Pages

Friday, November 4, 2016

आपके मेमोरी कार्ड के लिये जान लें ये जरुरी बात!


अपने फोन के लिए या कैमरे के लिए माइक्रो एसडी कार्ड खरीदने से पहले आप उस कार्ड के बारे में अच्छी जानकारी ले लें। एक ख़राब एसडी कार्ड की वजह से आपके डिवाइस में भी दिक्कतें आ सकती हैं।

माइक्रो एसडी कार्ड तीन फॉर्मेट में मौजूद हैं। एसडी, एसडीएचसी एंड एसडीएक्ससी। ये तीनों ही अलग होते हैं और सभी स्लॉट्स में काम नहीं करते हैं। 


ये है अंतर-

एसडी- इसमें 2जीबी तक की स्टोरेज होती है और ये किसी भी स्लॉट में प्रयोग किया जा सकता है। 

एसडीएचसी- यह 2जीबी से 32जीबी स्टोरेज तक आते हैं। 


एसडीएक्ससी- यह 32जीबी से शुरू होकर 2 टीबी तक होते हैं और यह केवल एसडीएक्ससी में सपोर्ट होते हैं।
एसडी कार्ड अलग अलग क्लास में उपलब्ध हैं, क्लास 2, 4, 6 और 10। यह नंबर इनकी स्पीड बताती है। यानी कि कितनी स्पीड से ये फाइल्स ट्रान्सफर कर सकते हैं।

कार्ड खरीदते हुए आपको थोड़ी सावधानी बरतने की जरुरत भी है। ऐसा अक्सर होता है कि हमारा पल्ले डुप्लीकेट कार्ड पड़ जाता है। मार्केट में उपलब्ध हर तीसरा कार्ड फेक हो सकता है।

ऐसा मौका हर किसी के साथ आता है। इसे अवॉयड करने के लिए आप सस्ते के चक्कर में पड़ना छोड़ दें। इससे आको परफॉरमेंस भी अच्छी मिलेगी और इस तरह की कोई दिक्कत भी नहीं होगी।

डाटा केबल बिना एसे करे मोबाइल से कम्प्यूटर में डाटा ट्रांसफर

मेमरी कार्ड की स्पीड
मेमरी कार्ड की स्पीड एक अहम फीचर है। इसे इस बात से नापा जाता है कि मेमरी कार्ड में कितनी स्पीड से एक फोटो जैसी डिजिटल जानकारी सहेजी जा सकती है या निकाली जा सकती है। कई बार आपने देखा होगा कि कैमरा, किसी फोटो को सहेजते हुए कुछ ज़्यादा ही समय ले लेता है, बिज़ी का संकेत देता रहता है या किसी विडियो को देखते हुए बार-बार रुकावट आती है। 

दरअसल, मेमरी कार्ड वाला हर डिवाइस एक खास स्पीड वाले कार्ड के लिए बना होता है। उससे कम स्पीड वाला मेमरी कार्ड लगा हो तो वह अपेक्षित परिणाम नहीं दे पाएगा। हममें से ज़्यादातर लोग इस पर कोई खास ध्यान नहीं देते। अक्सर लोग जो डिवाइस 16GB तक की मेमरी कार्ड के लिए बना है, उसमें 8GB/16GB का कार्ड डलवा लेते हैं, लेकिन कार्ड की स्पीड पर ध्यान नहीं देते। तो अगली बार अगर आपको लगे कि आपका कैमरा फोटो लेने के बाद उसे स्टोर करने में ज्यादा समय ले रहा है या कैमकॉर्डर किसी विडियो को लेते समय ठीक से काम नहीं कर रहा है, तो बेहतर होगा कि पहले यह देख लें कि मेमरी कार्ड की स्पीड, डिवाइस के हिसाब से ठीक है या नहीं। मेमरी कार्ड में Class 2 सबसे धीमी और Class 10 सबसे तेज़ स्पीड होती है। 

अब अगर आपके कैमरे की क्षमता Class 4 वाले मेमरी कार्ड की है तो Class 4 मेमरी कार्ड का इस्तेमाल करना ही समझदारी है। इससे ज्यादा स्पीड वाले कार्ड का इस्तेमाल कोई मायने नहीं रखता, क्योंकि कैमरा ज्यादा स्पीड वाले कार्ड की क्षमता का सदुपयोग कर ही नहीं पाएगा। ध्यान देने की बात यह है कि एक ही स्टॉरेज कपैसिटी (जैसे 16GB) वाले कार्ड की स्पीड जितनी बढ़ती जाएगी, उसकी कीमत भी उतनी ही बढ़ती जाएगी।


