डिजिटल पेमेंट का इन दिनों हर कोई इस्तेमाल कर रहा है।
इसी को देखते हुए फ्रीचार्ज ने अपने यूज़र्स के लिए 25% का कैशबैक दिया है।
डिजिटल पेमेंट एप फ्रीचार्ज ने अपने यूज़र्स के कैशलेस दिनों को आसान बनाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। जिसके तहत यूज़र्स शॉपिंग पर 25% तक का कैशबैक पा सकते हैं। यूज़र्स को इसके लिए फ्रीचार्ज के जरिए खाना आर्डर या रिचार्ज कराना होगा।
जानकारी के अनुसार यदि कोई यूज़र जोमाटो, फूडपांडा और स्वीगी के जरिए आर्डर करते हैं तो उन्हें अपने ऑर्डर पर 25 फीसद कैशबैक मिलेगा। अब यूज़र्स कैशलेस दिनों का फायदा उठा सकते हैं।
इंटरनेट नहीं है फिर भी चलेगा पेटीएम ?
इसके अलावा फ्रीरिचार्ज वालेट के जरिए उपभोक्ताओं द्वारा प्रीपेड 3जी डाटा रिचार्ज करने पर 10 फीसद का कैशबैक मिलेगा। फ्रीरिचार्ज 25 उपयोगिता कंपनियों द्वारा स्वीकार किया जाता है।
आपको बता दें कि नोटबंदी के बाद से देश में नकदी की समस्या हो रही है। लोगों को घंटों एटीएम और बैंकों की लाइन में लगना पड़ रहा है। अपने छोटे मोटे खर्चों को भी लोग नकदी की समस्या के कारण पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
फिलहाल नए 500 रुपए के नोट भी मुश्किल से प्राप्त हो रहे हैं। ऐसे में केवल 2000 रुपए के नोट से लोगों को परेशानियां भी हो रही हैं।

No comments:
Post a Comment