाती है।

#2. कोई भी उत्पाद खरीदने के लिए कंपनियों की ओर से किए जा रहे विज्ञापन पर ध्यान नहीं देना चाहिए। हां, उनकी वेबसाइट पर जाकर या अखबारों में जाकर उसके बारे में रिविव्यू पढ़ना चाहिए। इससे आप प्रोडक्ट की सारी सच्चाई जान लेंगे और यह जान लेगें कि इसके बारे में जो भी बताया जा रहा है वह कितना सही है।

#3. स्मार्टफोन यूजर्स के लिए कई ऐसे एप आ गए हैं जहां पर प्रोडक्ट की कीमतों के बारे में जान सकते हैं। इससे आप यह भी जान पाएंगे कि ऑनलाइन और स्थानीय दुकानों में कीमत कितनी है। हालांकि हमें ऐसे एप को जानना होगा जो सही जानकारी दे सकें।



#4. गैजेट्स खरीदने से पहले ब्रांड चुनना एक अहम कदम है, क्योंकि इस पर कई बातें निर्भर करती हैं। नामी ब्रांड्स के साथ सॉफ्टवेयर अपडेट और कस्टमर सपोर्ट सर्विसेज का भरोसा रहता है। शायद यही वजह है कि ज्यादातर यूज़र्स बड़े ब्रांड के साथ जाना पसंद करते हैं। सबसे पहले तो इन ब्रांड के प्रोडक्ट्स मार्केट में आसानी से उपलब्ध होते हैं। ई-कॉमर्स वेबसाइट हो या फिर रिटेल मार्केट, आप दोनों ही जगहों से अपनी सुविधानुसार खरीददारी कर सकते हैं। आज की तारीख में मार्केट में कई कंपनियां हैं।

#5. जब भी आप किसी प्रोडक्ट को ऑनलाइन खरीदना चाहते हैं तो अच्छी शॉपिंग साइट से खरीदें क्योंकि आजकल बाजार में हजारों साइट्स हैं जो ग्राहकों से पैसा ठग लेती हैं और उनको उल्टा-सीधा सामान पकड़ा देती हैं। इसलिए हमें इस बात का ज्यादा ध्यान देना होगा। इसके अलावा ऐसी साइट का इस्तेमाल करें जो इस बात की भी गारंटी दे कि मैन्यूफैक्चरिंग वारंटी के साथ प्रोडक्ट दिया जा रहा है।

#6. जब ऑनलाइन सामान खरीदें तो इस बात का ध्यान रखें कि जो भी प्रोडक्ट आया है वह सील बंद है या नहीं। मोबाइल का सीरियल नंबर जरूर चेक करें। अगर आपको लगे कि सामान में थोड़ी-बहुत भी छेड़छाड़ की गई हो तो उसको बिलकुल न लें।

#7. सस्ते के चक्कर में न पड़ें अगर आपको कोई महंगा प्रोडक्ट किसी वेबसाइट पर बहुत सस्ता मिल रहा है और आप उसे खरीदने का मन बना रहे हैं तो ठहरें। क्योंकि इस तरह से आपको सस्ते का झांसा देकर आपकी मेहनत की कमाई उड़ाने वालों की भी कोई कमी नहीं है। कई बार ऐसा भी देखने को मिला है कि ग्राहकों को महंगी चीज सस्ते में देने का लालच देकर गिफ्टपैक में पत्थर, प्लास्टिक या साबुन जैसी चीजें पहुंचा दी जाती हैं। ऐसा भी नहीं है कि ऑनलाइन शॉपिंग में महंगी चीजों पर डिस्काउंट देकर उन्हें सस्ते में नहीं बेचा जाता, इसलिए खरीदारी करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें। जिससे बाद में आप परेशान होने से बच सकें।

- इन बातों का ख्याल रखकर आप अपने लिए एक अच्छा गैजेट्स खरीद सकते हैं।

Sunday, January 1, 2017

जियो का “वेलकम ऑफर” ख़तम, अब ये नये ऑफर के बारे मे जान लीजिये


- जियो का 1 जनवरी 2017 से न्यू ईयर ऑफर शुरू हो गया है जो मार्च 2017 तक चलेगा. साथ ही वेलकम ऑफर खत्म कर दिया गया है. सभी जियो यूजर्स को एक बार फिर से डेटा, वॉयस, और सभी जियो ऐप्स की ऐक्टिवेशन 31 मार्च 2017 तक फ्री मिलेंगी. इसे हैपी न्यू ईयर ऑफर का नाम दिया गया है.

- हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में पहले की तरह ही वॉइस कॉलिंग, वीडियो कॉलिंग, डेटा और मेसेजिंग सर्विसिस फ्री मिलेगी लेकिन अब पहले की तरह फ्री सर्विसिस की 4जी लिमिट रोजाना 4 जीबी डाटा नहीं होगा। 


- नए ऑफर के तहत सिर्फ 1 जीबी डाटा दी जाएगी। हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में 1 जीबी डाटा से ज्यादा इस्तेमाल करते ही नेट स्पीड 4जी से गिरकर 128Kbps की हो जाएगी।

# अगर जियो की स्पीड ज्यादा चाहिए तो खर्च करने होंगे पैसे

- अगर आप 1 जीबी की डेटा लिमिट क्रॉस करने के बाद बढ़िया स्पीड चाहते हैं तो उसके लिए पैसे खर्च करने होंगे। 51 रुपये के रीचार्ज से आप रोज 1 जीबी का ज्यादा डेटा पा सकते हैं जो 4जी स्पीड पर चलेगा। 

- इसी तरह 301 रुपये के रिचार्ज से आप 6जीबी का 4जी डेटा ज्यादा ले सकेंगा जो 28 दिन कि वैलिडिटी के साथ होगा। ठीक इसी तरह से अलग-अलग रिचार्ज के हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स हैं। वहीं कंपनी ने वॉइस कॉलिंग और मेसेजिंग सेवा लाइफटाइम फ्री रखने की बात कही है।