अब बिना स्मार्टफोन और इंटरनेट से भी पेटीएम के जरिए लेन-देन किया जा सकेगा।
पेटीएम ने बुधवार को उन लोगों के लिए यह सर्विस शुरू की है, जिनके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट नहीं है, लेकिन वे पेटीएम के जरिए लेन-देन करना चाहते हैं। पेटीएम ने इसके लिए एक टॉल फ्री नंबर जारी किया है, जिसके जरिए बिना इंटरनेट के यूजर्स लेन-देन कर सकेंगे। इसके जरिए से तुरंत पैसों का लेन-देन कर सकेंगे। साथ ही इसके जरिए मोबाइल फोन भी रिचार्ज किया जा सकता है।
कंपनी का कहना है कि इसके लिए यूजर्स को पेटीएम में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद अपने चार अंकों का एक पेटीएम पिन बनाना होगा। कंपनी ने एक बयान जारी करके बताया, ‘जिसे पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर और अमाउंट डालना होगा। इसके बाद पेटीएम पिन डालना होगा। यह पूरा प्रोसेस होने पर आपके वॉलेट से दूसरे के वॉलेट में तुरंत पैसे पहुंच जाएंगे।’
कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट नितिन मिश्रा ने बताया, ‘हम लोग ज्यादा से ज्यादा भारतीयों को डिजिटल ट्रांजेक्शन की ओर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नया टॉल फ्री नंबर (180018001234) जारी करना इस दिशा में एक और अहम कदम है। इसके जरिए बिना स्मार्टफोन यूज करने वाले यूजर्स भी कैशलेश ट्रांजेक्शन कर सकेंगे।’
ऐसे करें इस्तेमाल-
-पेटीएम से अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा।
-चार अंकों का अपना पेटीएम पिन बनाना होगा।
-पेटीएम से रजिस्ट्रड अपने मोबाइल नंबर से टोल फ्री नंबर- 1800 1800 1234 पर कॉल करना होगा।
-इसके बाद आपको एक वॉयस मैसेज सुनाई देगा।
-इसके बाद आप जिसे पैसा भेजना चाहते हैं, उसका मोबाइल नंबर डालना होगा और साथ ही जितना अमाउंट आपको भेजनी है वह भी डालनी होगी।
-इन सबके बाद आपसे अपना पेटीएम पिन डालने के लिए कहा जाएगा।
-पेटीएम पिन डालने के तुरंद बाद उसके पास पैसे पहुंच जाएंगे।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 रुपए के पुराने नोट बंद करने का ऐलान आठ नवंबर को किया था। इसके बाद बैंक खातों और एटीएम से रुपए निकालने की सीमा भी तय कर दी गई थी। ऐसे में लोगों के सामने कैश की काफी समस्या आई है। लोग घंटों तक बैंक और एटीएम के लाइनों में खड़े हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए लोगों ने ई-वॉलेट का सहारा लेना शुरू कर दिया है।

No comments:
Post a Comment