हर संभव कोशिश कर रही है. लेकिन सरकार यह भी भलीभांति जानती है कि देश का कुछ हिस्सा अभी भी टेक्नोलॉजी से नहीं जुड़ पाया है. इसीलिए सरकार ने एक हेल्पलाइन नम्बर लॉन्च करने का मन बनाया है. केन्द्र सरकार डिजिटल भुगतान में मदद करने के लिए एक टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर 14444 लॉन्च करने जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, यह हेल्पलाइन नम्बर अगले एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा.
अब ऐलान किया गया है कि देशव्यापी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर ‘14444’ शुरू किया जाएग जो लोगों को नकदीविहीन लेनदेन के प्रति शिक्षित करेगा और जरूरी मदद मुहैया करवाएगा. यह टोलफ्री नंबर सप्ताह भर में शुरू होने की संभावना है.
सॉफ्टवेयर सेवा कंपनियों के संगठन नासकाम (NASSCOM) के अध्यक्ष आर चंद्रशेखर ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा,‘ सरकार ने देशभर में जनता की मदद के लिए नासकाम की मदद मांगी थी. हमने उनसे देश व्यापी हेल्पलाइन नंबर का आग्रह किया, दूरसंचार विभाग ने 14444 नंबर जारी किया है. हम मदद के लिए कालसेंटर स्थापित कर रहे हैं.’ चंद्रशेखर ने कहा कि इस पर काम चल रहा है.
बता दें कि इस बात की जानकारी सॉफ्टवेयर सेवा कम्पनियों के संगठन नैसकॉम के प्रेसिडेन्ट आर. चन्द्रशेखर के मुताबिक, यह हेल्पलाइन नम्बर उन लोगों के लिए काफी मददगार होगा जिनके पास फोन, आधारकार्ड और बैंक अकाउंट की सुविधाएं नहीं है. उन्होंने आगे बताया कि, सरकार ने इस प्रोजेक्ट के लिए नैसकॉम की मदद से कॉल सेन्टर चलाने का प्रावधान किया है.
लोगों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरक बनाने के लिए इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने शुक्रवार को ही एक टीवी चैनल डिजिशाला शुरू किया है. यह चैनल दूरदर्शन के डीटीएच प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा सरकार ने एक वेबसाइट कैशलेस इंडिया भी शुरू की है.

No comments:
Post a Comment