Pages

Thursday, February 16, 2017

सरकार की इस योजना से बनेगा कुछ ही मिनटो में आपका पैनकार्ड और आराम से कर सकेंगे आयकर का भुगतान


- आयकर विभाग एक ऐसा मोबाइल ऐप बना रहा है जिसके जरिए करदाता आयकर का भुगतान कर सकेंगे। पैन के लिए आवेदन भी स्मार्टफोन से ही किया जा सकेगा। इसके साथ ही विभाग E-KYC के आधार पर आवेदक को पैन कुछ ही मिनट में जारी करने की एक परियोजना पर काम कर रहा है। इससे लोगों के लिए स्थायी खाता संख्या (पैन) हासिल करना आसान होगा और ज्यादा से ज्यादा लोग कर दायरे में आएंगे।

- एक अधिकारी ने बताया कि मोबाइल एप अभी शुरुआती चरण में है। एप से लोग पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकेंगे, टैक्स भर सकेंगे और अपने रिटर्न की ट्रैकिंग कर सकेंगे। वित्त मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जाएगा।

-फोन खो जाए तो पता लगाने के लिए ऐसे जानें IMEI नंबर

- इससे अधिक से अधिक लोग टैक्स के दायरे में आ सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केन्द्र सरकार यह ऐप आधार बेस्ड E-KYC से लैश होगा। यही वजह है कि पैन कार्ड बनाना अब चंद मिनट का ही काम होगा।

- E-KYC आधार बेस्ड वह सुविधा है जिसके जरिए पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने वालों की डेट ऑफ बर्थ, एड्रेस और बायोमेट्रिक थम्ब इम्प्रेशन के जरिए पहचान हो सकेगी। गौरतलब है कि अब तक 111 करोड़ आधार कार्ड जारी किए गए हैं।

- हालांकि, आपको पैन नंबर तो तुरंत मिल जाएगा, लेकिन कार्ड बाद में डिलिवर होगा। CBDT और कंपनी मामलों के मंत्रालय ने नई कंपनियों को एक साझे फॉर्म के जरिए चार घंटों में पैन जारी करने के लिए समझौता किया है। इसके पीछे भी मकसद त्वरित तौर पर पैन जारी करना है जो कंपनियों के लिए व्यवसाय पहचान संख्या भी होगी।

Monday, February 13, 2017

जियो ने किया नया बदलाव 9,8,7 की सिरीज़ की बजाय 6 सिरीज़ से होगा आपका नंबर शुरू

- आपने अब तक 9, 8 और 7-सीरीज से शुरू होने वाले मोबाइल नंबर देखे और इस्तेमाल किए होंगे, लेकिन जल्द ही 6-सीरीज वाले मोबाइल नंबर आने वाले हैं। खबर है कि मुकेश अंबानी की टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 6-सीरीज वाले मोबाइल नंबर्स एलॉट करने की परमिशन ले ली है।

- रिपोर्ट के मुताबिक, इस नए प्रयोग के बाद कंपनी वह यूजर्स जो जियो फैमिली से जुड़ना चाहता है उन्हें 6-सीरीज मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएगा। टेलीकॉम इंडस्ट्री की नोटीफिकेशन के मुताबिक रिलायंस जियो को अलग अलग राज्य के लिए अलग अलग कोड दिये जायगे।

- राजस्थान के लिए 60010-60019 MSC कोड, 
- आसाम के लिए 60020-60029 MSC कोड,
- तमिलनाडु टेलीकॉम जोन्स के लिए 60030-60039 MSC कोड  उपलब्ध कराया गया है।
-जियो कि सभी फ्री सर्विस 31 मार्च के बाद भी चल सकती हे

- रिलायंस जियो के अभी तक 50 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो जुड़ चुके हैं और कंपनी का लक्ष्य आने वाले दिनों में 100 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स को जोड़ने का है. भारत के टेलीकॉम इंडस्ट्री में 21.02 मिलियन सब्सक्राइबर ग्रोथ के साथ सबसे ज्यादा यूजर्स जियो के लॉन्च के साथ जुड़ गए थे. नया 6-सीरीज मोबाइल नंबर इस तेजी से बढ़ते सब्क्राइबर बेस को अलग रखने के लिए लाया गया है, अभी मौजूदा मोबाइल नंबर 7 और 8 से चालु होती हैं और 9 जल्द ही समाप्त होने की कगार पर है।

- ओर हाल ही में खबर के अनुसार जियो तेजी से अपनी कंपनी को विस्तार देने की कोशिश में है। जिस के अनुसार जियो की नए DTH सेवा की खबर मिली है। जो जल्द ही मार्केट में दस्तक दे सकता है।

Sunday, February 12, 2017

व्हाट्सएप्प को बनाये सिक्योर, "टू-स्टेप वेरिफिकेशन" को ये सिंपल स्टेप से करे एक्टिवेट



- Whatsapp ने हाल ही में अपने नये अपडेट में एक ऐसा फीचर उपलब्ध किया है जिससे अब कोई भी हैकर्स आपके Whatsapp अकाउंट से छेड़खानी करना पहले से और मुश्किल भरा हो जायेगा। अपने नए अपडेट में टू-स्टेप वेरिफिकेशन के नाम का एक नया फीचर अपडेट किया है और यह अपडेट हाल ही में लॉन्च हुआ है। इसके तहत अगर आपके फोन में यह अपडेट नहीं आया है तो जल्द ही यह फिचर आपके अकाउंट से जुड़ जाएगा।

- Whatsapp के यह टू-स्टेप वेरिफिकेशन से यूजर्स अपना अकाउंट पहले से और भी सेफ रख सकेंगे। टू-स्टेट वेरिफिकेशन एक ऑप्शनल फीचर है, अगर आप इस फीचर का यूज़ करना चाहते हे या नहीं वो आप पे डिपेंड करता हे। Whatsapp के इस फीचर को सभी डिवाइस में यानी कि android के अलावा विंडो और आईओएस डिवाइस में भी यह अपडेट उपलब्ध है।

