Pages

Wednesday, February 1, 2017

ओप्पो ने लॉन्च किया आपके बजट में शानदार कैमरा फ़ोन "Oppo A57"


- ओप्पो ने मंगलवार को A57 स्मार्टफोन लांच किया जो 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे का साथ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। ओप्पो के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल कारोबार) स्काई ली ने एक बयान में कहा, A57 ग्राहकों को एडवांस फोटोग्राफी के साथ ही एडंवांस फीचर्स भी मुहैया कराएगा, जिसमें फास्ट फिंगरप्रिंट रीडर आदि शामिल है।

- हालांकि कंपनी ने ट्वीट कर इस स्मार्टफोन को 3 फरवरी को लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन इसे 31 जनवरी को ही लॉन्च कर दिया गया। फिलहाल यह सिर्फ गोल्ड कलर में ही उपलब्ध होगा।

- इस मिड-रेंज डिवाइस को इस साल नवंबर में चीनी बाजारों में लॉन्च किया गया था. जहां इसकी कीमत 1,599 युआन (करीब 16,000 रुपये) थी. इस डिवाइस की डिजाइन एपल के आईफोन से काफी मिलती-जुलती है।

# Full Specification

# GENERAL

Form factor Touchscreen
Dimensions (mm) 149.10 x 72.90 x 7.65
Weight (g) 147.00
Battery capacity (mAh) 2900
Removable battery No
Colours Rose Gold, Gold

# DISPLAY

Screen size (inches) 5.20
Touchscreen Yes
Resolution 720x1280 pixels

# HARDWARE

Processor 1.4GHz octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 435
RAM 3GB
Internal storage 32GB
Expandable storage Yes
Expandable storage type microSD
Expandable storage up to (GB) 128

# CAMERA

Rear camera 13-megapixel
Flash Yes
Front camera 16-megapixel

# SOFTWARE

Operating System Android 6.0
Skin ColorOS 3.0

# Number of SIMs 2

SIM 1
SIM Type Nano-SIM
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes
Supports 4G in India (Band 40) No
SIM 2
SIM Type Nano-SIM
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes
Supports 4G in India (Band 40) No

Monday, January 30, 2017

व्हाट्सएप्प पर जल्द ही अब आप भेजें गए मैसेज को भी एडिट कर दोबारा भेज सकोगें


- व्हाट्सएप एक के बाद एक शानदार फीचर्स लॉन्च कर रहा है। अब बहुत जल्द व्हाट्सएप पर गलती सुधारना आसान हो जाएगा क्योंकि इस फीचर के बाद यूजर किसी को भेजा हुआ मैसेज एडिट या डिलीट कर पाएंगे।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले फीचर्स के तहत लोगों के पास भेजे हुए मैसेज को वापस लेने और उसे एडिट करने का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक ट्विटर पर एक वीडिया शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे व्हाट्सऐप आने वाले फीचर के जरिए भेजे गए वापस और एडिट किया जा सकता है। 

-Whatsapp ke ye Fischer he bade kaam ke, Aapne abhi tak nahi kiye hoge Use

- जानकारी के मुताबिक यह ios के व्हाट्सऐप वीटा वर्जन 2.17.1.869 में मिलेगा। तो ऐसे में माना जा रहा है अगर आने वाले दिनों में ऐसा अपडेट मिलता है तो आप अगर किसी को मैसेज भेजेंगे और उसने पढ़ भी लिया फिर भी आपके पास उसे वापस लेने का आपको ऑप्शन दिया जायेगा।

- ट्विटर पर वाबेटाइंफो नाम से चलाये जाने वाले एक एकाउंट की मानें तो वाट्सअप अपने इस नए फीचर का अभी ट्रायल कर रहा है। अगर ये ट्रायल सफल रहता है तो बहुत जल्द ये नया फीचर आम यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

- बता दें कि व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली चैटिंग एप है। इसकी लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में काफी अधिक है। भारत में व्हाट्सएप करीब 10 भाषाओँ में उपलब्ध है, वहीं दुनिया भर में 50 अलग भाषाओँ में इसकी सेवाएं दी जा रही हैं।