कैसे जानें कार्ड की स्पीड
हो सकता है कि कार्ड पर एमबी/सेकंड में स्पीड लिखी हो। अगर ऐसा नहीं है, तो आप कार्ड की गति की पहचान कार्ड पर बने चिह्नों से कर सकते हैं। कार्ड पर एक अधूरे गोले में 2 लिखे होने का मतलब है क्लास 2, जिससे कम से कम 2 एमबी/सेकंड की स्पीड मिलेगी। 

इसी तरह 4, 6, 10 का मतलब क्लास 4, क्लास 6 और क्लास 10 है, जिनसे कम से कम 4, 6 और 10 एमबी/सेकंड की स्पीड मिलेगी। U जैसे चिह्न के भीतर 1 या 3 लिखे होने से कम से कम 10 और 30 एमबी/सेकंड की उम्मीद मिलेगी।


मेमरी कार्ड की सुरक्षा
- कई बार हम गलती से अचानक ही मेमरी कार्ड से गाने, फोटो या कोई डेटा मिटा डालते हैं। जब तक गलती का अहसास हो, तब तक बात बिगड़ चुकी होती है या फिर मेमरी कार्ड के डेटा से कोई छेड़छाड़ ना हो जाए, ऐसा भी ख्याल आता है।


- इस गड़बड़ी से बचने के लिए कई आधुनिक सॉफ्टवेयर हैं, जो किसी कोड या पासवर्ड द्वारा मेमरी कार्ड के डेटा तक अवांछित पहुंच को रोकते हैं। कुछ कमांड भी इस काम को बखूबी कर देते हैं।


- किसी तरह की अनजानी भूल से बचने का एक आसान रास्ता है। मेमरी कार्ड के किनारे सरकने वाला एक छोटा-सा टुकड़ा रहता है, जिसे Lock स्थिति की ओर खिसका दिया जाए, तो उस कार्ड में न कोई डेटा डाला जा सकेगा, ना ही कुछ निकाला जा सकेगा। Unlock करने के लिए उसे वापस सामान्य स्थिति पर रखा जा सकता है।

इन स्मार्टफोन पर नहीं चलेगा व्हाट्सएप







व्हाट्सएप इस वक़्त दुनिया की सबसे पॉपुलर एप है। लाखों, करोड़ों लोग व्हाट्सएप पर हर समय एक्टिव रहते हैं। इस एप के आने के बाद से कई चीजें आसान हुई है। आप इस पर चैटिंग कर सकते हैं, फ़ोटोज़ और वीडियोज़ आदि शेयर कर सकते हैं। इतना ही नहीं व्हाट्सएप ने वॉयस कॉलिंग के बाद अब वीडियो कॉलिंग फीचर भी पेश कर दिया है। हालाँकि अभी यह टेस्टिंग दौर में है लेकिन जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए उपलब्ध होगा।



व्हाट्सएप्प यूजर्स लिए एक बुरी खबर है । दुनिया की सबसे बड़ी इंस्टैंट मैसेजिंग एप्प व्हाट्सएप्प द्वारा 31 दिसंबर तक सिम्बियन प्लेटफॉर्म पर इस सर्विस को बंद कर दिया जाएगा। इसके लिए व्हाट्सएप्प ने अपने सिम्बियन यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजना शुरु कर दिया है। इस साल की शुरुआत में ही व्हाट्सएप्प ने यह ऐलान किया था कि 2016 अंत तक कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम प्लेटफॉर्म पर यह एप्प सपोर्ट नहीं करेगा। गौर हो कि इस साल फरवरी में मोबाइल मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सएप्प ने एक ब्लॉग जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि इस साल अंत तक ब्लैकबेरी ओएस (BB10) के लिए अपना सपोर्ट बंद कर देगी।



