Pages

Tuesday, December 6, 2016

जियो 4G अब आप 3जी स्मार्टफोन मे भी यूज़ करे


रिलायंस जियो ने मंगलवार को कहा कि उसका 4 जी डिवाइस अब बाजार में उपलब्ध है
जिसके जरिए कोई भी 2जी व 3जी स्मार्टफोनधारक उसकी सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकता है।


कंपनी के यहां जारी बयान के अनुसार जियोफाई 4जी पोर्टेबल वायस व डेटा डिवाइस है, जो कि हॉटस्पॉट के रूप में काम करता है और इसके जरिए फोन कॉल करने के साथ-साथ वीडियो कॉल व जियो के सभी एप का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। यानी अगर ग्राहक का फोन 4जी नहीं है तो भी वह रिलायंस जियो की सभी सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेगा।


बयान के अनुसार इसके लिए जियोफाई में सिम लगाकार उसे एक्टिवेट करना होता है। इसके बाद 2जी या 3जी स्मार्टफोन पर जियो4जीवायस एप्लीकेशन डाउनलोड कर उसे जियो नेटवर्क से कनेक्ट करना होता है। कंपनी ने पांच सितंबर को अपनी सेवाओं की औपचारिक शुरुआत की थी और हाल ही में घोषणा की है कि उसके ग्राहकों की संख्या पांच करोड़ से अधिक हो गई है। कंपनी फिलहाल 31 मार्च 2017 तक अपनी सभी सेवाएं मुफ्त दे रही है।


हाल ही में रिलायंस जिओ ने अपना नया हैप्पी न्यू इयर प्लान लॉन्च किया है। इस प्लॉन के तहत फ्री डेटा तथा वॉइस कॉल की सुविधाएं 31 मार्च 2017 तक के लिए बढ़ा दी गई है। इन प्लॉन्स की खासियत इस प्रकार है-


रिलायंस जियो के इस नए जिओ यूजर्स 31 मार्च, 2017 तक 1GB 4G इंटरनेट यूज कर सकते हैं। हालांकि उसके बाद 2G स्पीड से इंटरनेट आएगा। लेकिन यदि किसी को 1जीबी डेटा 4जी की स्पीड से यूज करने के बाद भी इंटरनेट 4जी की ही स्पीड से चाहिए तो उसके लिए अलग से इंटरनेट डेटा पैक लेना पडेगा। इन डेटा पैक्स को कंपनी हाल ही में लॉन्च किया है। आगे की स्लाइड में जानिए सबसे सस्ता प्लान...


पूरा डेटा यूज नहीं कर पा रहे Jio यूजर्स
आपको बता दें कि हैप्पी न्यू ईयर आॅफर जारी करते समय मुकेश अंबानी ने कहा था कि वेलकम ऑफर के तहत जो 4जीबी इंटरनेट दिया जा रहा था उसे यूजर्स पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। उनका औसतन डेटा यूज 1GB जीबी ही रहा। इसीलिए जिओ यूजर्स के लिए इस नए आॅफर के तहत अब इंटरनेट यूज को देखते हुए हैप्पी न्यू ईयर ऑफर में एक दिन सिर्फ 1GB डेटा ही 4G की स्पीड से दिया जा रहा है। इसके बाद भी इंटरनेट खत्म नहीं होगा लेकिन उसकी स्पीड 2जी यानी 128kb हो जाएगी। आगे की स्लाइड में जानिए इसके बावजूद भी 4जी स्पीड चाहिए तो क्या करना होगा.





No comments:

Post a Comment