यह दुनिया का सबसे पहेला ओर ऐसा फ़ोन हे जिसे आप साबुन से धो सकते हो


- मोबाइल फोन अगर पानी में गिर जाए तो वो खराब हो जाता है। ऐसे फोन भी देखे होंगे जो धूल, मिट्टी सह सकते हैं। वाटरप्रूफ फोन भी बाजार में उपलब्ध हैं जो हलके-फुल्के पानी का असर नहीं होने देते।लेकिन अब ऐसा भी फोन आ चुका है जिसे आप जब आपकी मर्जी हो तब साबुन लगाकर रगड़-रगड़ के पानी में धो सकते है। 

- जापानी कंपनी Kyocera ने एक Rafre नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया है. जिसे आप गंदा होने पर साबुन से धो भी सकते हैं. मतलब फोन के गंदा होने पर आप इसे उसी तरह धो सकते हैं जिस तरह अपने हाथ को धोते हैं. इस एंड्राइड स्मार्टफोन की दूसरी खासियत ये भी है कि इस स्मार्टफोन के टच स्क्रीन के गीले के होने के बाद भी आप इसे टच कर पाएंगे।

-Asus लाया 38 दिनो तक बैटरी बैकअप देनेवाला स्मार्टफोन

# फ़ोन की खास बातें

- Rafre में 5 इंच का TFT LCD HD डिस्प्ले है जो 720*1280 पिक्सल की रेजोल्यूशन क्वालिटी देता है। ये एंड्रॉइड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अगर बैटरी की बात करे तो फ़ोन में 3000 mAh की पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 20 घंटों का टॉकटाइम देती है।

# फ़ोन में यह सब हे सबसे अलग

- एंड्रायड फोन में एप्स डाउनलोड करने होते हैं लेकिन इसमें आपको एक कूकिंग ऐप भी है जिसमें आप फोन को टच किए बगैर केवल हाथ के इशारे से ही कूकिंग रेसिपी को स्क्रोल कर सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और कॉल का जवाब भी दे सकते हैं। ओर साथ ही इस स्मार्टफोन में आंखों को आराम देने के लिए एक Blue Light Cut नाम का ऐप भी है।

Friday, January 27, 2017

व्हाट्सएप्प ने लॉन्च किया धमाकेदार फीचर, अब बिना इंटरनेट भेज पायेगे मैसेज


- इस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप चैटिंग एप दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है। इस एप में आप चैटिंग के अलावा फोन कॉल, विडियो कॉल भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप का विडियो कॉल फीचर हाल ही में लॉन्च हुआ है। एप पर 1 बिलियन से अधिक एक्टिव यूज़र्स हैं, करीब 42 बिलियन मैसेज इस पर हर दिन भेजे जाते हैं।

- व्हाट्सएप्प ने अपने ऐप में iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट दिया है, जो आपके मैसेज भेजने के तरीके को बदल सकता है। iPhone यूजर्स अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी मैसेज भेज पाएंगे। एंड्राइड में ये फीचर पिछले दो सालों से है।

-Whatsapp ke Message ko is tarah Un-Send kar sakte ho aap

- अगर आप अपने आईफोन पर बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए एक खास तरीका है। दरअसल, कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है जब या तो आपका इंटरनेट बंद हो जाता है या आप कहीं ऐसी जगह होते हैं जहां इंटरनेट मिलता ही नहीं। ऐसे स्थिति के लिए व्हाट्सएप ने एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप चलाया जा सकता है।

- इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप अब एक बार में 30 तस्वीरें या वीडियो भेजने की सुविधा देगा। पहले एक बार में अधिकतम 10 मीडिया भेज सकते थे। ये सभी नए फीचर्स ऐप्पल आईफोन यूजर्स लेटेस्ट WhatsApp 2.17.1 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद पा सकेंगे। हालांकि नया ‘offline’ फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पहले से उपलब्ध है। ऐप्पल आईफोन के लिए जारी की गई नई ऐप का साइज 91.2 MB है, जिसे ऐप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

- यही चीज आपके ईमेल, फेसबुक और दूसरे कम्युनिकेशन ऐप पर भी लागू होती है। हालांकि यह फीचर एड्रांयड पर पिछले साल जून में ही दे दिया गया था। आईओएस की ताजा अपडेट में और भी कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फोन स्टोरेज को मैनेज करने की भी सुविधा है।

Wednesday, January 25, 2017

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल : iphone - सैमसंग जैसी बड़ी कंपनी के मोबाइल पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट


- आॅनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजॉन के ग्रेट इंडिया सेल को टक्कर देते हुए फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल का आयोजन किया है. जो 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा. इसमें फोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा और तमाम आइटम्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही कपड़ों पर भी आप अच्छे डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं.