'ऑल अबाउट सिंबियन' वेबसाइट के मुताबिक

व्हाट्सएप्प सिंबियन के लिए लगाए गए अपने सर्वर बंद कर देगा। इसके बाद ये ऐप सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन पर काम करना बंद कर देगा। मार्च में व्हाट्सएप्प ने 2016 के बाद कई मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए सपोर्ट बंद करने की घोषणा की थी। इस लिस्ट में ब्लैकबेरी और नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा एंड्रॉइड और विंडोज OS के पुराने वर्जन भी थे।



हमें यकीन है कि आप भी व्हाट्सएप का काफी इस्तमाल करते होंगे। दिनभर नहीं तो दिन में कई बार करते होंगे। सिर्फ आप ही क्यों, दुनिया भर के लोगों को इस एप की लत लग चुकी है। ऐसे में यदि आपसे कोई आकर कहे कि आपके फोन में अब व्हाट्सएप चलेगा ही नहीं, तो आप क्या करेंगे। पहले तो आप इस बात पर शायद ही विश्वास करें, और यदि ऐसा हो गया तो आप यकीनन उस इंसान को ढेर सारी गलियां देंगे।
खैर जो भी हो, सच तो यह है कि अब ऐसा होने वाला है। नहीं-नहीं आपके साथ नहीं, लेकिन व्हाट्सएप कई यूज़र्स के साथ ऐसा हो सकता है। अब यदि आप जानना चाहते हैं कि वो कौन यूज़र्स हैं तो इसके लिए आपको नीचे दी गई लिस्ट चेक करनी होगी।
व्हाट्सएप का सपोर्ट नोकिया, ब्लैकबेरी, विंडोज़ के साथ ही कई एंड्रायड और iOS डिवाइस पर भी काम नहीं करेगा। 31 दिसंबर से इन स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप काम नहीं करेगा।
नोकिया के सिंबियन ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले स्मार्टफोन, इसकी एन सीरीज़ के स्मार्टफोन एन70 और एन72 भी इसमें शामिल हैं। साथ ही एस सीरीज़ के एस40 और एस60 फोन भी हैं।
एंड्रायड फोन की बात करें तो इसमें कुछ एंड्रायड स्मार्टफोन भी शामिल हैं। जो एंड्रायड फोन Android 2.1, Android 2.2 और Windows Phone 7.1 ओएस पर चलने वाले स्मार्टफोन भी शामिल हैं।


गौर हो कि व्हाट्सएप्प ने ब्लॉग पोस्ट में कहा था कि अगर आपके पास भी इन प्लेटफामों पर चलने वाला स्मार्टफोन है तो व्हाट्सएप्प यूज करने के लिए 2016 के अंत तक इसे नए एंड्रॉयड, आईफोन और विंडोज फोन से अपग्रेड करने की जरूरत है।

Thursday, November 3, 2016

सोते समय चार्ज पर लगाते हैं फ़ोन तो जाने ये बाते


- सोते समय अपना फोन चार्ज में लगाते हैं, या फिर सोते समय सोचते हैं कि रात को फोन चार्ज लगा देते हैं और फोन सुबह पूरा चार्ज मिलेगा। अगर आप ऐसा कर रहे हैं तो आप बहुत गलत कर रहे हैं, क्योंकि इससे आप अपने फोन का बड़ा नुकसान कर रहे हैं। 

- ऐसा करने से ना सिर्फ आपके फोन की बैटरी खराब होती है, बल्कि इससे ब्लास्ट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं ज्यादा देर तक फोन को चार्ज में लगाए रखने से आपके फोन की उम्र भी कम हो जाती है और अगर आपको इससे फर्क नहीं पड़ता है तो आप इसे पूरी रात चार्ज में लगा सकते हैं।

    #आप ये तरीके अपना सकते हे!

      - इसलिए हो सके तो फोन को लंबे समय तक चार्ज ना करें और उसे ओवरहीट ना होने दें। इससे फोन की बैटरी भी खराब होगी और बैटरी के विस्फोट होने का खतरा भी बढ़ जाएगा। साथ ही यह कोशिश करें कि अपने फोन को कम पावरफुल चार्जर से चार्ज करें।

      - ज्यादातर विशेषज्ञ लिथियम-आयन बैटरी को पूरी तरह डिस्चार्ज होने के पहले चार्ज करने की सलाह देते हैं. इस तरह की बैटरी में लीथियम पॉलीमर के 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज या आवेशित होने की एक निश्चित गिनती होती है. 

