- मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप के लिए भारत दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। क्योंकि दुनिया भर में इसके एक अरब यूजर्स हैं और इनमें से अकेले 16 करोड़ भारत में हैं। भारत में अमूमन हर किसी के मोबाइल फोन में व्हाट्सअप मिल जाएगा लेकिन क्या हर कोई अपने इस मैसेजिंग ऐप की विशेषताओं का 100 फीसदी इस्तेमाल कर पा रहा है?
- इसका जवाब नहीं में होगा क्योंकि 16 करोड़ में से एक या दो प्रतिशत लोग ही इसके सभी फीचर्स का पूरा इस्तेमाल कर रहे होंगे. हाल के दिनों में देखा गया है कि व्हाट्सऐप का इस्तेमाल सामुदायिक और सामाजिक कल्याण में भी हो रहा है. यह इस ऐप की उपयोगिता को सार्थक बनाता है लेकिन इसके सभी फीचर्स को जाने बिना इसका भरपूर इस्तेमाल नहीं हो सकता.
- चेन्नई में बाढ़ के दौरान एक दूसरे को संदेश पहुंचाना हो या फिर महिलाओं की सुरक्षा के लिए व्हाट्सग्रुप बनाकर सशक्तिकरण की पहल करना, व्हाट्सअप ने हर दिशा में लोगों की मदद की है. भारत में यह सिर्फ एक मैसेजिंग ऐप नहीं बल्कि जिंदगी का अभिन्न अंग बन चुका है. यही कारण है कि बोल तथा सुन नहीं पाने वाले लोग व्हाट्सऐप के जरिए इन दिनों पुलिस में शिकायत कर पा रहे हैं.
- अब अगर लोग व्हाट्सऐप के सभी फीचर्स को बखूबी जान लें और इनका इस्तेमाल करने लगें तो फिर यह ऐप देश में एक तरह की क्रांति ला देगा, इसमें कोई शक नहीं. अब इसके नए फीचर वीडियो कॉलिंग को ही लीजिए. हाल ही में इसकी शुरुआत हुई है और लोग बहुत थोड़ा डाटा खर्च करके अपने दोस्तों से बातचीत कर सकते हैं.
-इस तरह पाये अपने दोस्तों से पहेले व्हाट्सएप्प के कोई भी फ़ीचर
- वीडियो कॉलिंग में भी कई फीचर्स हैं. वीडियो कॉलिंग के दौरान अपने वीडियो को स्क्रीन पर इधर-उधर ले सकते हैं. वीडियो कॉलिंग के दौरान आप मल्टी टास्किंग कर सकते हैं और अपने चैट मैसेजेज को पढ़ सकते हैं. साथ ही आप लैंकस्कैप मोड पर वीडियो कॉलिंग का फुल स्क्रीन पर मजा ले सकते हैं.
- व्हाट्सऐप ने आपके मोबाइल के कैमरों को जोड़कर भी एक बेहतरीन फीचर पेश किया है. आप तस्वीर या वीडियो लेने के बाद उस पर लिख सकते हैं या फिर अपने जज्बात बेहतर तरीके से जाहिर करने के लिए उन पर स्टीकर्स चिपका सकते हैं.
- जो लोग आईओएस 10 ऐप उपयोग करते हैं, उनके लिए भी व्हाट्सअप ने नए फीचर्स पेश किए हैं. ये लोग सीरी इंट्रीगेशन की मदद से व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं और कॉल कर सकते हैं. आप जैसे ही कमांड कहेंगे, सीरी पर व्हाट्सऐप खुद ही खुल जाएगा और आपका काम कर देगा.
- ग्रुप चैट के दौरान अगर आप किसी को रेफर करना चाहते हैं तो फिर आपको के बाद पॉप अप से उस व्यक्ति का नाम जोड़ना होगा. जब आप किसी मैसेज में इस तरह से किसी व्यक्तिग का नाम लिखते हैं तो उसके पास ऑटोमेटिक ही एक नोटीफिकेशन चला जाएगा.
- व्हाट्सऐप अपने यूजर्स के लिए हमेशा नए प्रयोग कर नए फीचर्स जोड़ रहा है. ये सभी फीचर्स लोगों की जिंदगी आसान बनाने और उन्हें एक दूसरे के करीब लाने के बेहतरीन साधन होते हैं लेकिन अहम बात यह है कि फीचर्स के 'एक्सप्लोर' नहीं कर पाने के कारण लोग इनकी विशेषताओं के अछूते रह जाते हैं.

No comments:
Post a Comment