- अब आपको अपना खुद का अकाउंट एक्टिवेट करने के लिए एक छह अंको का पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी यानि अब आप Whatsapp को किसी भी फोन में इंस्टॉल करने के बाद वेरिफिकेशन से पहले या फिर अपने Whatsapp अकाउंट का नंबर बदलने से पहले यह सिक्योरिटी पासवर्ड डालना होगा। 

-व्हाट्सएप्प ने लॉन्च किया धमाकेदार फीचर, अब बिना इंटरनेट भेज पायेगे मैसेज

Click Here


- इस में सावधानी की बात यह है कि अगर आपने गलती से भी पासवर्ड गलत डाल दिया तो आपके अकाउंट में सेव सारा डाटा अपने आप डिलीट हो जाएगा इस बात की आपको सावधानी रखनी पड़ेगी

# टू स्टेप वेरिफिकेशन का यूज आप ऐसे करें

- आप Gmail यूज़ करते हो तो आपको ध्यान होगा कि ऐसा ही टू स्टेप वेरिफिकेशन Gmail में पहले से ही है और Whatsapp में आप  वेरिफिकेशन फीचर अगर आप यूज करना चाहते हैं तभी ये एक्टिवेट करे।

#1. एक्टिवेट करने के लिए Whatsapp की सेटिंग में जाएं 

#2. अब आप whatsapp में अकाउंट नाम के फोल्डर में जाएं।

#3. अब तीसरा और लास्ट स्टेप यह है कि सामने आपको दिखेगा टू स्टेप वेरिफिकेशन का ऑप्शन उसमें जाकर आपको यह फीचर इनेबल करना हे ओर साथ ही 6 अंकों का पासवर्ड आप रख सकते  हे।

Thursday, February 9, 2017

जियो के बाद दुनिया की ये बड़ी कंपनी देने जा रही हे आपको फ्री इन्टरनेट


- भारत में आज कल फ्री इंटरनेट यूजर्स की संख्या बढ़ गई है और इसी तरह भारत में जियो के बाद दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने भारत में फ्री इंटरनेट देने की घोषणा की है। यह कंपनी चीन की तो सबसे बड़ी कंपनी है साथ ही थी दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है।

- भारत में यह ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा पहले से ही अपने सबसे पॉपुलर प्रोडक्ट यूसी ब्राउज़र के साथ मौजूद है और हाल ही में भारत में ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने अपनी दूसरी बड़ी प्रोडक्ट यानी यू सी न्यूज की भी शुरुआत की है। इसी के तहत कंपनी को भारत के बाजार की अच्छी पकड़ हो गई है।

-आप इंटरनेट यूज़र हे तो ये 9 बड़ी बातें जानना जरुरी हे आपको

- ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा मोबाइल बिजनेस के ओवरसीज प्रेसिडेंट जैक हुआंग ने एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा है कि कंपनी की कोशिश है कि यूजर को कम से कम कीमत में बेहत्तर डाटा कनेक्टिविटी मिले और इसी के तहत देश की टेलीकॉम कंपनियों और वाईफाई प्रोवाइडर्स के साथ भारत में भी इंटरनेट देने के लिए बातचीत कर कर रही है।

- आपको ध्यान हो तो इसी तरह कुछ दिनों पहले facebook ने भी भारत में इंटरनेट ओआरजी और फ्री बेसिक प्रोजेक्ट के जरिए कुछ ऐसा ही करना चाहा था परंतु भारत में facebook को यह योजना बंद करना पड़ा था।

- कंपनी के ऐलान के बावजूद इंटरनेट की शुरुआत भारत में कब से की जाएगी वह अभी तय नहीं है। क्योंकि अगर facebook के फ्री बेसिक इंटरनेट पर सवाल उठ सकते हैं तो इस पर भी सवाल उठेंगे ही अब देखना होगा भारत में अलीबाबा की फ्री इंटरनेट की सुविधा के एलान के बाद कब से शुरू होती है।

Wednesday, February 8, 2017

शाओमी फिर मचायेगा धमाल, लॉन्च करने जा रहा हे "Redmi Note 4X"


- Redmi Note 4 को भारत में लॉन्च हुए कुछ दिन ही हुए हैं और अब शाओमी इसका अगला वैरिएंट Redmi Note 4X लाने की तैयारी में है। चीनी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट वीबो पर कंपनी ने ऐलान किया है कि इसे चीन में 14 फरवरी को पेश किया जाएगा। माना जा रहा है कि यह रेडमी नोट 4 से ज्यादा महंगा होगा। शाओमी रेडमी नोट 4X के बारे में पहले भी कई बार जानकारियां लीक हो चुकी हैं।

- शाओमी रेडमी नोट 4X स्मार्टफ़ोन ऑल-मेटल डिजाईन के साथ पेश किया जाएगा, हालाँकि देखने में यह रेडमी नोट 4 से काफी मिलता जुलता है। इस लिस्टिंग के अनुसार स्मार्टफ़ोन के रियर कैमरा के साथ एक LED फ़्लैश और एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। हालाँकि दिलचस्प बात यह है कि पिछले कुछ रुमर्स में कहा गया था कि रेडमी नोट 4X स्मार्टफ़ोन में फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के आगे की ओर हो सकता है।

-Xiaomi ne Ekbaar phir launch kiya sandaar phishero se less or Sasta Smartphone "Redmi Note 4"

- लिस्टिंग के मुताबिक शाओमी रेडमी नोट 4X गोल्ड, सिल्वर और ग्रे कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें 5.5 इंच का फुल HD डिस्प्ले (1080x1920 पिक्सल्स रेजॉलूशन) लगा है। डेका कोर प्रोसेसर को इसमें 2GB/3GB/4GB रैम के साथ पेयर किया गया है।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 13 मेगापिक्सल रियर कैमरे के साथ 4,000mAh की बैटरी दी जाएगी। उम्मीद यह भी है कि इसका प्रोसेसर पिछले वैरिएंट के मुकाबले ज्यादा तेज होगा और इसके यूजर इंटरफेस में कुछ नए फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। डिजाइन और लुक के मामले में यह Redmi Note 4 से ज्यादा अलग नहीं होगा।