      - अगर फोन की बैटरी के जीरो से फुल चार्ज होने की प्रक्रिया को एक चक्कर माना जाय तो बैटरी के साथ ऐसे कुछ सीमित चक्कर ही दोहराए जा सकते हैं. यह बैटरी की उम्र कही जा सकती है.


      - लीथियम-आयन बैटरी के साथ रातभर चार्जिंग अपेक्षाकृत सुरक्षित होने के बावजूद हर रात फोन चार्ज करने पर यह प्रक्रिया रोज-रोज होगी और फोन को जल्दी ही नई बैटरी की जरूरत पड़ जाएगी.

      - वायरलेस चार्जिंग कंपनी ओशिया के सीईओ और वैज्ञानिक हाटम जीन का कहना है कि टेक्नोलॉजी की मदद से ज्यादातर फोन चार्जिंग की मात्रा को नियंत्रित करने में सक्षम होते हैं. 

      - आजकल ज्यादातर एंड्रॉइड और आईफोन्स को सुरक्षित रखने के लिए उनमें एक विशेष चिप भी लगाई जाती है. इस चिप का काम एक बार फोन के पूरी तरह से चार्ज होने के बाद, जरूरत से ज्यादा करंट एब्जॉर्बिंग को रोकना होता है. 

      - लेकिन यह प्रक्रिया भी लीथियम-आयन (और लीथियम पॉलीमर) को ज्यादा तेजी से खर्च या खराब करता है. ज्यादा चार्जिंग से फोन गर्म हो जाता है. एप्पल की वेबसाइट के अनुसार 95 डिग्री फ़ॉरेनहाइट या 35 डिग्री सेल्सियस डिग्री का तापमान बैटरी की क्षमता को पूरी तरह ख़त्म करने के लिए काफी है.

      - अगर आप अपने फोन की बैटरी को बचाना चाहते हैं तो फोन को गर्म होने से भी बचाना चाहिए. चार्जिंग के समय बैटरी के गर्म होने से लीथियम-आयन तेजी से एक्साइट होते हैं और तेजी से उनकी ऊर्जा भी खत्म होती है. 

      - इसीलिए ऐसा होने पर फोन जितनी जल्दी चार्ज होता है उतनी ही जल्दी डाउन भी हो जाता है. कुछ जानकारों के अनुसार फोन को एक ऐसी सतह पर रखकर, जहां उसके गर्म होने की स्थिति में उसकी सारी ऊष्मा बाहर निकल सकती हो, रातभर चार्ज किया जा सकता है. 

      - लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि फोन को रातभर चार्ज करना अगर खतरनाक नहीं भी है तो भी सही नहीं है. बैटरी सालों साल चले इसके लिए फोन को उसके असली या किसी ब्रांडेड चार्जर से 50 और 80 प्रतिशत के बीच चार्ज करके रखा जाना चाहिए.

      सुपरफास्ट इंटरनेट चलाना हे! तो अपनाएं ये तरीके!


      - ऑफिस का इंटरनेट तो बहुत कमाल चलता है, लेकिन जब भी घर आकर अपने घर का इंटरनेट यूज करते हैं तो वह रो-रोकर चलता है। अगर ऐसा ही कुछ आपके साथ भी होता है तो समझने की जरूरत है कि क्यों होता है। 

      - इंटरनेट की स्पीड सिर्फ बेहतर प्लान पर ही नहीं और भी कई चीजों पर निर्भर करती है। 

      - आज हम आपको स्लो इंटरनेट की स्पीड बढ़ाने के टिप्स दे रहे हैं:

      1.Internet explorer की जगहMozilla FireFox, Opera, Google Chrome का यूज करें

      2. स्क्रीन सेवर, ब्राउजर एक्सटेंशन और वेब टूलबार को बंद कर दें।

      3. तेज स्पीड पाने के लिए हमेशा ऐसी फायरवॉल को सेलेक्ट करें, जो malware से भी फाइट कर सकती हो।

      4. सॉफ्टवेयर के ऑटोमेटिक अपडेट हमेशा बंद रखें और कोई भी अपडेट प्राप्त होने पर आपसे पूछा जाएं ये सेटिंग करें।

