Pages

Saturday, December 3, 2016

एयरटेल के बैंक मे आप जितने रुपये जमा करोगे उतने का फ्री टॉकटाइम मिलेगा



नोटबंदी के बीच एक ऐसा ऑफर सामने आया है कि इसको जानें बिना आप नहीं रह पाओगे।
जी हां, हाल ही में देश की बड़ी दूरसंचार कंपनियों में से एक एयरटेल ने देश का पहला पेमेंट बैंक खोला है। राजस्थान में खुली पहली शाखा के उद्घाटन के साथ ही कंपनी ने घोषणा की है कि यहां ग्राहक जितना पैसा जमा करवाएगा उसकी एवज में उसे उतने ही मूल्य का फ्री टॉकटाइम दिया जाएगा।

एयरटेल पेमेंट बैंक ने अपने यहां खाता खोलने वाले ग्राहकों को लुभाने का नया प्लान लॉन्च किया है. एयरटेल पेमेंट बैंक ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह ग्राहकों द्वारा प्रत्येक 1 रुपये के जमा पर 1 मिनट का टॉक-टाइम (अपने नेटवर्क पर) की पेशकश करेगी. हालांकि यह लाभ केवल पहली जमा पर मिलेगा.

कंपनी के मुताबिक अगर कोई ग्राहक 1000 रुपए अपने एयरटेल पेमेंट बैंक खाते में जमा करवाता है तो उसे 1000 रुपए का फ्री टॉकटाइम दिया जाएगा। यानि की जितनी रकम आप जमा करवाते हैं उतना ही टॉकटाइम आपको मिलता है। टॉकटाइम 1 रुपए पर 1 मिनट के हिसाब से तय होगा। यह टॉकटाइम आपके एयरटेल नंबर पर ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इस टॉकटाइम को देश में कहीं भी कॉल करने के लिए यूज किया जा सकता है। हालांकि यह ऑफर केवल पहली बार जमा करवाए गई राशि पर मिलेगा।

एयरटेल पेमेंट बैंक 23 नवंबर को राजस्थान में बैंक सेवाएं शुरू की और काम शुरू करने वाला पहला भुगतान बैंक बना.

एयरटेल पेमेंट बैंक की ये है पेशकश:
- केवल आधार कार्ड से ही खुल जाएगा खाता
- ग्राहक का खाता संख्या नंबर उसका एयरटेल मोबाइल नंबर होगा
- यहां की गई जमाओं पर 7.25 प्रतिशत ब्याज मिलेगा
- एयरटेल पेमेंट बैंक से किसी भी बैंक में मनी ट्रांसफर किया जा सकता है
- इस बैंक में खुले हर बचत खाते पर 1 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा दिया जाएगा
- खाते से कैशलैस भुगतान की सुविधा मिलेगी
- किसी भी एयरटेल शॉपी पर पैसा जमा करवाया जा सकता है।




No comments:

Post a Comment