- Xiaomi Redmi Note 4X के अंदर भी कुछ खास बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके कलर की बात करें तो कंपनी ने इसके पांच कलर लॉन्च किए हैं। इसका एक हैट्सुन ग्रीन मीकू एडिशन वेलेंटाइन डे पर मिलेगा। इसके अलावा सैंपेन गोल्ड, मैट ब्लैक, चैरी पाउडर और प्लेटिनम सिल्वर कलर भी कंपनी ने लॉन्च किए हैं। इसका पिछला हिस्सा बिल्कुल ही रेडमी नोट 4 नोट जैसा ही दिखता है। कैमरा और फिंगरप्रिंट स्कैनर की जगह में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Sunday, February 5, 2017

अब Apple बनायेगा भारत के इस शहर में Iphone, आपको मिलेंगे ये बड़े फायदें


- एप्पल कंपनी आईफोन के लिए भारत में अपना प्लांट तैयार करने की तैयारी में लगी हुई है। लेकिन अब खुद एप्पल कंपनी ने इस बात की घोषणा की है कि बेंगलुरु में आईफोन बनाने का काम शुरू करने की योजना को भारत सरकार और राज्य सरकार दोनों ने ही अपनी मोहर लगा दी है।

- ऐपल के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी विस्ट्रोन का प्लांट बंगलुरु में अपने आखिरी चरण में है. इसी प्लांट में आईफोन का निर्माण किया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शुरुआत आईफोन 8 से की जाएगी. गौरतलब है कि भारत में पहले से ही फॉक्सकॉन का प्लांट है जो ऐपल के प्रोडक्ट्स बनाता है।

- जानकारी के अनुसार इस साल कंपनी बंगलुरू में अपना प्लांट स्थापित करेगी। जिसके बाद भारत दुनिया का तीसरा देश होगा जहां आईफोन असेंबल किया जाएगा। देश में आईफोन असेंबल मेक इन इंडिया योजना का ही एक हिस्सा होगा। वहीं हाल ही में एप्पल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि ‘हमारे आईफोन की भारत में साल 2016 वित्त वर्ष में बीते साल के मुकाबले बिक्री 50 प्रतिशत से अधिक हुई है, हमारा मानना है कि अभी हम इसे बड़े और बढ़ते हुए बाजार के अवसरों के सतह को ही छू सके हैं।’

- आपको बता दें कि आइफोन, आइपैड, आइपॉड और मैक के पार्ट्स 28 देशों में थर्ड पार्टी द्वारा बनाए जाते हैं.इनके 766 सप्लायर्स हैं, जिसमें 346 चीन में हैं, 126 जापान में और 69 यूएस में हैं. इनमें से एक भारत में है, जो तमिलनाडु के श्रीपेरंबदुर में स्थित है।
-Nokia ka Pahela Android Phone es Date ko hoga Launch, Specification hoge es tarah

- दरअसल, ऐप्पल के लिए भारतीय मार्केट बेहद ही अहम है क्योंकि चीन और अन्य मार्केट में कंपनी के बिजनेस में हाल के दिनों बहुत तेजी देखने को नहीं मिली है। वहीं, भारत आज की तारीख में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता हुआ स्मार्टफोन बाज़ार में से एक है।

# आपको मिलेंगे यह 7 बड़े फायदें

1. बेहद सस्ते मिलेंगे आपको Iphone
2. एप्पल के स्टोर्स भारत में पहले से ज्यादा होंगे
3. बैट्री की प्रॉब्लम नहीं होगी, मिलेगी हर जगह
4. आप मिनटों में ख़रीद सकेंगे Iphone
5. कोई भी ज्यादा खर्च यानि इंटरनेशनल खर्च नहीं
6. हर तरह से मिलेगा आपको प्रॉफिट 
7. भारत में रोजगार बढ़ेगा, जॉब्स की मात्रा बढ़ेगी

Friday, February 3, 2017

गूगल बंद कर रहा हे G-mail अकाउंट, ऐसे बचा सकते हो आप अपना अकाउंट


- गूगल ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, जिसमें पुराने वर्जन के क्रोम ब्राउजर और Windows XP और Windows Vista से Gmail के सपोर्ट पर रोक लगाने का ऐलान किया गया है। हालांकि यूजर्स को साल 2017 के आखिर तक इसका सपोर्ट मिलता रहेगा। इसके पूछे गूगल का उद्देश्य यूजर्स को सिक्युरिटी और सपोर्ट सिस्टम अपनाने के लिए जागरूक करना है।

- गूगल के मुताबिक, 8 फरवरी 2017 से उन Gmail यूजर्स को बैनर नोटीफिकेशन दिया जाएगा जो क्रोम वर्जन 53 या उससे नीचे के वर्जन वाले ब्राउजर यूज करते हैं. इस फैसले का सबसे ज्यादा असर Windows XP और Windows Vista यूजर्स को पड़ेगा क्योंकि ब्राउजर तो लोग आमतौर पर अपडेट कर लेते हैं।


- गूगल के अधिकारिक बयान के मुताबिक, अगर यूजर्स पुराने क्रोम वर्जन में Gmail यूज करेंगे तो हैकिंग का खतरा और बढ़ जाएगा. इसी तरह XP और Vista के साथ भी है जिसका सपोर्ट अब माइक्रोसॉफ्ट ने भी बंद कर दिया है।

-Google ne Aapke Phone ki Memory bachane ke liye kiya ye Bada Elan

# इन कारणों की वजहों से बंद होगा G-mail


- दुनिया की सबसे बड़ी ईमेल सर्विस कंपनी जीमेल पर गूगल ने यह कदम यूजर्स को सिक्यूरिटी और स्पोर्ट सिस्टम को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए उठाया है। गौरतलब है कि पुराने ब्राउजर और ऑपरेटिंग सिस्टम में सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते, जिसकी वजह से हैकिंग का खतरा बढ़ जाता है।

- जीमेल के इस एलान के बाद सबसे ज़्यादा असर विंडोज़ एक्सपी और विंडोज़ विस्टा यूजर्स को पड़ेगा क्योंकि ब्राउजर तो लोग आमतौर पर अपडेट कर लेते है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम और ब्राउजर में सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलते जिसकी वजह से उन्हें हैक करना हैकरों के लिए आसान हो जाता है।

- हालांकि गूगल ने यह भी कहा है कि एक्सपी और विस्टा के यूजर्स चाहें तो किसी थर्ड पार्टी ब्राउजर के जरिए जीमेल अकाउंट का उपयोग कर सकते हैं। लेकिन ऐसी स्थिति में अकाउंट की सुरक्षा की जिम्मेदारी गूगल की नहीं होगी।

Wednesday, February 1, 2017

ओप्पो ने लॉन्च किया आपके बजट में शानदार कैमरा फ़ोन "Oppo A57"


- ओप्पो ने मंगलवार को A57 स्मार्टफोन लांच किया जो 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे का साथ कंपनी का फ्लैगशिप स्मार्टफोन है। इस फोन की कीमत 14,990 रुपये रखी गई है। ओप्पो के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक (अंतर्राष्ट्रीय मोबाइल कारोबार) स्काई ली ने एक बयान में कहा, A57 ग्राहकों को एडवांस फोटोग्राफी के साथ ही एडंवांस फीचर्स भी मुहैया कराएगा, जिसमें फास्ट फिंगरप्रिंट रीडर आदि शामिल है।

- हालांकि कंपनी ने ट्वीट कर इस स्मार्टफोन को 3 फरवरी को लॉन्च करने की घोषणा की थी। लेकिन इसे 31 जनवरी को ही लॉन्च कर दिया गया। फिलहाल यह सिर्फ गोल्ड कलर में ही उपलब्ध होगा।

- इस मिड-रेंज डिवाइस को इस साल नवंबर में चीनी बाजारों में लॉन्च किया गया था. जहां इसकी कीमत 1,599 युआन (करीब 16,000 रुपये) थी. इस डिवाइस की डिजाइन एपल के आईफोन से काफी मिलती-जुलती है।

# Full Specification

# GENERAL

Form factor Touchscreen
Dimensions (mm) 149.10 x 72.90 x 7.65
Weight (g) 147.00
Battery capacity (mAh) 2900
Removable battery No
Colours Rose Gold, Gold

# DISPLAY

Screen size (inches) 5.20
Touchscreen Yes
Resolution 720x1280 pixels

# HARDWARE

Processor 1.4GHz octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 435
RAM 3GB
Internal storage 32GB
Expandable storage Yes
Expandable storage type microSD
Expandable storage up to (GB) 128

# CAMERA

Rear camera 13-megapixel
Flash Yes
Front camera 16-megapixel

# SOFTWARE

Operating System Android 6.0
Skin ColorOS 3.0

# Number of SIMs 2

SIM 1
SIM Type Nano-SIM
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes
Supports 4G in India (Band 40) No
SIM 2
SIM Type Nano-SIM
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes
Supports 4G in India (Band 40) No

Monday, January 30, 2017

व्हाट्सएप्प पर जल्द ही अब आप भेजें गए मैसेज को भी एडिट कर दोबारा भेज सकोगें


- व्हाट्सएप एक के बाद एक शानदार फीचर्स लॉन्च कर रहा है। अब बहुत जल्द व्हाट्सएप पर गलती सुधारना आसान हो जाएगा क्योंकि इस फीचर के बाद यूजर किसी को भेजा हुआ मैसेज एडिट या डिलीट कर पाएंगे।

- रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले फीचर्स के तहत लोगों के पास भेजे हुए मैसेज को वापस लेने और उसे एडिट करने का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक ट्विटर पर एक वीडिया शेयर किया गया है। जिसमें दिख रहा है कि कैसे व्हाट्सऐप आने वाले फीचर के जरिए भेजे गए वापस और एडिट किया जा सकता है। 

-Whatsapp ke ye Fischer he bade kaam ke, Aapne abhi tak nahi kiye hoge Use

- जानकारी के मुताबिक यह ios के व्हाट्सऐप वीटा वर्जन 2.17.1.869 में मिलेगा। तो ऐसे में माना जा रहा है अगर आने वाले दिनों में ऐसा अपडेट मिलता है तो आप अगर किसी को मैसेज भेजेंगे और उसने पढ़ भी लिया फिर भी आपके पास उसे वापस लेने का आपको ऑप्शन दिया जायेगा।

- ट्विटर पर वाबेटाइंफो नाम से चलाये जाने वाले एक एकाउंट की मानें तो वाट्सअप अपने इस नए फीचर का अभी ट्रायल कर रहा है। अगर ये ट्रायल सफल रहता है तो बहुत जल्द ये नया फीचर आम यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।

- बता दें कि व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली चैटिंग एप है। इसकी लोकप्रियता केवल भारत ही नहीं बल्कि अन्य देशों में काफी अधिक है। भारत में व्हाट्सएप करीब 10 भाषाओँ में उपलब्ध है, वहीं दुनिया भर में 50 अलग भाषाओँ में इसकी सेवाएं दी जा रही हैं।

यह दुनिया का सबसे पहेला ओर ऐसा फ़ोन हे जिसे आप साबुन से धो सकते हो


- मोबाइल फोन अगर पानी में गिर जाए तो वो खराब हो जाता है। ऐसे फोन भी देखे होंगे जो धूल, मिट्टी सह सकते हैं। वाटरप्रूफ फोन भी बाजार में उपलब्ध हैं जो हलके-फुल्के पानी का असर नहीं होने देते।लेकिन अब ऐसा भी फोन आ चुका है जिसे आप जब आपकी मर्जी हो तब साबुन लगाकर रगड़-रगड़ के पानी में धो सकते है। 