      5. रियल विंडोज का प्रयोग करें और उसके सभी अपडेट्स टाइम टू टाइम लेते रहें।

      6. वाइ-फाइ को यूज करने के समय इसे पासवर्ड से प्रोटेक्ट करें।


      7. ब्राउजर डाउनलोडिंग की जगह बेहतर डाउनलोड मैनेजर का प्रयोग करें, ये ब्रॉडबैंड प्लान की स्पीड को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से इस्तेमाल करते हैं।

      8. पॉवर के अप और डाउन से भी स्पीड में फर्क आता है, इसलिए मॉडम के एडाप्टर के लिए बढ़िया क्वालिटी के यूपीएस का इस्तेमाल करें।

      9. पुराना मॉडम, ऑपरेटिंग सॉफ्टवेयर जैसे-XP और पुराना कंप्यूटर भी इंटरनेट की स्पीड को प्रभावित करते हैं।

      10. डीएनएस सर्वर चेंज करें- आपने अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड लिया है,लेकिन फिर भी स्पीड स्लो है। आखिर क्यों? दरअसल तेज इंटरनेट स्पीड के लिए सिर्फ अच्छी कंपनी का ब्रॉडबैंड ही जरूरी नहीं है इसके लिए आपको अपने पीसी का डीएनएस सर्वर चेंज करना होगा। पीसी के लोकल एरिया कनेक्शन में प्राइमरी डीएनएस सर्वर 8.8.8.8 और वैकल्पिक डीएनएस सर्वर 8.8.4.4 होना चाहिए। वैसे यह सर्विस गूगल फ्री में उपलब्ध कराता है।

      11. डीएनएस कैशे रिमूव करें- आप जितनी भी साइट्स को कंप्यूटर पर खोलते हैं। भविष्य में वह जल्दी खुल जाएं इसके लिए ऑपरेटिंग सिस्टम उनके डीएनएएस कैशे को एकत्रित करता रहता है, लेकिन इन्हें रिमूव करना बहुत जरूरी है। इसलिए ऐसा करने के लिए अपने कीबोर्ड की विंडो की के साथ R
      प्रैस करें, अब एक बॉक्स ओपन हो जाएगा। इसमें CMD टाइप करके ओके कर दें। अब आपके सामने एक कमांड ओपन हो जाएगी। इसमें ipconfig/flushdns टाइप करके एंटर पर क्लिक करें। फिर Exit लिखकर एंटर प्रैस करके लॉग आउट हो जाए।

      12. मॉडम चेक करें- स्लो स्पीड की परेशानी आपके मॉडम से भी हो सकती है। उसकी सेटिंग को चेक करें अगर फिर भी कुछ बदलाव न दिखें तो मॉडम चेंज कर दें।

      Wednesday, November 2, 2016

      फ़ोन के पैटर्न को केसे तोड़े

      pattern lock kholne ka tarika

      Mobile ka Pattern Lock Aor password kholne Ka Kaam Koi Muskil Nahi Balki Bhut Simple Hain. Lekin Isse kaise tode Aor open Kare Unlock Karne Ka Tarika Ye Sawaal Aapka Bhi Hoga .
      Isliye Iss Post Ke Ham Iske Hi Baare Me Jankari Ki Baat Karenge Ki Kaise Ham Apne Pattern Locked Phone Ko Unlocked Kar Sakte Hain . Technology Ki Badhti Huyi Dunia Me Aaj Ke Time Me Sabkuch Sambhab Hai .

      Bs Uss Cheez Ko Samjna Jaruri Hota H Ki Kishi Kaam Ko Kis Traha Se Kiya Jaye Ki Uska Hal Nikal Jaye . Yeh baat Toh Aap jante hi hai ki aaj ke time me android mobile phone ko safe rakhna hai toh aapko Phone Ka Pattern Lock Karna kitna jaruri ho gaya hain aor Device toh hamari jindki ka Ek Hissa Ban Gaya hain.

      Yaha tak ki smartphone ne computar ko bhi piche choodh diya hain . Aor Har koi social media se jura huaa hai. Aor BHUT hi Sasti price me mil rahe hai ki inko ab koi bhi kreedh sakta hain . Ab baat karte hai Apne android Mobile ko safe rakhne ki Tips

      Android Device ek esa device hai jisme ham apne personal data save rakte hain Aor Hamko Safe bhi rakhna hota h isliye ham data safti ke liye Usme Lock Set kar dete hain taki koi usko open naa kar sake.

      Aor aapko sayad pata ho toh android phone me lock 2-3 taraha ke hote hai.
      1. Pattern
      2. English keyword
      3. Math word

      Agar ham English keyword Aor Math Word Ka pattern lock set karte H toh koi bhi in lock ko kitna bhi Worng enter kare lekin yeh lock DeD ( Kharab ) Nahi hote.

      Lekin baat jab Pattern lock ki karte hain toh isko 4-5 baar wrong lagane par hi hamesa ke liye ded ho jata hain Aor lock deserted karwane ke liye computar shop par jana parta hai aor 250-300 ₹ Bhi kharch ho jate h.

      Lekin ab mai yaha aapko android mobile
      ka pattern ko unlock karne ka sabse simple tarika batane ja raha hu wo bhi bina google account aor internet connection ke
      Andriod Mobile Ka Pattern Unlock Kaise Kare Tode & Khole

      1.
      Sabse phele apne Device ke Power On Off + Volume Down Ke button Ko Ek Sath Dabaye Aor Switch Off Khole.

      2.
      4-5 second me ek page open hoga jaisa ki niche bataya gaya hai.
      Isme aapko volume Down button ki help se
      ” Wipe Data /Factory Reset ”
      Par Power on /off ki help se ok press kare Aor Next Step Khole .

      3.
      Itna karne ke baad aapka Handset Reset Hone lag jayga aor aapko puraa data delete hoker fir se Open Ho jayga



      • Dushra tarika.   


      Step:1) Sabse pehle aap kya kariye apne mobile ko switch off kar dijiye aur uski battry ko hata dijiye ,iske 2 second baad battery ko fir se laga do (Lekin abhi switch on mat karna)

      Step:2) Ab aapko kya karna hai ki apne phone ki recovery mode me jakar phone ko reboot karna hai .Lekin sabhi companies jaise samsung ,micromax,htc etc phones ke recovery mode me pahuchne ke liye alag alag tarike hote hai ,kucch common componies ke tarike main neeche bata raha hoon dhyan se dekhiye aur ek ek word sahi se padhna nhi to recovery mode nhi khol paoge aap.
      Samsung : Agar aapke paas samsung ka phone hai to Volume Up + Home + Power key teeno button ko ek sath dabaye rakhna hai lagbhag 10 second tak .(Agar aapke mobile me home ki button nhi hai to koi baat nhi simply volume up+ power key hi dabaye rahiye jab tak samsung ki logo screen nhi dikhne lage)

      Note: Dhyan rahe pehle volume up button dabana iske turant hi baad jyada time mat lagana power button dabani hai.

      HTC : Agar aapke paas HTC ka phone hai to sabse pehle volume up key dabaye rahiye isko chhodna nhi aur sath hi power key dabana usko bhi mat chhodna dono key ko ek sath dabaye hi rehna hai jab tak ki recovery mode show na karne lage

      Note: Dhyan rahe pehle volum up fir power button dabana hai

      Micromax : Agar aapke paas Micromax ka phone hai to sabse pehle power key iske baad volume up ki iske baad volume down key teeno ko ek sath dabaye rehna jab tak ki recovery mode na aa jaye.
      Note: Yaad rahe volume up ka matlab hota hai jis key se hum gaane ki aawaj badhate hai
      volume down ka matlab hota hai jis key se hum gaane ki aawaj kam karte hai
      aur power key ka matlab hota hai jis button se hum apne mobile ka switch off kholte hai

      Step:3) Ab jaise hi aapke mobile ki
      recovery mode ki screen khul kar aayegi to aapko usme kayi sare option dikhenge .ab yanha par aapko agar upar jana hai to volume up key dabana aur agar neeche jana hai to volume down key dabana aur agar kisi option par jakar okay
      karna hai to iske liye power button dabana hoga.

      Step:4) Aapko is screen par " Wipe Data/ Factory Reset " ya fir " Restore factory defaults " ya fir "Delete all user data " naam ka koi ek option milega ye aapke phone ki manufacturing par depend karta hai simply jo aapke phone me option ho us par jakar okay karna hai power button dabakar.

      Step:5) Iske baad kucch option honge usme se Reboot System Now ka ek option hoga us par jakar okay kar dena power button dabakar.