- फ्लिप्कार्ट की रिपब्लिक डे सेल में अब तक कई शानदार ऑफर देखने को मिले हैं। यदि आप पहले दिन की सेल का लाभा नहीं उठा पाएं तो आज सेल का आखिरी दिन है, और आपके पास हैं कुछ ही घंटे। इस सेल में भी कई स्मार्टफोन और डिवाइस उपलब्ध हैं जिन्हें आप उनकी मौजूदा कीमत से कम और एक्सचेंज आॅफर्स में खरीद सकते हैं। तो जल्दी कीजिए और इन शानदार स्मार्टफोन को कम से कम कीमत में खरीदिए।

# इन बड़े प्रोडक्ट्स पर मिल रहा हे आपको भारी डिस्काउंट

- Apple iPhone 6 (16GB) : 9000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 27,000 रुपए में उपलब्ध

-  Lenovo K5 Note (4GB) : 1,000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 12,499 रुपए में उपलब्ध


-Smartphone in badi vajaho se hota he Blast, aap ese rakhe dhyan

-  Samsung On Nxt : 2,590 रुपए की छूट, अब सिर्फ 15,900 रुपए में उपलब्ध

- LeEco Le 2 (32 GB): 1,000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 10,999 रुपए में उपलब्ध

- टायटन, कैसियो घड़ियां: 20 से 80 फीसदी की छूट

- सौंदर्य प्रसाधन: कम से कम 30 फीसदी की छूट

- Smart Wearables: Apple, Fossil; 7,999 रुपए से शुरूआत

- ओनिडा 5.8 kg , फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, 27 फीसदी की छूट, अब सिर्फ 9,990 रुपए में उपलब्ध

- JBL Flip II पोर्टेबल मोबाइल /टैबलेट स्पीकर: 53 फीसदी की छूट, अब सिर्फ 3,699 रुपए में उपलब्ध

- DSLR कैमरा: 21,990 रुपए से शुरुआत

Tuesday, January 24, 2017

फोन खो जाए तो पता लगाने के लिए ऐसे जानें IMEI नंबर


- आमतौर पर लोग फोन खरीदने के बाद उसका डिब्बा फेंक देते हैं या कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर वह फोन भी खो जाए तो चोरी की शिकायत करने के लिए उसका आईएमईआई नंबर कैसे जानेंगे?

- इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं, जहां से फोन का आईएमईआई नंबर पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर फोन के कॉन्टेक्ट नंबर भी देख सकते हैं। आप अपने गुम हुए फोन के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस बारे में हम आपको यहां विस्तार से बताने जा रहे हैं

- एंड्रॉयड यूजर अपने फोन का आईएमईआई नंबर जांचने के लिए Dashboard google का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को क्रोम ब्राउजर में www.google.com/settings/dashboard टाइप करना होगा। इससे पहले ध्यान रखें कि क्रोम ब्राउजर में आपका वही जीमेल अकाउंट लॉगइन होना चाहिए जो फोन में चलता है।

- इसके बाद क्रोम ब्राउजर में डैशबोर्ड गूगल खुल जाएगा। इसमें ऊपर अकाउंट लिखा होगा। इसके नीचे आपका नाम और उसके बाद एंड्रॉयड का चिह्न दिखाई देगा। आईएमईआई नंबर जांचने के लिए एंड्रॉयड पर क्लिक करें। ऐसा करने से कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन पर फोन की जानकारी दिखने लगेगी। इस जानकारी में फोन का नाम और आईएमईआई नंबर समेत कई सूचनाएं होंकी जो आप पुलिस को दे सकते हैं।

- खास बात यह है कि अगर फोन डुअल सिम आधारित है तो दोनों आईएमईआई नंबर वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन का बैकअप डाटा डिलीट करना चाहते हैं तो आईएमईआई नंबर के नीचे दिए गए ‘डिलीट बैकअप डाटा’ पर क्लिक कर दें। ये आपका वो डाटा है जो गूगल पर सेव होता है।