- जापानी कंपनी Kyocera ने एक Rafre नाम का स्मार्टफोन लॉन्च किया है. जिसे आप गंदा होने पर साबुन से धो भी सकते हैं. मतलब फोन के गंदा होने पर आप इसे उसी तरह धो सकते हैं जिस तरह अपने हाथ को धोते हैं. इस एंड्राइड स्मार्टफोन की दूसरी खासियत ये भी है कि इस स्मार्टफोन के टच स्क्रीन के गीले के होने के बाद भी आप इसे टच कर पाएंगे।

-Asus लाया 38 दिनो तक बैटरी बैकअप देनेवाला स्मार्टफोन

# फ़ोन की खास बातें

- Rafre में 5 इंच का TFT LCD HD डिस्प्ले है जो 720*1280 पिक्सल की रेजोल्यूशन क्वालिटी देता है। ये एंड्रॉइड के 5.1 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। अगर बैटरी की बात करे तो फ़ोन में 3000 mAh की पावरफुल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी 20 घंटों का टॉकटाइम देती है।

# फ़ोन में यह सब हे सबसे अलग

- एंड्रायड फोन में एप्स डाउनलोड करने होते हैं लेकिन इसमें आपको एक कूकिंग ऐप भी है जिसमें आप फोन को टच किए बगैर केवल हाथ के इशारे से ही कूकिंग रेसिपी को स्क्रोल कर सकते हैं, टाइमर सेट कर सकते हैं और कॉल का जवाब भी दे सकते हैं। ओर साथ ही इस स्मार्टफोन में आंखों को आराम देने के लिए एक Blue Light Cut नाम का ऐप भी है।

Friday, January 27, 2017

व्हाट्सएप्प ने लॉन्च किया धमाकेदार फीचर, अब बिना इंटरनेट भेज पायेगे मैसेज


- इस्टेंट मैसेजिंग एप्लीकेशन व्हाट्सएप चैटिंग एप दुनिया में सबसे अधिक इस्तेमाल की जाती है। इस एप में आप चैटिंग के अलावा फोन कॉल, विडियो कॉल भी कर सकते हैं। व्हाट्सएप का विडियो कॉल फीचर हाल ही में लॉन्च हुआ है। एप पर 1 बिलियन से अधिक एक्टिव यूज़र्स हैं, करीब 42 बिलियन मैसेज इस पर हर दिन भेजे जाते हैं।

- व्हाट्सएप्प ने अपने ऐप में iPhone यूजर्स के लिए एक नया अपडेट दिया है, जो आपके मैसेज भेजने के तरीके को बदल सकता है। iPhone यूजर्स अब बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी मैसेज भेज पाएंगे। एंड्राइड में ये फीचर पिछले दो सालों से है।

-Whatsapp ke Message ko is tarah Un-Send kar sakte ho aap

- अगर आप अपने आईफोन पर बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं, तो उसके लिए एक खास तरीका है। दरअसल, कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है जब या तो आपका इंटरनेट बंद हो जाता है या आप कहीं ऐसी जगह होते हैं जहां इंटरनेट मिलता ही नहीं। ऐसे स्थिति के लिए व्हाट्सएप ने एक खास फीचर लॉन्च किया है, जिससे बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप चलाया जा सकता है।

- इतना ही नहीं, व्हाट्सऐप अब एक बार में 30 तस्वीरें या वीडियो भेजने की सुविधा देगा। पहले एक बार में अधिकतम 10 मीडिया भेज सकते थे। ये सभी नए फीचर्स ऐप्पल आईफोन यूजर्स लेटेस्ट WhatsApp 2.17.1 अपडेट इंस्टॉल करने के बाद पा सकेंगे। हालांकि नया ‘offline’ फीचर एंड्रॉइड यूजर्स के लिए पहले से उपलब्ध है। ऐप्पल आईफोन के लिए जारी की गई नई ऐप का साइज 91.2 MB है, जिसे ऐप्प स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

- यही चीज आपके ईमेल, फेसबुक और दूसरे कम्युनिकेशन ऐप पर भी लागू होती है। हालांकि यह फीचर एड्रांयड पर पिछले साल जून में ही दे दिया गया था। आईओएस की ताजा अपडेट में और भी कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें फोन स्टोरेज को मैनेज करने की भी सुविधा है।

Wednesday, January 25, 2017

फ्लिपकार्ट रिपब्लिक डे सेल : iphone - सैमसंग जैसी बड़ी कंपनी के मोबाइल पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट


- आॅनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजॉन के ग्रेट इंडिया सेल को टक्कर देते हुए फ्लिपकार्ट ने रिपब्लिक डे सेल का आयोजन किया है. जो 24 जनवरी से 26 जनवरी तक चलेगा. इसमें फोन, टीवी, लैपटॉप, कैमरा और तमाम आइटम्स पर अच्छा डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ ही कपड़ों पर भी आप अच्छे डिस्काउंट के साथ शॉपिंग कर सकते हैं.

- फ्लिप्कार्ट की रिपब्लिक डे सेल में अब तक कई शानदार ऑफर देखने को मिले हैं। यदि आप पहले दिन की सेल का लाभा नहीं उठा पाएं तो आज सेल का आखिरी दिन है, और आपके पास हैं कुछ ही घंटे। इस सेल में भी कई स्मार्टफोन और डिवाइस उपलब्ध हैं जिन्हें आप उनकी मौजूदा कीमत से कम और एक्सचेंज आॅफर्स में खरीद सकते हैं। तो जल्दी कीजिए और इन शानदार स्मार्टफोन को कम से कम कीमत में खरीदिए।

# इन बड़े प्रोडक्ट्स पर मिल रहा हे आपको भारी डिस्काउंट

- Apple iPhone 6 (16GB) : 9000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 27,000 रुपए में उपलब्ध

-  Lenovo K5 Note (4GB) : 1,000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 12,499 रुपए में उपलब्ध


-Smartphone in badi vajaho se hota he Blast, aap ese rakhe dhyan

-  Samsung On Nxt : 2,590 रुपए की छूट, अब सिर्फ 15,900 रुपए में उपलब्ध

- LeEco Le 2 (32 GB): 1,000 रुपए की छूट, अब सिर्फ 10,999 रुपए में उपलब्ध

- टायटन, कैसियो घड़ियां: 20 से 80 फीसदी की छूट

- सौंदर्य प्रसाधन: कम से कम 30 फीसदी की छूट

- Smart Wearables: Apple, Fossil; 7,999 रुपए से शुरूआत

- ओनिडा 5.8 kg , फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन, 27 फीसदी की छूट, अब सिर्फ 9,990 रुपए में उपलब्ध

- JBL Flip II पोर्टेबल मोबाइल /टैबलेट स्पीकर: 53 फीसदी की छूट, अब सिर्फ 3,699 रुपए में उपलब्ध

- DSLR कैमरा: 21,990 रुपए से शुरुआत

Tuesday, January 24, 2017

फोन खो जाए तो पता लगाने के लिए ऐसे जानें IMEI नंबर


- आमतौर पर लोग फोन खरीदने के बाद उसका डिब्बा फेंक देते हैं या कहीं रखकर भूल जाते हैं। ऐसे में अगर वह फोन भी खो जाए तो चोरी की शिकायत करने के लिए उसका आईएमईआई नंबर कैसे जानेंगे?

- इसके लिए आप इंटरनेट की मदद ले सकते हैं, जहां से फोन का आईएमईआई नंबर पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर फोन के कॉन्टेक्ट नंबर भी देख सकते हैं। आप अपने गुम हुए फोन के बारे में जानकारी कैसे प्राप्त कर सकते हैं इस बारे में हम आपको यहां विस्तार से बताने जा रहे हैं

- एंड्रॉयड यूजर अपने फोन का आईएमईआई नंबर जांचने के लिए Dashboard google का प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए यूजर को क्रोम ब्राउजर में www.google.com/settings/dashboard टाइप करना होगा। इससे पहले ध्यान रखें कि क्रोम ब्राउजर में आपका वही जीमेल अकाउंट लॉगइन होना चाहिए जो फोन में चलता है।

- इसके बाद क्रोम ब्राउजर में डैशबोर्ड गूगल खुल जाएगा। इसमें ऊपर अकाउंट लिखा होगा। इसके नीचे आपका नाम और उसके बाद एंड्रॉयड का चिह्न दिखाई देगा। आईएमईआई नंबर जांचने के लिए एंड्रॉयड पर क्लिक करें। ऐसा करने से कंप्यूटर या लैपटॉप स्क्रीन पर फोन की जानकारी दिखने लगेगी। इस जानकारी में फोन का नाम और आईएमईआई नंबर समेत कई सूचनाएं होंकी जो आप पुलिस को दे सकते हैं।

- खास बात यह है कि अगर फोन डुअल सिम आधारित है तो दोनों आईएमईआई नंबर वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। इसके अलावा फोन का बैकअप डाटा डिलीट करना चाहते हैं तो आईएमईआई नंबर के नीचे दिए गए ‘डिलीट बैकअप डाटा’ पर क्लिक कर दें। ये आपका वो डाटा है जो गूगल पर सेव होता है।

# फोन से ऐसे जांचें आईएमईआई

- फोन से आईएमईआई नंबर जांचना चाहते हैं तो *#06# डायल करें। यह डायल करते ही आपकी स्क्रीन पर फोन का आईएमईआई नंबर फ्लैश होने लगेगा। इसके अलावा फोन की सेटिंग में जाएं। वहां Contacts के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद स्टेटस और वहां दिए गए आईएमईआई नंबर वाले विकल्प पर क्लिक कर दें।


-Gadgets Kharidte samay in jaruri bato ka hamesha dhyan rakhe

# कंप्यूटर पर देखें कॉन्टेक्ट

- फोन चोरी होने या गुम होने के बाद असली समस्या कॉन्टेक्ट के खो जाने की होती है। ऐसी परिस्थिति में आप डैशबोर्ड गूगल का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए गूगल डैशबोर्ड में एंड्रॉयड के नीचे दिए गए about phone विकल्प पर क्लिक करें।

- ऐसा करने से कंप्यूटर या लैपटॉप की स्क्रीन पर फोन में मौजूद सभी कॉन्टेक्ट दिखने लगेंगे। फोन कॉन्टेक्ट देखने के लिए दूसरा विकल्प जीमेल पर भी उपलब्ध है। जीमेल से कॉन्टेक्ट देखने के लिए जीमेल अकाउंट लॉगइन करें। इसके बाद बाईं ओर गूगल के नीचे जीमेल लिखा मिलेगा, उस जीमेल पर माउस से क्लिक करें। इसके बाद तीन विकल्प खुलेंगे जिसमें से कॉन्टेक्ट का चुनाव करें।

# क्रोम ब्राउजर के एक्सटेंशन की जानकारी

- अपने क्रोम ब्राउजर पर सेव किए गए बुकमार्क और एक्सटेंशन की जानकारी लेना चाहते हैं तो डैशबोर्ड गूगल में इसका फीचर भी दिया गया है। डैशबोर्ड में Chrome Sync पर क्लिक करें। इसके बाद क्रोम ब्राउजर में शामिल एप और एक्सटेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आपके द्वारा क्रोम ब्राउजर में किए गए बदलाव की संख्या भी यह विकल्प बताने की क्षमता रखता है।

# क्या होता है आईएमईआई नंबर

- आईएमईआई नंबर का पूरा नाम International Mobile Equipment Identity Number है। यह एक 15-ऊ्रॅ्र३ का यूनिक नंबर होता है। यह पूरी दुनिया की सभी प्रकार की सेल्यूलर डिवाइस के लिए तैयार किया जाता है। आईएमईआई नंबर के जरिए आपके स्मार्टफोन को खोजा जा सकता है, साथ ही दूसरे को प्रयोग करने से रोका भी जा सकता है।

Sunday, January 22, 2017

लेनोवो ने लॉन्च किया पहेली बार एकसाथ 4 कैमरा वाला स्मार्टफोन "Lenovo Phab 2 Pro"


- लेनोवो ने अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Phab 2 Pro लांच कर दिया है. कंपनी ने इसे गूगल के साथ मिलकर उसके प्रोजेक्ट टैंगो के तहत बनाया है. इसमें सबसे खास बात इसमें दिए गए 4 रीयर कैमरे हैं. इस फोन की कीमत 29,990 रूपए रखी गई हैं. इसमें ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर के साथ 4GB रैम लगाई गई है.