      Step:6) Bas ab kya aapke phone ki rebooting process start ho jayegi ,isme thoda time lagega so aap ghabrana mat .

      jaise hi process khatm ho jayegi to aap dekhenge ki aapke android phone se pattern lock puri tarah se hat chuka aur aapka phone bilkul naya jaisa ho gya hoga jaisa ki jab aapne usko kharida tha utna hi data bachega .

      यूट्यूब के ये रहे टॉप 10 शॉर्टकट


      बहुत से लोग ऐसे होते है जो अपना अधिकतर समय यूट्यूब पर वीडियो देखने में बिताते हैं। आज हम ऐसे लोगों के लिए कुछ ऐसे शॉर्टकट लेकर आए हैं जिससे आपको यूट्यूब पर वीडियो देखने में किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस शॉर्टकट से आप यूट्यूब पर आसानी से किसी भी वीडियो को देख सकते हैं।
      आइए जानते हैं क्या हैं यह शॉर्टकट्स।

      1. टैब से कंट्रोल करें: यूट्यूब में आप टैब बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। टैब बटन का इस्तेमाल आप किसी फीचर को सलेक्ट करने के लिए कर सकते हैं। आप टैब बटन को क्लिक करके आप आगे फीचर्स तक जा सकते हैं। जैसे- प्ले, पाउस, वॉल्यूम, फूल स्क्रीन, शेयर, लाइक और कमेंट, एक-एक कर आप सभी फीचर्स पर जा सकते हैं। यदि आप पीछे के फीचर्स को सलेक्ट करना चाहते हैं तो टैब का उपयोग सिफ्ट बटन के साथ करें।

      2. प्ले/पॉज: जब भी हम यूट्यूब पर कोई वीडियो देखते हैं तो उसे बीच में रोकने के लिए हम स्पेस को क्सिक करते हैं लेकिन आपको शायद ही पता होगा कि कि आप 'K' बटन को क्लिक करके भी वीडियो को प्ले/पॉज कर सकते

      3. फॉवर्ड और बैक करना: कीबोर्ड पर बने 'J' और 'L' बटन का इस्तेमाल करके आप वीडियो को फॉवर्ड और बैक कर सकते हैं। 'J' बटन से आप वीडियो को बैक कर सकते हैं। जबकि 'L' बटन से आप वीडियो को फॉवर्ड कर सकते हैं।

      4. 5 सेकेंड तक करें फॉवर्ड और बैक: यूट्यूब वीडियो को 5 सेकेंड फॉवर्ड व बैक करना चाहते हैं तो कीबोर्ड पर ऐरो बटन आपकी मदद कर सकता है। पीछे करने के लिए बाएं ऐरो और आगे करने के लिए दाएं ऐरो का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      5. एक ही बार में करें ज्यादा फॉवर्ड और बैक: अगर आप वीडियो को देखते समय काफी आगे या काफी पीछे पहुंच गए हैं तो इसके लिए आप कीबोर्ड के नंबर '1' का इस्तेमाल कर सकते हैं। जबकि नंबर '9' को क्लिक करके आप 90 फीसदी तक आगे आ सकते हैं।

      6. रिस्टार्ट करने के लिए: वीडियो को रिस्टार्ट करने के लिए आप '0' बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      7. स्लो मोशन: अगर आप किसी वीडियो को स्लो मोशन में देखना चाहते हैं तो इसके लिए आप 'K' बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      8. वॉल्यूम कंट्रोल करने के लिए: कीबोर्ड के ऐरो का अप और डाउन बटन को प्रेस कर वॉल्यूम को कंट्रोल कर सकते हैं। इसी तरह म्यूट करने के लिए “M” बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      9. फुल स्क्रीन: वीडियो को फुल मोड में देखने के लिए आप कीबोर्ड के स्केप बटन का इसतेमाल कर सकते हैं। इसी तरह एक्जिट के लिए भी स्केप बटन ही काम करेगा।

      10. कैप्शन बंद करने के लिए: कैप्शन बंद करने के लिए आप 'B' बटन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी तरह कैप्शन के फॉन्ट को घटाने या बढ़ाने के लिए “—” या “+” का उपयोग किया जा सकता है।

