टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो अपने ऑफर में आए दिन बदलाव करती रहती है। इस को टक्कर देने के लिए देश की सरकारी
टेलीकॉम कंपनी भारतीय संचार निमग लिमिटेड यानि बीएसएनएल जल्द ही लाइफटाइम फ्री वॉयस कॉलिंग समेत कई बड़े ऑफर्स का ऐलान करने वाली है।
कंपनी अपने यूजर्स को साल 2017 की शुरूआत में लाइफटाइम फ्री वॉयस कॉल देने का प्लान कर रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह प्लान एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया, R-Com को कड़ी टक्कर देगा।
बीएसएनएल के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनुपम श्रीवास्तव इस महीने के शुरुआत में कहा था, “अगर रिलायंस जियो के साथ सबसे कुछ सही रहा, तो बीएसएनएल फ्री वॉयस सर्विस शुरू कर सकती है। जिसके बाद अनुपम श्रीवास्तव ने शुक्रवार को फिर से इस बात की पुष्टि कर दी है।
बीएसएनएल की घोषणा के बाद से दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी नए ऑफर्स लाने की तैयारी में लग गई हैं। माना जा रहा है कि बीएसएनएल रिलायंस जियो से भी सस्ता वॉयस कॉलिंग प्लान लाएगी।
लाइफटाइम प्लान:
इससे पहले भी कंपनी ने फ्रीडम प्लान लॉन्च किया था। इसके तहत यूजर को फ्री इंटरनेट डाटा और सस्ती वॉयस कॉल दी जा रही हैं। इसके लिए यूजर्स को महज 136 रुपए का रिचार्ज कराना है जिसकी वैधता पूरे दो साल की है।
1. ये प्लान सभी नए, पुराने और एमएनपी ग्राहकों के लिए 136 रुपए में उपलब्ध है।
2. रिचार्ज कराने के पहले महीने यानि 30 दिन यूजर्स की सभी लोकल और एसटीडी कॉल 25पैसे/मिनट होगी और उसके बाद 1.3पैसे/सेकंड की दर से कॉल चार्ज लगेगा।
3. इस प्लान के तहत यूजर्स को पहले 30 दिनों में 1 जीबी फ्री डेटा दिया जाएगा।
4. इस पूरे प्लान की वैलिडिटी 730 दिन यानि 2 साल है। इस प्लान के साथ बीएसएनएल कई शानदार रिचार्ज ऑफर भी दे रही है।

No comments:
Post a Comment