# गूगल टैंगो क्या है यहाँ जानें।

- स्मार्टफोन के बारे में जानने से पहले जानते हैं कि गूगल टैंगो क्या है. इस टेक्नॉलजी से यूजर्स स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर रियल लाइफ ऑब्जेक्ट्स के साथ-साथ वर्चुअल चीज़ों को भी देख सकते हैं. सॉफ्टवेयर की मदद से वे चीजों को माप सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि वर्चुअल चीजें असल दुनिया में कैसी दिखेंगी।

- इस तकनीक के जरिए यूजर रूम में रखे किसी भी ऑब्जेक्ट का साइज जान सकते हैं जो इसके कैमरे की मदद से संभव होगा। इसके अलावा कुछ खास तरह के गेम खेलते हुए यूजर वर्चुअल वर्ल्ड फील कर सकेंगे। 

# Full Specification

# DISPLAY

Screen size (inches) 6.40
Touchscreen Yes
Resolution 1440x2560 pixels

-Ye he 2016 ke sabse Best Top 10 Smartphone

# HARDWARE

Processor 1.8GHz octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 652
RAM 4GB
Internal storage 64GB
Expandable storage Yes
Expandable storage type microSD

# CAMERA

Rear camera 16-megapixel
Flash Yes
Front camera 8-megapixel

# SOFTWARE

Operating System Android 6.0

# CONNECTIVITY

Wi-Fi Yes
Number of SIMs 1
GSM/CDMA GSM
3G Yes
4G/ LTE Yes

Saturday, January 21, 2017

बस कुछ ही समय बाकि, अमेज़ॉन पर मिल रहा है इन स्मार्टफोनो पर भारी-भरख़म डिस्काउंट



- अमेजन इंडिया की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल फिर से शुरू हो चुकी है। इसबार ये सेल 17 से 20 अक्टूबर तक चलेगी। इसमें सबसे खास बात ये है कि यदि आप स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो अमेजन से काफी किफायती दरों पर ले सकते हैं। इसमें एक्सचेंज से लेकर कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं जिसके तहत स्मार्टफोन लेना बहुत ही सस्ता पड़ रहा है। अमेजन इंडिया का एक्सचेंज ऑफर इन बड़े स्मार्टफोन्स पर मिल रहा है।

#1. Apple iPhone 7

- अगर आप एप्पल आईफोन खरीदने की सोच रही है तो आपके लिए यह डील बेहतर साबित हो सकती है। एप्पल आईफोन (Apple iPhone 7) पर 5,621 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद फोन की कीमत 64,379 रुपए है।

#2. Coolpad Note 5

- चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी कूलपैड ने अपने स्मार्टफोन Coolpad Note 5 को पिछले साल अक्टूबर में 10,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। इस फोन पर 8,500 रुपए का एक्सचेंज डिस्काउंट मिल रहा है। कूलपैड नोट 5 में 5.5 इंच की फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल) 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले है।

-Data Cable Bina ese kare Mobile se Computer me Data Transfer

#3. Lenovo Phab 2

- जो लोग बड़ी स्क्रीन फोन खरीदने पर विचार कर रहे हैं लेनोवो का स्मार्टफोन Lenovo Phab 2 Pro उनके लिए बेहतर साबित हो सकता है। फोन 10,168 रुपए के एक्सचेंज डिस्काउंट पर मिल रहा है। दिसंबर 2016 में इस फोन को 11,999 रुपए के प्राइस पर लॉन्च किया गया था।

#4. OnePlus 3T

- चाइनीज कंपनी के नए फोन OnePlus 3T पर 10,035 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। यह डिस्काउंट एक्सचेंज ऑफर के तहत है। दिसंबर 2016 में लॉन्च हुए इस फोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपए है।

- ऐमेजॉन की ऐप से बुकिंग करने पर 15 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा लेकिन यह तभी संभव होगा यदि आप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) का डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करते हैं. यदि आप ऐप के बजाय वेबसाइट से शॉपिंग करते हैं तो डिस्काउंट 10 फीसदी मिलेगा. ऑनलाइन शॉपिंग साइट पे सर्विस के साथ भी ऑफर दे रही है जिसके जरिए खरीददारी करने पर 15 फीसदी कैशबैक मिलेगा.

- इसके अलावा कैमरा, फोन, टीवी पर छूट का लाभ ग्राहक ले सकते हैं। ज्वैलरी समेत किचन के सामान पर भी छूट दी जा रही है। इसके तहत अमेजॉन ने एक लकी ड्रॉ भी निकालना है जिसमें जीतने वाले को रेनॉ की क्विड कार भी मिल सकती है।

Thursday, January 19, 2017

Xiaomi ने एकबार फिर लॉन्च किया धमाकेदार फ़ीचरो से लेस स्मार्टफोन "Redmi Note 4"


- शाओमी ने अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 4 भारत में लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे 3 वैरियंट्स में लॉन्च किया है. पहले वैरियंट में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है, दूसरे में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और तीसरे में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज है.