      Tuesday, November 1, 2016

      इन टिप्स से आपके फोन की बैटरी कभी नहीं होगी ‘लो’



      बैटरी लो होने के इंडिकेशन देखते ही दिमाग खराब हो जाता है और जरूरत पड़ती है फोन को चार्ज करने की, फिर भले ही आप ऑफिस, घर या फिर सफर में ही क्यों न हो। आज बताते है कि स्मार्टफोन में बैटरी लो होने की परेशानी से कैसे निपटें


      फोन में जैसे ही आप रेड सिग्नल या फिर बैटरी की एक लाइन देखते हैं, तो फौरन उसे चार्ज करने के लिए भागते हैं। बैटरी लो होने के ये इंडिकेशन देखते ही दिमाग खराब हो जाता है और जरूरत पड़ती है फोन को चार्ज करने की, फिर भले ही आप ऑफिस, घर या फिर सफर में ही क्यों न हो। आज हम आपको बताते है कि स्मार्टफोन में बैटरी लो होने की परेशानी बार-बार आएं तो इस समस्या से कैसे निपटें:

      1.स्मार्टफोन का वाइब्रेशन करें बंद
      यदि आपका फोन वाइब्रेट मोड पर होगा, तो वह सामान्य रिंगिंग मोड से अधिक बैटरी खर्च करेगा, इसलिए कोशिश करें कि वाइब्रेशन मोड का कम से कम इस्तेमाल करें।

      2.नोटिफिकेशन करें बंद
      एप नोटिफिकेशन ऑफ कर दें फोन पर कई तरह की एप्लीकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इन एप्लीकेशन्स से समय समय पर मिलने वाले नोटिफिकेशन काफी बैटरी खर्च करते हैं।

      3.वॉलपेपर
      फोन में लगाए गए वॉलपेपर फोन की बैटरी की खपत काफी करते हैं, बैटरी को बचाने के लिए फोन में साधारण सा वॉलपेपर लगाना चाहिए।
      पढ़े: एंड्रायड स्मार्टफोन में आ रही हैं ये दिक्कतें, तो समझ जाएं फोन पर हुआ है वायरस अटैक

      4.लोअर ब्राइटनेस
      डिस्प्ले लाइट को कम रखें फ़ोन की डिस्प्ले लाइट को कम रख कर फोन की बैटरी लाइफ सेव को किया जा सकता है।

      5.धूप में न रखें
      फोन को ज्यादा हीट में रखना, बैटरी की कैपेसिटी को कम कर देता है।

      6.वायरलेस चार्जर
      फोन चार्ज के लिए यदि आप कहीं घर से बाहर हैं या सफ़र कर रहे हैं और आपको फोन चार्ज करने की जरुरत है तो आप एक वायरलेस चार्जर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

      7. वाइ-फाइ करें डिसेबल
      जब भी वाइ-फाइ का इस्तेमाल न कर रहे हों, तो उसे डिसेबल कर दें।

      8. पॉवर सेविंग एप डाउनलोड करें
      पॉवर सेविंग का इस्तेमाल फोन की बैटरी को सेव रखने के लिए कोई अच्छी बैटरी सेविंग एप भी डाउनलोड कर सकते हैं, यह बैटरी सेव करने में मदद करती है।

      9. बैटरी बूस्टर
      फोन को एक्स्ट्रा चार्ज देने के लिए बैटरी बूस्टर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

      10. जीपीएस रखें बंद
      जीपीएस का इस्तेमाल आज कल सभी करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि यह आपके फोन की काफी बैटरी खर्च करता है।

      11. एयर प्लेन मोड करें ऑन
      जब भी फोन का इस्तेमाल न कर रहे हो, तो उसे एयर प्लेन मोड में रखें। इससे काफी बैटरी बचेगी।

      12. बटन का साउंड यानि हैप्टिक फीडबैक करें बंद
      कीपैड से आने वाली साउंड हैप्टिक फीडबैक वह साउंड है, जो आपके फोन में बटन प्रेस करने पर आती है। इसे बंद करने से आप बैटरी सेव कर सकते हैं।

      13. ब्लूटूथ करें ऑफ
      कइ बार हम ब्लूटूथ ऑन करके भूल जाते हैं, जिससे बैटरी खर्च होती है। जब ब्लूटूथ की जरुरत न हो तो उसे बंद कर दें।