रिलायंस जियो के द्वारा शुरू की गई डाटा वॉर अभी थमने का नाम नहीं ले रही है।
एक ओर जहाँ जियो का वेलकम ऑफर अभी पूरा ही होने वाला है, वहीं अन्य कंपनियां और भी सतर्क हो चुकी हैं। सभी कंपनियां सस्ते डाटा ऑफर, कॉल ऑफर व अन्य आकर्षक पेश कर रही हैं।
इसी दौड़ में अपने यूज़र्स को लुभाने के लिए वोडाफोन ने भी एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है, जो कि यूज़र्स के लिए काफी फायदेमंद है। इस ऑफ़र के तहत वोडाफोन अपने सभी डाटा पैक पर डबल डाटा ऑफर कर रहा है। यानी कि यदि आप 1जीबी डाटा पैक लेंगे तो आपको 2जीबी डाटा मिलेगा।
वोडाफोन ने यह ऑफर अपने ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पेश किया है। इसमें ध्यान देने वाली बात यह है कि यह ऑफर 4जी यूज़र्स के लिए ही है। चलिए आपको बताते हैं इस ऑफर से जुड़ी अन्य खास बातें।
जैसा कि इस ऑफर को नाम दिया है डबल डाटा ऑफ़र, ठीक उसी तरह यह यूज़र्स को डबल डाटा का ऑफर देता है। जिसमें यूज़र्स को 1जीबी का रिचार्ज कराने पर 2जीबी डाटा, और 10जीबी डाटा रिचार्ज कराने पर 20जीबी डाटा मिलेगा। है न, डबल धमाका।
यूज़र्स को इस ऑफर को पाने के लिए एक बात जो ध्यान में रखनी होगी वह है, कि आपके रिचार्ज पैक का शुल्क 255 रुपए से अधिक होना चाहिए। वोडाफोन के 4जी डाटा पैक की शुरुआत 255 रुपए से होती है।
डाटा पैक रिचार्ज के साथ जो डाटा आपको अतिरिक्त मिलेगा उसे आप समान वैलिडिटी के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अलग से कोई वैलिडिटी नहीं है। यानी कि आपको 28 दिनों कि वैलिडिटी मिलेगी।
वोडाफोन के इस खास डबल डाटा ऑफर में ध्यान रखने वाली बात यह भी है कि यह केवल 4जी प्रीपेड यूज़र्स के लिए है। यानी कि पोस्टपेड यूज़र्स को इसका लाभ नहीं मिलेगा। यदि आप इसका लाभ उठाना चाहते हैं तो आपका वोडाफोन नंबर 4जी और प्रीपेड होना चाहिए।
वोडाफोन के 4जी डाटा पैक कुछ इस प्रकार हैं।
यह ऑफर 255 रुपए से शुरू होने वाले सभी 4जी मार्केट पैक पर उपलब्ध है. इस ऑफर के तहत वोडाफोन 4जी प्री-पेड उपभोक्ता 999 रुपए का पैक खरीदने पर 20 जीबी डेटा का लाभ उठा सकेंगे. यह पेशकश कंपनी के मौजूदा और नए सभी 4जी ग्राहकों को उपलब्ध होगी. इसकी वैधता 28 दिन के लिए होगी.
इस तरह 50 रुपए में एक जीबी का अनूठा अनुभव प्राप्त कर सकेंगे. उपभोक्ता हाई डेफिनेशन वीडियो स्ट्रीमिंग, मोबाइल गेमिंग और दो-तरफा वीडियो कॉलिंग के लिए हाई स्पीड डेटा का आनंद उठा सकेंगे.
डबल डेटा ऑफर की घोषणा करते हुए वोडाफोन के व्यापार प्रमुख (दिल्ली-एनसीआर) अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, "सभी 4जी उपभोक्ताओं के लिए डबल डेटा बोनांजा की घोषणा करते हुए बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है. हमें विश्वास है कि हमारी यह पेशकश उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल इंटरनेट के अनुभव को बेहतर बनाएगी और उन्हें वोडाफोन सुपरनेट 4जी का शानदार अनुभव प्रदान करेगी."

No comments:
Post a Comment