- भारत में निर्मित इस नए स्मार्टफोन को यहां पेश किए जाने के साथ ही वैश्विक बाजार में उतारा गया है। इसमें 13 एमपी का रियर और 5 एमपी का फ्रंट कैमरा है। यह 4 जी समर्थित डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें रियर में फिंगर प्रिंट सेंसर भी है।

- यह फोन खास फ्लिप्कार्ट पर 23 जनवरी दोपहर 12 बजे से उपलब्ध होगा।

# Full Specification

# GENERAL

RAM 4GB
Dimensions (mm) 151.00 x 76.00 x 8.30
Weight 175.00 g
Battery capacity 4100 mAh
Internal storage 64GB
Expandable storage up to (GB) 128
Removable battery No
Colours Gold, Grey, Matte Black

-Ye he 2016 ke Top Search kiye hue Top 5 Best Mobile

# DISPLAY

Screen size (inches) 5.50
Touchscreen Yes
Resolution 1080x1920 pixels
Pixels per inch (PPI) 401

# HARDWARE

Processor 2GHz octa-core
Processor make Qualcomm Snapdragon 625

# CAMERA

Rear camera 13-megapixel
Flash Yes
Front camera 5-megapixel

# SOFTWARE

Operating System Android 6.0
Skin MIUI 8

- SIM 1
SIM Type Micro-SIM
3G Yes
4G/ LTE Yes

- SIM 2
SIM Type Nano-SIM
3G Yes
4G/ LTE Yes

Wednesday, January 18, 2017

जियो के 999 ₹ वाले 4G फ़ोन की फ़ोटो हुई लीक, ऐसा हो सकता हे।


- टेलिकॉम कंपनी रिलायंस जिओ ने अपना पहला 4जी फीचर फोन लॉन्च करने वाला है। इसकी कीमत 999 रुपये होगी। अब एक और खबर जियो के इस 4जी फोन के लीक होने की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रिलायंस जियो के बेहद सस्ते 4फोन की तस्वीर लीक हो चुकी है।

# ये सब हो सकता है फ़ोन में खास 

- यह दिखने में आम फीचर फोन जैसा ही है। लेकिन इसमें 4 बटन जियो से संबंधित हैं। ये बटन MyJio,JioTV,JioCinema और JioMusic apps(फोटो में आप ये बटन देख सकते हैं)हैं। ऐसा ही दावा पुरानी रिपोर्ट में भी किया गया था। इन बटन के आधार पर कहा जा सकता है कि यह फोन खासतौर पर रिलायंस जियो के लिए बनाया गया है।

-जियो अब स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने आ रहा है, लांच करेगा सिर्फ 999 ₹ का  स्मार्टफोन

- इसमें रियर और फ्रंट-फेसिंग कैमरे के साथ जिओ चैट, लाइव टीवी और विडियो ऑन डिमांड जैसे एप्स प्री-इंस्टॉल्ड हो सकते हैं। साथ ही जिओ मनी वॉलेट भी इन फीचर फोन्स में इंस्टॉल्ड हो सकते हैं। इसके अलावा इनमें दो सिम सपोर्ट और बड़ी बैटरी जैसे फीचर दिए जा सकते हैं।

- जियो फीचर फोन एक 2.0 से 2.4 इंच के बीच में नॉन-टच डिसप्ले के साथ हो सकता है। मोबाइल / बंद शॉर्टकट पर एक समर्पित त्वरित साथ एक एलईडी रोशनी के साथ आता है। Internal की बात करे तो, फोन कथित तौर Spreadtrum चिपसेट से लैस किया जाएगा। हालांकि, जियो भी क्वालकॉम और मीडियाटेक के साथ सहयोग कर सकता है।

- हम यहाँ पर विशेष रूप से कहना चाहते हे कि यह तस्वीर हमें एक टिप्सटर द्वारा भेजी गई है। कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में हम आपको इस पर पूरी तरह से भरोसा नहीं करने का सुझाव देंगे।

Monday, January 16, 2017

आपने भी रखे हे ऐसे कमजोर पासवर्ड, तो तुरंत हटाये नहीं तो आपको हो सकता है बड़ा नुकसान


- ऑनलाइन तथा डिजिटल जानकारियों को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड सबसे जरूरी होता है। इसलिए पासवर्ड का मजबूत होना भी आवश्यक है, वरना हैकर्स की सेंध लगते देर नहीं लगती है।

- हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में पिछले वर्ष यानी 2015 के सबसे खराब पासवर्ड्स के बारे में बताया गया है। आपको जानकर हैरत होगी कि लगातार जागरूक करने के बाद भी दुनिया में अधिकांश लोग अपने पासवर्ड बनाने समय गंभीर नहीं रहते हैं।

- आसान पासवर्ड याद रखने में तो सुविधा होती है, मगर हैकर्स का काम भी आसान हो जाता है। स्प्लैशडेटा की सूची के मुताबिक, “12345678” तीसरा सबसे खराब पासवर्ड है। पिछले साल यह चौथे स्थान पर था। चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमशः “qwerty” और “12345” हैं। “123456789” ने एक बार फिर छठा स्थान हासिल किया है।

- स्प्लैशडेटा की सूची में शामिल होने वाले खराब पासवर्ड में “football”, “baseball”, “welcome”, “dragon”, "master", "monkey" और "passw0rd'' भी हैं। “starwars” भी 2015 के सबसे खराब पासवर्ड की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहा है।

# ये हैं सबसे खराब पासवर्ड्स

- अगर आपके एकाउंट का भी पासवर्ड इनमें से एक है, तो इसे जल्द बदल लें. अपने पासवर्ड में स्पेशल कैरेक्टर, अंक और अपर, लोअर केस जरूर शामिल करें.

-आपके फोन खराब होने के ये रहे 5 बड़े कारण, आप ध्यान रखे

- password
- 12345678
- qwerty
- 12345
- 123456789
- football
- 1234
- 1234567
- baseball
- welcome
- 1234567890
- abc123
- 111111
- dragon
- master
- monkey
- letmein
- login
- solo
- starwars