# फोन से ऐसे जांचें आईएमईआई

- फोन से आईएमईआई नंबर जांचना चाहते हैं तो *#06# डायल करें। यह डायल करते ही आपकी स्क्रीन पर फोन का आईएमईआई नंबर फ्लैश होने लगेगा। इसके अलावा फोन की सेटिंग में जाएं। वहां Contacts के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद स्टेटस और वहां दिए गए आईएमईआई नंबर वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।


-Gadgets Kharidte samay in jaruri bato ka hamesha dhyan rakhe

# कंप्यूटर पर देखें कॉन्टेक्ट

- फोन चोरी होने या गुम होने के बाद असली समस्या कॉन्टेक्ट के खो जाने की होती है। ऐसी परिस्थिति में आप डैशबोर्ड गूगल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए गूगल डैशबोर्ड में एंड्रॉयड के नीचे दिए गए about phone विकल्प पर क्लिक करें।

- ऐसा करने से कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट दिखने लगेंगे। फोन कॉन्टेक्ट देखने के लिए दूसरा विकल्प जीमेल पर भी उपलब्ध है। जीमेल से कॉन्टेक्ट देखने के लिए जीमेल अकाउंट लॉगइन करें। इसके बाद बाईं ओर गूगल के नीचे जीमेल लिखा मिलेगा, उस जीमेल पर माउस से क्लिक करें। इसके बाद तीन विकल्प खुलेंगे जिसमें से कॉन्टेक्ट का चुनाव करें।

# क्रोम ब्राउजर के एक्सटेंशन की जानकारी

- अपने क्रोम ब्राउजर पर सेव किए गए बुकमार्क और एक्सटेंशन की जानकारी लेना चाहते हैं तो डैशबोर्ड गूगल में इसका फीचर भी दिया गया है। डैशबोर्ड में Chrome Sync पर क्लिक करें। इसके बाद क्रोम ब्राउजर में शामिल एप और एक्सटेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपके द्वारा क्रोम ब्राउजर में किए गए बदलाव की संख्या भी यह विकल्प बताने की क्षमता रखता है।

# क्या होता है आईएमईआई नंबर

- आईएमईआई नंबर का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity Number है। यह एक 15-ऊ्रॅ्र३ का यूनिक नंबर होता है। यह पूरी दुनिया की सभी प्रकार की सेल्यूलर डिवाइस के लिए तैयार किया जाता है। आईएमईआई नंबर के जरिए आपके स्मार्टफोन को खोजा जा सकता है, साथ ही दूसरे को प्रयोग करने से रोका भी जा सकता है।

Sunday, January 22, 2017

लेनोवो ने लॉन्च किया पहेली बार एकसाथ 4 कैमरा वाला स्मार्टफोन "Lenovo Phab 2 Pro"


- लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Phab 2 Pro लांच कर दिया है. कंपनी ने इसे गूगल के साथ मिलकर उसके प्रोजेक्ट टैंगो के तहत बनाया है. इसमें सबसे खास बात इसमें दिए गए 4 रीयर कैमरे हैं. इस फोन की कीमत 29,990 रूपए रखी गई हैं. इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम लगाई गई है.

# गूगल टैंगो क्या है यहाँ जानें।

- स्मार्टफोन के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि गूगल टैंगो क्या है. इस टेक्नॉलजी से यूजर्स स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर रियल लाइफ ऑब्जेक्ट्स के साथ-साथ वर्चुअल चीज़ों को भी देख सकते हैं. सॉफ्टवेयर की मदद से वे चीजों को माप सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि वर्चुअल चीजें असल दुनिया में कैसी दिखेंगी।

- इस तकनीक के जरिए यूजर रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज जान सकते हैं जो इसके कैमरे की मदद से संभव होगा। इसके अलावा कुछ खास तरह के गेम खेलते हुए यूजर वर्चुअल वर्ल्ड फील कर सकेंगे। 

# Full Specification

# DISPLAY

Screen size (inches) 6.40
Touchscreen Yes
Resolution 1440x2560 pixels

-Ye he 2016 ke sabse Best Top 10 Smartphone

# HARDWARE

Processor 1.8GHz octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 652
RAM 4GB
Internal storage 64GB
Expandable storage Yes
Expandable storage type microSD

# CAMERA

Rear camera 16-megapixel
Flash Yes
Front camera 8-megapixel

# SOFTWARE

Operating System Android 6.0

# CONNECTIVITY

Wi-Fi Yes
Number of SIMs 1
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes